Psalms 109

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. O God of my praise, be not silent.

HINCV

1 परमेश्वर, मेरे स्तुति पात्र, निष्क्रिय और चुप न रहिए.

BSB

2 For wicked and deceitful mouths open against me; they speak against me with lying tongues.

HINCV

2 दुष्ट और झूठे पुरुषों ने मेरी निंदा करना प्रारंभ कर दिया है; वे जो कुछ कहकर मेरी निंदा कर रहे हैं, वह सभी झूठ है.

BSB

3 They surround me with hateful words and attack me without cause.

HINCV

3 उन्होंने मुझ पर घिनौने शब्दों की बौछार कर दी; अकारण ही उन्होंने मुझ पर आक्रमण कर दिया है.

BSB

4 In return for my love they accuse me, but I am a man of prayer.

HINCV

4 उन्होंने मेरी मैत्री के बदले मुझ पर आरोप लगाये, किंतु मैं प्रार्थना का आदमी हूं!

BSB

5 They repay me evil for good, and hatred for my love.

HINCV

5 उन्होंने मेरे हित का प्रतिफल बुराई में दिया है, तथा मेरी मैत्री का प्रतिफल घृणा में.

BSB

6 Set over him a wicked man; let an accuser stand at his right hand.

HINCV

6 आप उसका प्रतिरोध करने के लिए किसी दुष्ट पुरुष को ही बसा लीजिए; उसके दायें पक्ष पर कोई विरोधी खड़ा हो जाए.

BSB

7 When he is tried, let him be found guilty, and may his prayer be regarded as sin.

HINCV

7 जब उस पर न्याय चलाया जाए तब वह दोषी पाया जाए, उसकी प्रार्थनाएं उसके लिए दंड-आज्ञा हो जाएं.

BSB

8 May his days be few; may another take his position.

HINCV

8 उसकी आयु कम हो जाए; उसके पद को कोई अन्य हड़प ले.

BSB

9 May his children be fatherless and his wife a widow.

HINCV

9 उसकी संतान पितृहीन हो जाए तथा उसकी पत्नी विधवा.

BSB

10 May his children wander as beggars, seeking sustenance far from their ruined homes.

HINCV

10 उसकी संतान भटकें और भीख मांगें; वे अपने उजड़े घर से दूर जाकर भोजन के लिए तरस जाएं.

BSB

11 May the creditor seize all he owns, and strangers plunder the fruits of his labor.

HINCV

11 महाजन उसका सर्वस्व हड़प लें; उसके परिश्रम की संपूर्ण निधि परदेशी लोग लूट लें.

BSB

12 May there be no one to extend kindness to him, and no one to favor his fatherless children.

HINCV

12 उसे किसी की भी कृपा प्राप्‍त न हो और न कोई उसकी पितृहीन संतान पर करुणा प्रदर्शित करे.

BSB

13 May his descendants be cut off; may their name be blotted out from the next generation.

HINCV

13 उसका वंश ही मिट जाए, आगामी पीढ़ी की सूची से उनका नाम मिट जाए.

BSB

14 May the iniquity of his fathers be remembered before the LORD, and the sin of his mother never be blotted out.

HINCV

14 याहवेह के सामने उसके पूर्वजों का अपराध स्मरण दिलाया जाए; उसकी माता का पाप कभी क्षमा न किया जाए.

BSB

15 May their sins always remain before the LORD, that He may cut off their memory from the earth.

HINCV

15 याहवेह के सामने उन सभी के पाप बने रहें, कि वह उन सबका नाम पृथ्वी पर से ही मिटा दें.

BSB

16 For he never thought to show kindness, but pursued the poor and needy and brokenhearted, even to their death.

HINCV

16 करुणाभाव उसके मन में कभी आया ही नहीं, वह खोज कर निर्धनों, दीनों तथा खेदितमनवालों की हत्या करता है.

BSB

17 The cursing that he loved, may it fall on him; the blessing in which he refused to delight, may it be far from him.

HINCV

17 शाप देना उसे अत्यंत प्रिय है, वही शाप उस पर आ पड़े. किसी की हितकामना करने में उसे कोई आनंद प्राप्‍त नहीं होता— उत्तम यही होगा कि हित उससे ही दूर-दूर बना रहे.

BSB

18 The cursing that he wore like a coat, may it soak into his body like water, and into his bones like oil.

HINCV

18 उसके लिए वस्त्र धारण करने जैसे ही हो गया शाप देना; जैसा जल शरीर का अंश होता है; वैसे ही हो गया शाप, हां, जैसे तेल हड्डियों का अंश हो जाता है!

BSB

19 May it be like a robe wrapped about him, like a belt tied forever around him.

HINCV

19 शाप ही उसका वस्त्र बन जाए, कटिबंध समान, जो सदैव समेटे रहता है.

BSB

20 May this be the LORD’s reward to my accusers, to those who speak evil against me.

HINCV

20 याहवेह की ओर से मेरे विरोधियों के लिए यही प्रतिफल हो, उनके लिए, जो मेरी निंदा करते रहते हैं.

BSB

21 But You, O GOD, the Lord, deal kindly with me for the sake of Your name; deliver me by the goodness of Your loving devotion.

HINCV

21 किंतु आप, सर्वसत्ताधारी याहवेह, अपनी महिमा के अनुरूप मुझ पर कृपा कीजिए; अपने करुणा-प्रेम के कारण मेरा उद्धार कीजिए.

BSB

22 For I am poor and needy; my heart is wounded within me.

HINCV

22 मैं दीन और दरिद्र हूं, और मेरा हृदय घायल है.

BSB

23 I am fading away like a lengthening shadow; I am shaken off like a locust.

HINCV

23 संध्याकालीन छाया-समान मेरा अस्तित्व समाप्‍ति पर है; मुझे ऐसे झाड़ दिया जाता है मानो मैं अरबेह टिड्डी हूं.

BSB

24 My knees are weak from fasting, and my body grows lean and gaunt.

HINCV

24 उपवास के कारण मेरे घुटने दुर्बल हो चुके हैं; मेरा शरीर क्षीण और कमजोर हो गया है.

BSB

25 I am an object of scorn to my accusers; when they see me, they shake their heads.

HINCV

25 मेरे विरोधियों के लिए मैं घृणास्पद हो चुका हूं; मुझे देखते ही वे सिर हिलाने लगते हैं.

BSB

26 Help me, O LORD my God; save me according to Your loving devotion.

HINCV

26 याहवेह मेरे परमेश्वर, मेरी सहायता कीजिए; अपने करुणा-प्रेम के कारण मेरा उद्धार कीजिए.

BSB

27 Let them know that this is Your hand, that You, O LORD, have done it.

HINCV

27 उनको यह स्पष्ट हो जाए कि, वह आपके बाहुबल के कारण ही हो रहा है, यह कि याहवेह, यह सब आपने ही किया है.

BSB

28 Though they curse, You will bless. When they rise up, they will be put to shame, but Your servant will rejoice.

HINCV

28 वे शाप देते रहें, किंतु आप आशीर्वचन ही कहें; तब जब वे, आक्रमण करेंगे, उन्हें लज्जित होना पड़ेगा, यह आपके सेवक के लिए आनंद का विषय होगा.

BSB

29 May my accusers be clothed with disgrace; may they wear their shame like a robe.

HINCV

29 मेरे विरोधियों को अनादर के वस्त्रों के समान धारण करनी होगी, वे अपनी ही लज्जा को कंबल जैसे लपेट लेंगे.

BSB

30 With my mouth I will thank the LORD profusely; I will praise Him in the presence of many.

HINCV

30 मेरे मुख की वाणी याहवेह के सम्मान में उच्चतम धन्यवाद होगी; विशाल जनसमूह के सामने मैं उनका स्तवन करूंगा,

BSB

31 For He stands at the right hand of the needy one, to save him from the condemners of his soul.

HINCV

31 क्योंकि याहवेह दुःखितों के निकट दायें पक्ष पर आ खड़े रहते हैं, कि वह उनके जीवन को उन सबसे सुरक्षा प्रदान करें, जिन्होंने उसके लिए मृत्यु दंड निर्धारित किया था.

Questions about Psalms 109? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.