Psalms 109

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. O God of my praise, be not silent.

HINIRV

1 हे परमेश्वर तू, जिसकी मैं स्तुति करता हूँ, चुप न रह!

BSB

2 For wicked and deceitful mouths open against me; they speak against me with lying tongues.

HINIRV

2 क्योंकि दुष्ट और कपटी मनुष्यों ने मेरे विरुद्ध मुँह खोला है, वे मेरे विषय में झूठ बोलते हैं।

BSB

3 They surround me with hateful words and attack me without cause.

HINIRV

3 उन्होंने बैर के वचनों से मुझे चारों ओर घेर लिया है, और व्यर्थ मुझसे लड़ते हैं। (यूह. 15:25)

BSB

4 In return for my love they accuse me, but I am a man of prayer.

HINIRV

4 मेरे प्रेम के बदले में वे मेरी चुगली करते हैं, परन्तु मैं तो प्रार्थना में लौलीन रहता हूँ।

BSB

5 They repay me evil for good, and hatred for my love.

HINIRV

5 उन्होंने भलाई के बदले में मुझसे बुराई की और मेरे प्रेम के बदले मुझसे बैर किया है।

BSB

6 Set over him a wicked man; let an accuser stand at his right hand.

HINIRV

6 तू उसको किसी दुष्ट के अधिकार में रख, और कोई विरोधी उसकी दाहिनी ओर खड़ा रहे।

BSB

7 When he is tried, let him be found guilty, and may his prayer be regarded as sin.

HINIRV

7 जब उसका न्याय किया जाए, तब वह दोषी निकले, और उसकी प्रार्थना पाप गिनी जाए!

BSB

8 May his days be few; may another take his position.

HINIRV

8 उसके दिन थोड़े हों, और उसके पद को दूसरा ले! (प्रेरि. 1:20)

BSB

9 May his children be fatherless and his wife a widow.

HINIRV

9 उसके बच्चे अनाथ हो जाएँ, और उसकी स्त्री विधवा हो जाए!

BSB

10 May his children wander as beggars, seeking sustenance far from their ruined homes.

HINIRV

10 और उसके बच्चे मारे-मारे फिरें, और भीख माँगा करे; उनको अपने उजड़े हुए घर से दूर जाकर टुकड़े माँगना पड़े!

BSB

11 May the creditor seize all he owns, and strangers plunder the fruits of his labor.

HINIRV

11 महाजन फंदा लगाकर, उसका सर्वस्व ले ले; और परदेशी उसकी कमाई को लूट लें!

BSB

12 May there be no one to extend kindness to him, and no one to favor his fatherless children.

HINIRV

12 कोई न हो जो उस पर करुणा करता रहे, और उसके अनाथ बालकों पर कोई तरस न खाए!

BSB

13 May his descendants be cut off; may their name be blotted out from the next generation.

HINIRV

13 उसका वंश नाश हो जाए, दूसरी पीढ़ी में उसका नाम मिट जाए!

BSB

14 May the iniquity of his fathers be remembered before the LORD, and the sin of his mother never be blotted out.

HINIRV

14 उसके पितरों का अधर्म यहोवा को स्मरण रहे, और उसकी माता का पाप न मिटे!

BSB

15 May their sins always remain before the LORD, that He may cut off their memory from the earth.

HINIRV

15 वह निरन्तर यहोवा के सम्मुख रहे, वह उनका नाम पृथ्वी पर से मिटे!

BSB

16 For he never thought to show kindness, but pursued the poor and needy and brokenhearted, even to their death.

HINIRV

16 क्योंकि वह दुष्ट, करुणा करना भूल गया वरन् दीन और दरिद्र को सताता था और मार डालने की इच्छा से खेदित मनवालों के पीछे पड़ा रहता था।

BSB

17 The cursing that he loved, may it fall on him; the blessing in which he refused to delight, may it be far from him.

HINIRV

17 वह श्राप देने से प्रीति रखता था, और श्राप उस पर आ पड़ा; वह आशीर्वाद देने से प्रसन्न न होता था, इसलिए आशीर्वाद उससे दूर रहा।

BSB

18 The cursing that he wore like a coat, may it soak into his body like water, and into his bones like oil.

HINIRV

18 वह श्राप देना वस्त्र के समान पहनता था, और वह उसके पेट में जल के समान और उसकी हड्डियों में तेल के समान समा गया।

BSB

19 May it be like a robe wrapped about him, like a belt tied forever around him.

HINIRV

19 वह उसके लिये ओढ़ने का काम दे, और फेंटे के समान उसकी कमर में नित्य कसा रहे।

BSB

20 May this be the LORD’s reward to my accusers, to those who speak evil against me.

HINIRV

20 यहोवा की ओर से मेरे विरोधियों को, और मेरे विरुद्ध बुरा कहनेवालों को यही बदला मिले!

BSB

21 But You, O GOD, the Lord, deal kindly with me for the sake of Your name; deliver me by the goodness of Your loving devotion.

HINIRV

21 परन्तु हे यहोवा प्रभु, तू अपने नाम के निमित्त मुझसे बर्ताव कर; तेरी करुणा तो बड़ी है, इसलिए तू मुझे छुटकारा दे!

BSB

22 For I am poor and needy; my heart is wounded within me.

HINIRV

22 क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूँ, और मेरा हृदय घायल हुआ है ।

BSB

23 I am fading away like a lengthening shadow; I am shaken off like a locust.

HINIRV

23 मैं ढलती हुई छाया के समान जाता रहा हूँ; मैं टिड्डी के समान उड़ा दिया गया हूँ।

BSB

24 My knees are weak from fasting, and my body grows lean and gaunt.

HINIRV

24 उपवास करते-करते मेरे घुटने निर्बल हो गए; और मुझ में चर्बी न रहने से मैं सूख गया हूँ।

BSB

25 I am an object of scorn to my accusers; when they see me, they shake their heads.

HINIRV

25 मेरी तो उन लोगों से नामधराई होती है; जब वे मुझे देखते, तब सिर हिलाते हैं। (इब्रा. 10:12-13, लूका 20:42-43)

BSB

26 Help me, O LORD my God; save me according to Your loving devotion.

HINIRV

26 हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मेरी सहायता कर! अपनी करुणा के अनुसार मेरा उद्धार कर!

BSB

27 Let them know that this is Your hand, that You, O LORD, have done it.

HINIRV

27 जिससे वे जाने कि यह तेरा काम है, और हे यहोवा, तूने ही यह किया है!

BSB

28 Though they curse, You will bless. When they rise up, they will be put to shame, but Your servant will rejoice.

HINIRV

28 वे मुझे कोसते तो रहें, परन्तु तू आशीष दे! वे तो उठते ही लज्जित हों, परन्तु तेरा दास आनन्दित हो! (1 कुरि. 4:12)

BSB

29 May my accusers be clothed with disgrace; may they wear their shame like a robe.

HINIRV

29 मेरे विरोधियों को अनादररूपी वस्त्र पहनाया जाए, और वे अपनी लज्जा को कम्बल के समान ओढ़ें!

BSB

30 With my mouth I will thank the LORD profusely; I will praise Him in the presence of many.

HINIRV

30 मैं यहोवा का बहुत धन्यवाद करूँगा, और बहुत लोगों के बीच में उसकी स्तुति करूँगा।

BSB

31 For He stands at the right hand of the needy one, to save him from the condemners of his soul.

HINIRV

31 क्योंकि वह दरिद्र की दाहिनी ओर खड़ा रहेगा, कि उसको प्राणदण्ड देनेवालों से बचाए।

Questions about Psalms 109? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.