Psalms 101
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Psalm of David. I will sing of Your loving devotion and justice; to You, O LORD, I will sing praises. | HINCV 1 मेरे गीत का विषय है आपका करुणा-प्रेम तथा आपका न्याय; याहवेह, मैं आपका स्तवन करूंगा. |
| BSB 2 I will ponder the way that is blameless—when will You come to me? I will walk in my house with integrity of heart. | HINCV 2 निष्कलंक जीवन मेरा लक्ष्य है, आप कब मेरे पास आएंगे? अपने आवास में मेरा आचरण निष्कलंक रहेगा. |
| BSB 3 I will set no worthless thing before my eyes. I hate the work of those who fall away; it shall not cling to me. | HINCV 3 मैं किसी भी अनुचित वस्तु की ओर दृष्टि न उठाऊंगा. मुझे घृणा है भ्रष्टाचारी पुरुषों के आचार-व्यवहार से; मैं उनसे कोई संबंध नहीं रखूंगा. |
| BSB 4 A perverse heart shall depart from me; I will know nothing of evil. | HINCV 4 कुटिल हृदय मुझसे दूर रहेगा; बुराई से मेरा कोई संबंध न होगा. |
| BSB 5 Whoever slanders his neighbor in secret, I will put to silence; the one with haughty eyes and a proud heart, I will not endure. | HINCV 5 जो कोई गुप्त में अपने पड़ोसी की निंदा करता है, मैं उसे नष्ट कर दूंगा; जिस किसी की आंखें अहंकार से चढ़ी हुई हैं तथा जिसका हृदय घमंडी है, वह मेरे लिए असह्य होगा. |
| BSB 6 My eyes favor the faithful of the land, that they may dwell with me; he who walks in the way of integrity shall minister to me. | HINCV 6 पृथ्वी पर मेरी दृष्टि उन्हीं पर रहेगी जो विश्वासयोग्य हैं, कि वे मेरे साथ निवास कर सकें; मेरा सेवक वही होगा, जिसका आचरण निष्कलंक है. |
| BSB 7 No one who practices deceit shall dwell in my house; no one who tells lies shall stand in my presence. | HINCV 7 किसी भी झूठों का निवास मेरे आवास में न होगा, कोई भी झूठ बोलने वाला, मेरी उपस्थिति में ठहर न सकेगा. |
| BSB 8 Every morning I will remove all the wicked of the land, that I may cut off every evildoer from the city of the LORD. | HINCV 8 प्रति प्रभात मैं अपने राज्य के समस्त दुर्जनों को नष्ट करूंगा; याहवेह के नगर में से मैं हर एक दुष्ट को मिटा दूंगा. |
Questions about Psalms 101? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.