Psalms 102

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A prayer of one who is afflicted, when he grows faint and pours out his lament before the LORD. Hear my prayer, O LORD; let my cry for help come before You.

HINCV

1 याहवेह, मेरी प्रार्थना सुनिए; सहायता के लिए मेरी पुकार आप तक पहुंचे.

BSB

2 Do not hide Your face from me in my day of distress. Incline Your ear to me; answer me quickly when I call.

HINCV

2 मेरी पीड़ा के समय मुझसे अपना मुखमंडल छिपा न लीजिए. जब मैं पुकारूं. अपने कान मेरी ओर कीजिए; मुझे शीघ्र उत्तर दीजिए.

BSB

3 For my days vanish like smoke, and my bones burn like glowing embers.

HINCV

3 धुएं के समान मेरा समय विलीन होता जा रहा है; मेरी हड्डियां दहकते अंगारों जैसी सुलग रही हैं.

BSB

4 My heart is afflicted, and withered like grass; I even forget to eat my bread.

HINCV

4 घास के समान मेरा हृदय झुलस कर मुरझा गया है; मुझे स्मरण ही नहीं रहता कि मुझे भोजन करना है.

BSB

5 Through my loud groaning my skin hangs on my bones.

HINCV

5 मेरी सतत कराहटों ने मुझे मात्र हड्डियों एवं त्वचा का ढांचा बनाकर छोड़ा है.

BSB

6 I am like a desert owl, like an owl among the ruins.

HINCV

6 मैं वन के उल्लू समान होकर रह गया हूं, उस उल्लू के समान, जो खंडहरों में निवास करता है.

BSB

7 I lie awake; I am like a lone bird on a housetop.

HINCV

7 मैं सो नहीं पाता, मैं छत के एकाकी पक्षी-सा हो गया हूं.

BSB

8 All day long my enemies taunt me; they ridicule me and curse me.

HINCV

8 दिन भर मैं शत्रुओं के ताने सुनता रहता हूं; जो मेरी निंदा करते हैं, वे मेरा नाम शाप के रूप में जाहिर करते हैं.

BSB

9 For I have eaten ashes like bread and mixed my drink with tears

HINCV

9 राख ही अब मेरा आहार हो गई है और मेरे आंसू मेरे पेय के साथ मिश्रित होते रहते हैं.

BSB

10 because of Your indignation and wrath, for You have picked me up and cast me aside.

HINCV

10 यह सब आपके क्रोध, उग्र कोप का परिणाम है क्योंकि आपने मुझे ऊंचा उठाया और आपने ही मुझे अलग फेंक दिया है.

BSB

11 My days are like lengthening shadows, and I wither away like grass.

HINCV

11 मेरे दिन अब ढलती छाया-समान हो गए हैं; मैं घास के समान मुरझा रहा हूं.

BSB

12 But You, O LORD, sit enthroned forever; Your renown endures to all generations.

HINCV

12 किंतु, याहवेह, आप सदा-सर्वदा सिंहासन पर विराजमान हैं; आपका नाम पीढ़ी से पीढ़ी स्थायी रहता है.

BSB

13 You will rise up and have compassion on Zion, for it is time to show her favor—the appointed time has come.

HINCV

13 आप उठेंगे और ज़ियोन पर मनोहरता करेंगे, क्योंकि यही सुअवसर है कि आप उस पर अपनी कृपादृष्टि प्रकाशित करें. वह ठहराया हुआ अवसर आ गया है.

BSB

14 For Your servants delight in her stones and take pity on her dust.

HINCV

14 इस नगर का पत्थर-पत्थर आपके सेवकों को प्रिय है; यहां तक कि यहां की धूल तक उन्हें द्रवित कर देती है.

BSB

15 So the nations will fear the name of the LORD, and all the kings of the earth will fear Your glory.

HINCV

15 समस्त राष्ट्रों पर आपके नाम का आतंक छा जाएगा, पृथ्वी के समस्त राजा आपकी महिमा के सामने नतमस्तक हो जाएंगे.

BSB

16 For the LORD will rebuild Zion; He has appeared in His glory.

HINCV

16 क्योंकि याहवेह ने ज़ियोन का पुनर्निर्माण किया है; वे अपने तेज में प्रकट हुए हैं.

BSB

17 He will turn toward the prayer of the destitute; He will not despise their prayer.

HINCV

17 याहवेह लाचार की प्रार्थना का प्रत्युत्तर देते हैं; उन्होंने उनकी गिड़गिड़ाहट का तिरस्कार नहीं किया.

BSB

18 Let this be written for the generation to come, so that a people not yet created may praise the LORD.

HINCV

18 भावी पीढ़ी के हित में यह लिखा जाए, कि वे, जो अब तक अस्तित्व में ही नहीं आए हैं, याहवेह का स्तवन कर सकें:

BSB

19 For He looked down from the heights of His sanctuary; the LORD gazed out from heaven to earth

HINCV

19 “याहवेह ने अपने महान मंदिर से नीचे की ओर दृष्टि की, उन्होंने स्वर्ग से पृथ्वी पर दृष्टि की,

BSB

20 to hear a prisoner’s groaning, to release those condemned to death,

HINCV

20 कि वह बंदियों का कराहना सुनें और उन्हें मुक्त कर दें, जिन्हें मृत्यु दंड दिया गया है.”

BSB

21 that they may proclaim the name of the LORD in Zion and praise Him in Jerusalem,

HINCV

21 कि मनुष्य ज़ियोन में याहवेह की महिमा की घोषणा कर सकें तथा येरूशलेम में उनका स्तवन,

BSB

22 when peoples and kingdoms assemble to serve the LORD.

HINCV

22 जब लोग तथा राज्य याहवेह की वंदना के लिए एकत्र होंगे.

BSB

23 He has broken my strength on the way; He has cut short my days.

HINCV

23 मेरी जीवन यात्रा पूर्ण भी न हुई थी, कि उन्होंने मेरा बल शून्य कर दिया; उन्होंने मेरी आयु घटा दी.

BSB

24 I say: “O my God, do not take me in the midst of my days! Your years go on through all generations.

HINCV

24 तब मैंने आग्रह किया: “मेरे परमेश्वर, मेरे जीवन के दिनों के पूर्ण होने के पूर्व ही मुझे उठा न लीजिए; आप तो पीढ़ी से पीढ़ी स्थिर ही रहते हैं.

BSB

25 In the beginning You laid the foundations of the earth, and the heavens are the work of Your hands.

HINCV

25 प्रभु, आपने प्रारंभ में ही पृथ्वी की नींव रखी, तथा आकाशमंडल आपके ही हाथों की कारीगरी है.

BSB

26 They will perish, but You remain; they will all wear out like a garment. Like clothing You will change them, and they will be passed on.

HINCV

26 वे तो नष्ट हो जाएंगे किंतु आप अस्तित्व में ही रहेंगे; वे सभी वस्त्र समान पुराने हो जाएंगे. आप उन्हें वस्त्रों के ही समान परिवर्तित कर देंगे उनका अस्तित्व समाप्‍त हो जाएगा.

BSB

27 But You remain the same, and Your years will never end.

HINCV

27 आप न बदलनेवाले हैं, आपकी आयु का कोई अंत नहीं.

BSB

28 The children of Your servants will dwell securely, and their descendants will be established before You.”

HINCV

28 आपके सेवकों की सन्तति आपकी उपस्थिति में निवास करेंगी; उनके वंशज आपके सम्मुख स्थिर रहेंगे.”

Questions about Psalms 102? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.