Psalms 103
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Of David. Bless the LORD, O my soul; all that is within me, bless His holy name. | HINCV 1 मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो; मेरी संपूर्ण आत्मा उनके पवित्र नाम का स्तवन करे. |
| BSB 2 Bless the LORD, O my soul, and do not forget all His kind deeds— | HINCV 2 मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो, उनके किसी भी उपकार को न भूलो. |
| BSB 3 He who forgives all your iniquities and heals all your diseases, | HINCV 3 वह तेरे सब अपराध क्षमा करते तथा तेरे सब रोग को चंगा करते हैं. |
| BSB 4 who redeems your life from the Pit and crowns you with loving devotion and compassion, | HINCV 4 वही तेरे जीवन को गड्ढे से छुड़ा लेते हैं तथा तुझे करुणा-प्रेम एवं मनोहरता से सुशोभित करते हैं. |
| BSB 5 who satisfies you with good things, so that your youth is renewed like the eagle’s. | HINCV 5 वह तेरी अभिलाषाओं को मात्र उत्कृष्ट वस्तुओं से ही तृप्त करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप तेरी जवानी गरुड़-समान नई हो जाती है. |
| BSB 6 The LORD executes righteousness and justice for all the oppressed. | HINCV 6 याहवेह सभी दुःखितों के निमित्त धर्म एवं न्यायसंगतता के कार्य करते हैं. |
| BSB 7 He made known His ways to Moses, His deeds to the people of Israel. | HINCV 7 उन्होंने मोशेह को अपनी नीति स्पष्ट की, तथा इस्राएल राष्ट्र के सामने अपना अद्भुत कृत्य: |
| BSB 8 The LORD is compassionate and gracious, slow to anger, abounding in loving devotion. | HINCV 8 याहवेह करुणामय, कृपानिधान, क्रोध में विलंबी तथा करुणा-प्रेम में समृद्ध हैं. |
| BSB 9 He will not always accuse us, nor harbor His anger forever. | HINCV 9 वह हम पर निरंतर आरोप नहीं लगाते रहेंगे, और न ही हम पर उनकी अप्रसन्नता स्थायी बनी रहेगी; |
| BSB 10 He has not dealt with us according to our sins or repaid us according to our iniquities. | HINCV 10 उन्होंने हमें न तो हमारे अपराधों के लिए निर्धारित दंड दिया और न ही उन्होंने हमारे अधर्मों का प्रतिफल हमें दिया है. |
| BSB 11 For as high as the heavens are above the earth, so great is His loving devotion for those who fear Him. | HINCV 11 क्योंकि आकाश पृथ्वी से जितना ऊपर है, उतना ही महान है उनका करुणा-प्रेम उनके श्रद्धालुओं के लिए. |
| BSB 12 As far as the east is from the west, so far has He removed our transgressions from us. | HINCV 12 पूर्व और पश्चिम के मध्य जितनी दूरी है, उन्होंने हमारे अपराध हमसे उतने ही दूर कर दिए हैं. |
| BSB 13 As a father has compassion on his children, so the LORD has compassion on those who fear Him. | HINCV 13 जैसे पिता की मनोहरता उसकी संतान पर होती है, वैसे ही याहवेह की मनोहरता उनके श्रद्धालुओं पर स्थिर रहती है; |
| BSB 14 For He knows our frame; He is mindful that we are dust. | HINCV 14 क्योंकि उन्हें हमारी सृष्टि ज्ञात है, उन्हें स्मरण रहता है कि हम मात्र धूल ही हैं. |
| BSB 15 As for man, his days are like grass—he blooms like a flower of the field; | HINCV 15 मनुष्य से संबंधित बातें यह है, कि उसका जीवन घास समान है, वह मैदान के पुष्प समान खिलता है, |
| BSB 16 when the wind passes over, it vanishes, and its place remembers it no more. | HINCV 16 उस पर उष्ण हवा का प्रवाह होता है और वह नष्ट हो जाता है, किसी को यह स्मरण तक नहीं रह जाता, कि पुष्प किस स्थान पर खिला था, |
| BSB 17 But from everlasting to everlasting the loving devotion of the LORD extends to those who fear Him, and His righteousness to their children’s children— | HINCV 17 किंतु याहवेह का करुणा-प्रेम उनके श्रद्धालुओं पर अनादि से अनंत तक, तथा परमेश्वर की धार्मिकता उनकी संतान की संतान पर स्थिर बनी रहती है. |
| BSB 18 to those who keep His covenant and remember to obey His precepts. | HINCV 18 जो उनकी वाचा का पालन करते तथा उनके आदेशों का पालन करना याद रखते हैं. |
| BSB 19 The LORD has established His throne in heaven, and His kingdom rules over all. | HINCV 19 याहवेह ने अपना सिंहासन स्वर्ग में स्थापित किया है, समस्त बनाई वस्तुओं पर उनका शासन है. |
| BSB 20 Bless the LORD, all His angels mighty in strength who carry out His word, who hearken to the voice of His command. | HINCV 20 तुम, जो उनके स्वर्गदूत हो, याहवेह का स्तवन करो, तुम जो शक्तिशाली हो, तुम उनके आदेशों का पालन करते हो, उनके मुख से निकले वचन को पूर्ण करते हो. |
| BSB 21 Bless the LORD, all His hosts, you servants who do His will. | HINCV 21 स्वर्ग की संपूर्ण सेना और तुम, जो उनके सेवक हो, और जो उनकी इच्छा की पूर्ति करते हो, याहवेह का स्तवन करो. |
| BSB 22 Bless the LORD, all His works in all places of His dominion. Bless the LORD, O my soul! | HINCV 22 उनकी समस्त सृष्टि, जो समस्त रचना में व्याप्त हैं, याहवेह का स्तवन करें. मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो. |
Questions about Psalms 103? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.