Psalms 9

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. To the tune of “The Death of the Son.” A Psalm of David. I will give thanks to the LORD with all my heart; I will recount all Your wonders.

HINCV

1 याहवेह, मैं संपूर्ण हृदय से आपका आभार मानूंगा; मैं आपके हर एक आश्चर्य कर्मों का वर्णन करूंगा.

BSB

2 I will be glad and rejoice in You; I will sing praise to Your name, O Most High.

HINCV

2 मैं आप में उल्‍लसित होकर आनंद मनाता हूं; सर्वोच्च प्रभु, मैं आपका भजन गाता हूं.

BSB

3 When my enemies retreat, they stumble and perish before You.

HINCV

3 जब मेरे शत्रु पीठ दिखाकर भागे; वे आपकी उपस्थिति के कारण नाश होकर लड़खड़ा कर गिर पड़े.

BSB

4 For You have upheld my just cause; You sit on Your throne judging righteously.

HINCV

4 आपने न्याय किया और मेरे पक्ष में निर्णय दिया, आपने अपने सिंहासन पर बैठ सच्चाई में न्याय किया.

BSB

5 You have rebuked the nations; You have destroyed the wicked; You have erased their name forever and ever.

HINCV

5 आपने जनताओं को डांटा और दुष्टों को नष्ट कर दिया; आपने सदा के लिए उनका नाम मिटा दिया.

BSB

6 The enemy has come to eternal ruin, and You have uprooted their cities; the very memory of them has vanished.

HINCV

6 कोई भी शत्रु शेष न रहा, उनके नगर अब स्थायी विध्वंस मात्र रह गए हैं; शत्रु का नाम भी शेष न रहा.

BSB

7 But the LORD abides forever; He has established His throne for judgment.

HINCV

7 परंतु याहवेह सदैव सिंहासन पर विराजमान हैं; उन्होंने अपना सिंहासन न्याय के लिए स्थापित किया है.

BSB

8 He judges the world with justice; He governs the people with equity.

HINCV

8 वह संसार का न्याय तथा राष्ट्रों का निर्णय धार्मिकता से करते हैं.

BSB

9 The LORD is a refuge for the oppressed, a stronghold in times of trouble.

HINCV

9 याहवेह ही दुःखित को शरण देते हैं, संकट के समय वही ऊंचा गढ़ हैं.

BSB

10 Those who know Your name trust in You, for You, O LORD, have not forsaken those who seek You.

HINCV

10 जिन्होंने आपकी महिमा को पहचान लिया है, वे आप पर भरोसा करेंगे, याहवेह, जिन्होंने आपसे प्रार्थना की, आपने उन्हें निराश न होने दिया.

BSB

11 Sing praises to the LORD, who dwells in Zion; proclaim His deeds among the nations.

HINCV

11 याहवेह का गुणगान करो, जो ज़ियोन में सिंहासन पर विराजमान हैं; राष्ट्रों में उनके आश्चर्य कार्यों की उद्घोषणा करो.

BSB

12 For the Avenger of bloodshed remembers; He does not ignore the cry of the afflicted.

HINCV

12 वह, जो पीड़ितों के बदला लेनेवाले हैं, उन्हें स्मरण रखते हैं; दीनों की वाणी को वह अनसुनी नहीं करते.

BSB

13 Be merciful to me, O LORD; see how my enemies afflict me! Lift me up from the gates of death,

HINCV

13 हे याहवेह, मुझ पर कृपादृष्टि कीजिए! मेरी पीड़ा पर दृष्टि कीजिए. आप ही हैं, जो मुझे मृत्यु-द्वार के निकट से झपटकर उठा सकते हैं,

BSB

14 that I may declare all Your praises—that within the gates of Daughter Zion I may rejoice in Your salvation.

HINCV

14 कि मैं ज़ियोन की पुत्री के द्वारों के भीतर आपके हर एक गुण का वर्णन करूं, कि मैं आपके द्वारा किए उद्धार में उल्‍लसित होऊं.

BSB

15 The nations have fallen into a pit of their making; their feet are caught in the net they have hidden.

HINCV

15 अन्य जनता उसी गड्ढे में जा गिरे, जिसे स्वयं उन्हीं ने खोदा था; उनके पैर उसी जाल में जा फंसे, जिसे उन्होंने बिछाया था.

BSB

16 The LORD is known by the justice He brings; the wicked are ensnared by the work of their hands. Higgaion Selah

HINCV

16 याहवेह ने स्वयं को प्रकट किया, उन्होंने न्याय सम्पन्‍न किया; दुष्ट अपने ही फंदे में उलझ कर रह गए.

BSB

17 The wicked will return to Sheol—all the nations who forget God.

HINCV

17 दुष्ट अधोलोक में लौट जाएंगे, यही नियति है उन सभी राष्ट्रों की भी, जिन्होंने परमेश्वर की उपेक्षा की है.

BSB

18 For the needy will not always be forgotten; nor the hope of the oppressed forever dashed.

HINCV

18 दीन दरिद्र सदा भुला नहीं दिए जाएंगे; पीड़ितों की आशा सदा के लिए चूर नहीं होगी.

BSB

19 Rise up, O LORD, do not let man prevail; let the nations be judged in Your presence.

HINCV

19 याहवेह, आप उठ जाएं, कि कोई मनुष्य प्रबल न हो जाए; जनताओं का न्याय आपके सामने हो.

BSB

20 Lay terror upon them, O LORD; let the nations know they are but men. Selah

HINCV

20 याहवेह, आप उन्हें भयभीत कर दें; जनताओं को यह बोध हो जाए कि वे मात्र मनुष्य हैं.

Questions about Psalms 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.