Psalms 108

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A song. A Psalm of David. My heart is steadfast, O God; I will sing and make music with all my being.

HINIRV

1 हे परमेश्वर, मेरा हृदय स्थिर है; मैं गाऊँगा, मैं अपनी आत्मा से भी भजन गाऊँगा ।

BSB

2 Awake, O harp and lyre! I will awaken the dawn.

HINIRV

2 हे सारंगी और वीणा जागो! मैं आप पौ फटते जाग उठूँगा

BSB

3 I will praise You, O LORD, among the nations; I will sing Your praises among the peoples.

HINIRV

3 हे यहोवा, मैं देश-देश के लोगों के मध्य में तेरा धन्यवाद करूँगा, और राज्य-राज्य के लोगों के मध्य में तेरा भजन गाऊँगा।

BSB

4 For Your loving devotion extends beyond the heavens, and Your faithfulness reaches to the clouds.

HINIRV

4 क्योंकि तेरी करुणा आकाश से भी ऊँची है, और तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक है।

BSB

5 Be exalted, O God, above the heavens; may Your glory cover all the earth.

HINIRV

5 हे परमेश्वर, तू स्वर्ग के ऊपर हो! और तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर हो!

BSB

6 Respond and save us with Your right hand, that Your beloved may be delivered.

HINIRV

6 इसलिए कि तेरे प्रिय छुड़ाए जाएँ, तू अपने दाहिने हाथ से बचा ले और हमारी विनती सुन ले!

BSB

7 God has spoken from His sanctuary: “I will triumph! I will parcel out Shechem and apportion the Valley of Succoth.

HINIRV

7 परमेश्वर ने अपनी पवित्रता में होकर कहा है, “मैं प्रफुल्लित होकर शेकेम को बाँट लूँगा, और सुक्कोत की तराई को नपवाऊँगा।

BSB

8 Gilead is Mine, and Manasseh is Mine; Ephraim is My helmet, Judah is My scepter.

HINIRV

8 गिलाद मेरा है, मनश्शे भी मेरा है; और एप्रैम मेरे सिर का टोप है; यहूदा मेरा राजदण्ड है।

BSB

9 Moab is My washbasin; upon Edom I toss My sandal; over Philistia I shout in triumph.”

HINIRV

9 मोआब मेरे धोने का पात्र है, मैं एदोम पर अपना जूता फेंकूँगा, पलिश्त पर मैं जयजयकार करूँगा।”

BSB

10 Who will bring me to the fortified city? Who will lead me to Edom?

HINIRV

10 मुझे गढ़वाले नगर में कौन पहुँचाएगा? एदोम तक मेरी अगुआई किसने की हैं?

BSB

11 Have You not rejected us, O God? Will You no longer march out, O God, with our armies?

HINIRV

11 हे परमेश्वर, क्या तूने हमको त्याग नहीं दिया?, और हे परमेश्वर, तू हमारी सेना के आगे-आगे नहीं चलता।

BSB

12 Give us aid against the enemy, for the help of man is worthless.

HINIRV

12 शत्रुओं के विरुद्ध हमारी सहायता कर, क्योंकि मनुष्य की सहायता व्यर्थ है!

BSB

13 With God we will perform with valor, and He will trample our enemies.

HINIRV

13 परमेश्वर की सहायता से हम वीरता दिखाएँगे, हमारे शत्रुओं को वही रौंदेगा।

Questions about Psalms 108? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.