Psalms 104
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Bless the LORD, O my soul! O LORD my God, You are very great; You are clothed with splendor and majesty. | HINCV 1 मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो. याहवेह, मेरे परमेश्वर, अत्यंत महान हैं आप; वैभव और तेज से विभूषित हैं आप. |
| BSB 2 He wraps Himself in light as with a garment; He stretches out the heavens like a tent, | HINCV 2 आपने ज्योति को वस्त्र समान धारण किया हुआ है; आपने वस्त्र समान आकाश को विस्तीर्ण किया है. |
| BSB 3 laying the beams of His chambers in the waters above, making the clouds His chariot, walking on the wings of the wind. | HINCV 3 आपने आकाश के जल के ऊपर ऊपरी कक्ष की धरनें स्थापित की हैं, मेघ आपके रथ हैं तथा आप पवन के पंखों पर यात्रा करते हैं. |
| BSB 4 He makes the winds His messengers, flames of fire His servants. | HINCV 4 हवा को आपने अपना संदेशवाहक बनाया है, अग्निशिखाएं आपकी परिचारिकाएं हैं. |
| BSB 5 He set the earth on its foundations, never to be moved. | HINCV 5 आपने ही पृथ्वी को इसकी नींव पर स्थापित किया है; इसे कभी भी सरकाया नहीं जा सकता. |
| BSB 6 You covered it with the deep like a garment; the waters stood above the mountains. | HINCV 6 आपने गहन जल के आवरण से इसे परिधान समान सुशोभित किया; जल स्तर पर्वतों से ऊंचा उठ गया था. |
| BSB 7 At Your rebuke the waters fled; at the sound of Your thunder they hurried away— | HINCV 7 किंतु जब आपने फटकार लगाई, तब जल हट गया, आपके गर्जन समान आदेश से जल-राशियां भाग खड़ी हुई; |
| BSB 8 the mountains rose and the valleys sank to the place You assigned for them— | HINCV 8 जब पर्वतों की ऊंचाई बढ़ी, तो घाटियां गहरी होती गईं, ठीक आपके नियोजन के अनुरूप निर्धारित स्थान पर. |
| BSB 9 You set a boundary they cannot cross, that they may never again cover the earth. | HINCV 9 आपके द्वारा उनके लिए निर्धारित सीमा ऐसी थी; जिसका अतिक्रमण उनके लिए संभव न था; और वे पृथ्वी को पुनः जलमग्न न कर सकें. |
| BSB 10 He sends forth springs in the valleys; they flow between the mountains. | HINCV 10 आप ही के सामर्थ्य से घाटियों में झरने फूट पड़ते हैं; और पर्वतों के मध्य से जलधाराएं बहने लगती हैं. |
| BSB 11 They give drink to every beast of the field; the wild donkeys quench their thirst. | HINCV 11 इन्हीं से मैदान के हर एक पशु को पेय जल प्राप्त होता है; तथा वन्य गधे भी प्यास बुझा लेते हैं. |
| BSB 12 The birds of the air nest beside the springs; they sing among the branches. | HINCV 12 इनके तट पर आकाश के पक्षियों का बसेरा होता है; शाखाओं के मध्य से उनकी आवाज निकलती है. |
| BSB 13 He waters the mountains from His chambers; the earth is satisfied by the fruit of His works. | HINCV 13 वही अपने आवास के ऊपरी कक्ष से पर्वतों की सिंचाई करते हैं; आप ही के द्वारा उपजाए फलों से पृथ्वी तृप्त है. |
| BSB 14 He makes the grass grow for the livestock and provides crops for man to cultivate, bringing forth food from the earth: | HINCV 14 वह पशुओं के लिए घास उत्पन्न करते हैं, तथा मनुष्य के श्रम के लिए वनस्पति, कि वह पृथ्वी से आहार प्राप्त कर सके: |
| BSB 15 wine that gladdens the heart of man, oil that makes his face to shine, and bread that sustains his heart. | HINCV 15 मनुष्य के हृदय मगन करने के निमित्त द्राक्षारस, मुखमंडल को चमकीला करने के निमित्त तेल, तथा मनुष्य के जीवन को संभालने के निमित्त आहार उत्पन्न होता है. |
| BSB 16 The trees of the LORD have their fill, the cedars of Lebanon that He planted, | HINCV 16 याहवेह द्वारा लगाए वृक्षों के लिए अर्थात् लबानोन में लगाए देवदार के वृक्षों के लिए जल बड़ी मात्रा में होता है. |
| BSB 17 where the birds build their nests; the stork makes her home in the cypresses. | HINCV 17 पक्षियों ने इन वृक्षों में अपने घोंसले बनाए हैं; सारस ने अपना घोंसला चीड़ के वृक्ष में बनाया है. |
| BSB 18 The high mountains are for the wild goats, the cliffs a refuge for the rock badgers. | HINCV 18 ऊंचे पर्वतों में वन्य बकरियों का निवास है; चट्टानों में चट्टानी बिज्जुओं ने आश्रय लिया है. |
| BSB 19 He made the moon to mark the seasons; the sun knows when to set. | HINCV 19 आपने नियत समय के लिए चंद्रमा बनाया है, सूर्य को अपने अस्त होने का स्थान ज्ञात है. |
| BSB 20 You bring darkness, and it becomes night, when all the beasts of the forest prowl. | HINCV 20 आपने अंधकार का प्रबंध किया, कि रात्रि हो, जिस समय वन्य पशु चलने फिरने को निकल पड़ते हैं. |
| BSB 21 The young lions roar for their prey and seek their food from God. | HINCV 21 अपने शिकार के लिए पुष्ट सिंह गरजनेवाले हैं, वे परमेश्वर से अपने भोजन खोजते हैं. |
| BSB 22 The sun rises, and they withdraw; they lie down in their dens. | HINCV 22 सूर्योदय के साथ ही वे चुपचाप छिप जाते हैं; और अपनी-अपनी मांदों में जाकर सो जाते हैं. |
| BSB 23 Man goes forth to his work and to his labor until evening. | HINCV 23 इस समय मनुष्य अपने-अपने कार्यों के लिए निकल पड़ते हैं, वे संध्या तक अपने कार्यों में परिश्रम करते रहते हैं. |
| BSB 24 How many are Your works, O LORD! In wisdom You have made them all; the earth is full of Your creatures. | HINCV 24 याहवेह! असंख्य हैं आपके द्वारा निष्पन्न कार्य, आपने अपने अद्भुत ज्ञान में इन सब की रचना की है; समस्त पृथ्वी आपके द्वारा रचे प्राणियों से परिपूर्ण हो गई है. |
| BSB 25 Here is the sea, vast and wide, teeming with creatures beyond number, living things both great and small. | HINCV 25 एक ओर समुद्र है, विस्तृत और गहरा, उसमें भी असंख्य प्राणी चलते फिरते हैं— समस्त जीवित प्राणी हैं, सूक्ष्म भी और विशालकाय भी. |
| BSB 26 There the ships pass, and Leviathan, which You formed to frolic there. | HINCV 26 इसमें जलयानों का आगमन होता रहता है, साथ ही इसमें विशालकाय जंतु हैं, लिवयाथान, जिसे आपने समुद्र में खेलने के लिए बनाया है. |
| BSB 27 All creatures look to You to give them their food in due season. | HINCV 27 इन सभी की दृष्टि आपकी ओर इसी आशा में लगी रहती है, कि इन्हें आपकी ओर से उपयुक्त अवसर पर आहार प्राप्त होगा. |
| BSB 28 When You give it to them, they gather it up; when You open Your hand, they are satisfied with good things. | HINCV 28 जब आप उन्हें आहार प्रदान करते हैं, वे इसे एकत्र करते हैं; जब आप अपनी मुट्ठी खोलते हैं, उन्हें उत्तम वस्तुएं प्राप्त हो जाती हैं. |
| BSB 29 When You hide Your face, they are terrified; when You take away their breath, they die and return to dust. | HINCV 29 जब आप उनसे अपना मुख छिपा लेते हैं, वे घबरा जाते हैं; जब आप उनकी श्वास छीन लेते हैं, उनके प्राण पखेरू उड़ जाते हैं और वे उसी धूलि में लौट जाते हैं. |
| BSB 30 When You send Your Spirit, they are created, and You renew the face of the earth. | HINCV 30 जब आप अपना पवित्रात्मा प्रेषित करते हैं, उनका उद्भव होता है, उस समय आप पृथ्वी के स्वरूप को नया बना देते हैं. |
| BSB 31 May the glory of the LORD endure forever; may the LORD rejoice in His works. | HINCV 31 याहवेह का तेज सदा-सर्वदा स्थिर रहे; याहवेह की कृतियां उन्हें प्रफुल्लित करती रहें. |
| BSB 32 He looks on the earth, and it trembles; He touches the mountains, and they smolder. | HINCV 32 जब वह पृथ्वी की ओर दृष्टिपात करते हैं, वह थरथरा उठती है, वह पर्वतों का स्पर्श मात्र करते हैं और उनसे धुआं उठने लगता है. |
| BSB 33 I will sing to the LORD all my life; I will sing praise to my God while I have my being. | HINCV 33 मैं आजीवन याहवेह का गुणगान करता रहूंगा; जब तक मेरा अस्तित्व है, मैं अपने परमेश्वर का स्तवन गान करूंगा. |
| BSB 34 May my meditation be pleasing to Him, for I rejoice in the LORD. | HINCV 34 मेरा मनन-चिन्तन उनको प्रसन्न करनेवाला हो, क्योंकि याहवेह मेरे परम आनंद का उगम हैं. |
| BSB 35 May sinners vanish from the earth and the wicked be no more. Bless the LORD, O my soul. Hallelujah! | HINCV 35 पृथ्वी से पापी समाप्त हो जाएं, दुष्ट फिर देखे न जाएं. मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो. याहवेह का स्तवन हो. |
Questions about Psalms 104? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.