Psalms 108

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A song. A Psalm of David. My heart is steadfast, O God; I will sing and make music with all my being.

HINCV

1 परमेश्वर, मेरा हृदय निश्चिंत है; मैं संपूर्ण हृदय से संगीत बनाऊंगा, और गाऊंगा.

BSB

2 Awake, O harp and lyre! I will awaken the dawn.

HINCV

2 नेबेल और किन्‍नोर जागो! मैं सुबह को जागृत करूंगा.

BSB

3 I will praise You, O LORD, among the nations; I will sing Your praises among the peoples.

HINCV

3 याहवेह, मैं लोगों के मध्य आपका आभार व्यक्त करूंगा; राष्ट्रों के मघ्य मैं आपका स्तवन करूंगा.

BSB

4 For Your loving devotion extends beyond the heavens, and Your faithfulness reaches to the clouds.

HINCV

4 क्योंकि आपका करुणा-प्रेम आकाश से भी महान है; आपकी सच्चाई अंतरीक्ष तक जा पहुंचती है.

BSB

5 Be exalted, O God, above the heavens; may Your glory cover all the earth.

HINCV

5 परमेश्वर, आप सर्वोच्च स्वर्ग में बसे हैं; आपकी महिमा समस्त पृथ्वी को तेजोमय करें.

BSB

6 Respond and save us with Your right hand, that Your beloved may be delivered.

HINCV

6 अपने दायें हाथ से हमें छुड़ाकर हमें उत्तर दीजिए, कि आपके प्रिय पात्र छुड़ाए जा सकें.

BSB

7 God has spoken from His sanctuary: “I will triumph! I will parcel out Shechem and apportion the Valley of Succoth.

HINCV

7 परमेश्वर ने अपने पवित्र स्थान में घोषणा की है: “अपने विजय में मैं शेकेम को विभाजित करूंगा, तथा मैं सुक्कोथ घाटी को नाप कर बंटवारा कर दूंगा.

BSB

8 Gilead is Mine, and Manasseh is Mine; Ephraim is My helmet, Judah is My scepter.

HINCV

8 गिलआद पर मेरा अधिकार है, मनश्शेह पर मेरा अधिकार है; एफ्राईम मेरे सिर का रखवाला है, यहूदाह मेरा राजदंड है.

BSB

9 Moab is My washbasin; upon Edom I toss My sandal; over Philistia I shout in triumph.”

HINCV

9 मोआब राष्ट्र मेरे हाथ धोने का पात्र है, और एदोम राष्ट्र पर मैं अपनी पादुका फेंकूंगा; फिलिस्तिया के ऊपर उच्च स्वर में जयघोष करूंगा.”

BSB

10 Who will bring me to the fortified city? Who will lead me to Edom?

HINCV

10 कौन ले जाएगा मुझे सुदृढ़-सुरक्षित नगर तक? कौन पहुंचाएगा मुझे एदोम नगर तक?

BSB

11 Have You not rejected us, O God? Will You no longer march out, O God, with our armies?

HINCV

11 परमेश्वर, क्या आप ही नहीं, जिन्होंने हमें शोकित छोड़ दिया है और हमारी सेनाओं को साथ देना भी छोड़ दिया है?

BSB

12 Give us aid against the enemy, for the help of man is worthless.

HINCV

12 शत्रु के विरुद्ध हमारी सहायता कीजिए, क्योंकि किसी भी मनुष्य द्वारा लायी गयी सहायता निरर्थक है.

BSB

13 With God we will perform with valor, and He will trample our enemies.

HINCV

13 परमेश्वर के साथ मिलकर हमारी विजय सुनिश्चित होती है, वही हमारे शत्रुओं को कुचल डालेगा.

Questions about Psalms 108? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.