Psalms 107
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever. | HINCV 1 याहवेह का धन्यवाद करो, वे भले हैं; उनकी करुणा सदा की है. |
| BSB 2 Let the redeemed of the LORD say so, whom He has redeemed from the hand of the enemy | HINCV 2 यह नारा उन सबका हो, जो याहवेह द्वारा उद्धारित हैं, जिन्हें उन्होंने विरोधियों से मुक्त किया है, |
| BSB 3 and gathered from the lands, from east and west, from north and south. | HINCV 3 जिन्हें उन्होंने पूर्व और पश्चिम से, उत्तर और दक्षिण से, विभिन्न देशों से एकत्र कर एकजुट किया है. |
| BSB 4 Some wandered in desert wastelands, finding no path to a city in which to dwell. | HINCV 4 कुछ निर्जन वन में भटक रहे थे, जिन्हें नगर की ओर जाता हुआ कोई मार्ग न मिल सका. |
| BSB 5 They were hungry and thirsty; their soul fainted within them. | HINCV 5 वे भूखे और प्यासे थे, वे दुर्बल होते जा रहे थे. |
| BSB 6 Then they cried out to the LORD in their trouble, and He delivered them from their distress. | HINCV 6 अपनी विपत्ति की स्थिति में उन्होंने याहवेह को पुकारा, याहवेह ने उन्हें उनकी दुर्दशा से छुड़ा लिया. |
| BSB 7 He led them on a straight path to reach a city where they could live. | HINCV 7 उन्होंने उन्हें सीधे-समतल पथ से ऐसे नगर में पहुंचा दिया जहां वे जाकर बस सकते थे. |
| BSB 8 Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men. | HINCV 8 उपयुक्त है कि वे याहवेह के प्रति उनके करुणा-प्रेम के लिए तथा उनके द्वारा मनुष्यों के लिए किए गए अद्भुत कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करें, |
| BSB 9 For He satisfies the thirsty and fills the hungry with good things. | HINCV 9 क्योंकि वह प्यासी आत्मा के प्यास को संतुष्ट करते तथा भूखे को उत्तम आहार से तृप्त करते हैं. |
| BSB 10 Some sat in darkness and in the shadow of death, prisoners in affliction and chains, | HINCV 10 कुछ ऐसे थे, जो अंधकार में, गहनतम मृत्यु की छाया में बैठे हुए थे, वे बंदी लोहे की बेड़ियों में यातना सह रहे थे, |
| BSB 11 because they rebelled against the words of God and despised the counsel of the Most High. | HINCV 11 क्योंकि उन्होंने परमेश्वर के आदेशों के विरुद्ध विद्रोह किया था और सर्वोच्च परमेश्वर के निर्देशों को तुच्छ समझा था. |
| BSB 12 He humbled their hearts with hard labor; they stumbled, and there was no one to help. | HINCV 12 तब परमेश्वर ने उन्हें कठोर श्रम के कार्यों में लगा दिया; वे लड़खड़ा जाते थे किंतु कोई उनकी सहायता न करता था. |
| BSB 13 Then they cried out to the LORD in their trouble, and He saved them from their distress. | HINCV 13 अपनी विपत्ति की स्थिति में उन्होंने याहवेह को पुकारा, याहवेह ने उन्हें उनकी दुर्दशा से छुड़ा लिया. |
| BSB 14 He brought them out of darkness and the shadow of death and broke away their chains. | HINCV 14 परमेश्वर ने उन्हें अंधकार और मृत्यु-छाया से बाहर निकाल लिया, और उनकी बेड़ियों को तोड़ डाला. |
| BSB 15 Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men. | HINCV 15 उपयुक्त है कि वे याहवेह के प्रति उनके करुणा-प्रेम के लिए तथा उनके द्वारा मनुष्यों के हित में किए गए अद्भुत कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करें, |
| BSB 16 For He has broken down the gates of bronze and cut through the bars of iron. | HINCV 16 क्योंकि वही कांस्य द्वारों को तोड़ देते तथा लोहे की छड़ों को काटकर विभक्त कर डालते हैं. |
| BSB 17 Fools, in their rebellious ways, and through their iniquities, suffered affliction. | HINCV 17 कुछ ऐसे भी थे, जो विद्रोह का मार्ग अपनाकर मूर्ख प्रमाणित हुए, जिसका परिणाम यह हुआ, कि उन्हें अपने अपराधों के कारण ही पीड़ा सहनी पड़ी. |
| BSB 18 They loathed all food and drew near to the gates of death. | HINCV 18 उन्हें सभी प्रकार के भोजन से घृणा हो गई और वे मृत्यु-द्वार तक पहुंच गए. |
| BSB 19 Then they cried out to the LORD in their trouble, and He saved them from their distress. | HINCV 19 अपनी विपत्ति की स्थिति में उन्होंने याहवेह को पुकारा, याहवेह ने उन्हें उनकी दुर्दशा से छुड़ा लिया. |
| BSB 20 He sent forth His word and healed them; He rescued them from the Pit. | HINCV 20 उन्होंने आदेश दिया और वे स्वस्थ हो गए और उन्होंने उन्हें उनके विनाश से बचा लिया. |
| BSB 21 Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men. | HINCV 21 उपयुक्त है कि वे याहवेह के प्रति उनके करुणा-प्रेम के लिए तथा उनके द्वारा मनुष्यों के हित में किए गए अद्भुत कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करें. |
| BSB 22 Let them offer sacrifices of thanksgiving and declare His works with rejoicing. | HINCV 22 वे धन्यवाद बलि अर्पित करें और हर्षगीतों के माध्यम से उनके कार्यों का वर्णन करें. |
| BSB 23 Others went out to sea in ships, conducting trade on the mighty waters. | HINCV 23 कुछ वे थे, जो जलयानों में समुद्री यात्रा पर चले गए; वे महासागर पार जाकर व्यापार करते थे. |
| BSB 24 They saw the works of the LORD, and His wonders in the deep. | HINCV 24 उन्होंने याहवेह के महाकार्य देखे, वे अद्भुत कार्य, जो समुद्र में किए गए थे. |
| BSB 25 For He spoke and raised a tempest that lifted the waves of the sea. | HINCV 25 याहवेह आदेश देते थे और बवंडर उठ जाता था, जिसके कारण समुद्र पर ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगती थीं. |
| BSB 26 They mounted up to the heavens, then sunk to the depths; their courage melted in their anguish. | HINCV 26 वे जलयान आकाश तक ऊंचे उठकर गहराइयों तक पहुंच जाते थे; जोखिम की इस बुराई की स्थिति में उनका साहस जाता रहा. |
| BSB 27 They reeled and staggered like drunkards, and all their skill was useless. | HINCV 27 वे मतवालों के समान लुढ़कते और लड़खड़ा जाते थे; उनकी मति भ्रष्ट हो चुकी थी. |
| BSB 28 Then they cried out to the LORD in their trouble, and He brought them out of their distress. | HINCV 28 अपनी विपत्ति की स्थिति में उन्होंने याहवेह को पुकारा, याहवेह ने उन्हें उनकी दुर्दशा से छुड़ा लिया. |
| BSB 29 He calmed the storm to a whisper, and the waves of the sea were hushed. | HINCV 29 याहवेह ने बवंडर को शांत किया और समुद्र की लहरें स्तब्ध हो गईं. |
| BSB 30 They rejoiced in the silence, and He guided them to the harbor they desired. | HINCV 30 लहरों के शांत होने पर उनमें हर्ष की लहर दौड़ गई, याहवेह ने उन्हें उनके मनचाहे बंदरगाह तक पहुंचा दिया. |
| BSB 31 Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men. | HINCV 31 उपयुक्त है कि वे याहवेह के प्रति उनके करुणा-प्रेम के लिए तथा उनके द्वारा मनुष्यों के हित में किए गए अद्भुत कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करें. |
| BSB 32 Let them exalt Him in the assembly of the people and praise Him in the council of the elders. | HINCV 32 वे जनसमूह के सामने याहवेह का भजन करें, वे अगुओं की सभा में उनकी महिमा करें. |
| BSB 33 He turns rivers into deserts, springs of water into thirsty ground, | HINCV 33 परमेश्वर ने नदियां मरुभूमि में बदल दीं, परमेश्वर ने झरनों के प्रवाह को रोका. |
| BSB 34 and fruitful land into fields of salt, because of the wickedness of its dwellers. | HINCV 34 वहां के निवासियों की दुष्टता के कारण याहवेह नदियों को वन में, नदी को शुष्क भूमि में और उर्वर भूमि को निर्जन भूमि में बदल देते हैं. |
| BSB 35 He turns a desert into pools of water and a dry land into flowing springs. | HINCV 35 याहवेह ही वन को जलाशय में बदल देते हैं और शुष्क भूमि को झरनों में; |
| BSB 36 He causes the hungry to settle there, that they may establish a city in which to dwell. | HINCV 36 वहां वह भूखों को बसने देते हैं, कि वे वहां बसने के लिये एक नगर स्थापित कर दें, |
| BSB 37 They sow fields and plant vineyards that yield a fruitful harvest. | HINCV 37 कि वे वहां कृषि करें, द्राक्षावाटिका का रोपण करें तथा इनसे उन्हें बड़ा उपज प्राप्त हो. |
| BSB 38 He blesses them, and they multiply greatly; He does not let their herds diminish. | HINCV 38 याहवेह ही की कृपादृष्टि में उनकी संख्या में बहुत वृद्धि होने लगती है, याहवेह उनके पशु धन की हानि नहीं होने देते. |
| BSB 39 When they are decreased and humbled by oppression, evil, and sorrow, | HINCV 39 जब उनकी संख्या घटने लगती है और पीछे, क्लेश और शोक के कारण उनका मनोबल घटता और दब जाता है, |
| BSB 40 He pours out contempt on the nobles and makes them wander in a trackless wasteland. | HINCV 40 परमेश्वर उन अधिकारियों पर निंदा-वृष्टि करते हैं, वे मार्ग रहित वन में भटकाने के लिए छोड़ दिए जाते हैं. |
| BSB 41 But He lifts the needy from affliction and increases their families like flocks. | HINCV 41 किंतु याहवेह दुःखी को पीड़ा से बचाकर उनके परिवारों को भेड़ों के झुंड समान वृद्धि करते हैं. |
| BSB 42 The upright see and rejoice, and all iniquity shuts its mouth. | HINCV 42 यह सब देख सीधे लोग उल्लसित होते हैं, और दुष्टों को चुप रह जाना पड़ता है. |
| BSB 43 Let him who is wise pay heed to these things and consider the loving devotion of the LORD. | HINCV 43 जो कोई बुद्धिमान है, इन बातों का ध्यान रखे और याहवेह के करुणा-प्रेम पर विचार करता रहे. |
Questions about Psalms 107? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.