Psalms 106

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Hallelujah! Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever.

HINCV

1 याहवेह की स्तुति हो! याहवेह का धन्यवाद करो-वे भले हैं; उनकी करुणा सदा की है.

BSB

2 Who can describe the mighty acts of the LORD or fully proclaim His praise?

HINCV

2 किसमें क्षमता है याहवेह के महाकार्य को लिखने की अथवा उनका तृप्‍त स्तवन करने की?

BSB

3 Blessed are those who uphold justice, who practice righteousness at all times.

HINCV

3 प्रशंसनीय हैं वे, जो न्याय का पालन करते हैं, जो सदैव वही करते हैं, जो न्याय संगत ही होता है.

BSB

4 Remember me, O LORD, in Your favor to Your people; visit me with Your salvation,

HINCV

4 याहवेह, जब आप अपनी प्रजा पर कृपादृष्टि करें, तब मुझे स्मरण रखिए, जब आप उन्हें उद्धार दिलाएं, तब मेरा भी ध्यान रखें.

BSB

5 that I may see the prosperity of Your chosen ones, and rejoice in the gladness of Your nation, and give glory with Your inheritance.

HINCV

5 कि मैं आपके चुने हुओं की समृद्धि देख सकूं, कि मैं आपके राष्ट्र के आनंद में उल्‍लसित हो सकूं, कि मैं आपके निज भाग के साथ गर्व कर सकूं.

BSB

6 We have sinned like our fathers; we have done wrong and acted wickedly.

HINCV

6 हमने अपने पूर्वजों के समान पाप किए हैं; हमने अपराध किया है, हमारे आचरण में अधर्म था.

BSB

7 Our fathers in Egypt did not grasp Your wonders or remember Your abundant kindness; but they rebelled by the sea, there at the Red Sea.

HINCV

7 जब हमारे पूर्वज मिस्र देश में थे, उन्होंने आपके द्वारा किए गए आश्चर्य कार्यों की गहनता को मन में ग्रहण नहीं किया; उनके लिए आपके करुणा-प्रेम में किए गए वे अनेक हितकार्य नगण्य ही रहे, सागर, लाल सागर के तट पर उन्होंने विद्रोह कर दिया.

BSB

8 Yet He saved them for the sake of His name, to make His power known.

HINCV

8 फिर भी परमेश्वर ने अपनी महिमा के निमित्त उनकी रक्षा की, कि उनका अतुलनीय सामर्थ्य प्रख्यात हो जाए.

BSB

9 He rebuked the Red Sea, and it dried up; He led them through the depths as through a desert.

HINCV

9 परमेश्वर ने लाल सागर को डांटा और वह सूख गया; परमेश्वर उन्हें उस गहराई में से इस प्रकार लेकर आगे बढ़ते गए मानो वे वन के मार्ग पर चल रहे हों.

BSB

10 He saved them from the hand that hated them; He redeemed them from the hand of the enemy.

HINCV

10 परमेश्वर ने शत्रुओं से उनकी सुरक्षा की; उन्हें शत्रुओं के अधिकार से मुक्त कर दिया.

BSB

11 The waters covered their foes; not one of them remained.

HINCV

11 उनके प्रतिरोधी जल में डूब गए; उनमें से एक भी जीवित न रहा.

BSB

12 Then they believed His promises and sang His praise.

HINCV

12 तब उन्होंने परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं पर विश्वास किया और उनकी वंदना की.

BSB

13 Yet they soon forgot His works and failed to wait for His counsel.

HINCV

13 किंतु शीघ्र ही वह परमेश्वर के महाकार्य को भूल गए; यहां तक कि उन्होंने परमेश्वर के निर्देशों की प्रतीक्षा भी नहीं की.

BSB

14 They craved intensely in the wilderness and tested God in the desert.

HINCV

14 जब वे बंजर भूमि में थे, वे अपने अनियंत्रित आवेगों में बह गए; उजाड़ क्षेत्र में उन्होंने परमेश्वर की परीक्षा ली.

BSB

15 So He granted their request, but sent a wasting disease upon them.

HINCV

15 तब परमेश्वर ने उनकी अभिलाषा की पूर्ति कर दी; इसके अतिरिक्त परमेश्वर ने उन पर महामारी भेज दी.

BSB

16 In the camp they envied Moses, as well as Aaron, the holy one of the LORD.

HINCV

16 मंडप निवासकाल में वे मोशेह और अहरोन से, जो याहवेह के अभिषिक्त थे, डाह करने लगे.

BSB

17 The earth opened up and swallowed Dathan; it covered the assembly of Abiram.

HINCV

17 तब भूमि फट गई और दाथान को निगल गई; अबीराम के दल को उसने गाड़ दिया.

BSB

18 Then fire blazed through their company; flames consumed the wicked.

HINCV

18 उनके अनुयायियों पर अग्निपात हुआ; आग ने कुकर्मियों को भस्म कर दिया.

BSB

19 At Horeb they made a calf and worshiped a molten image.

HINCV

19 होरेब पर्वत पर उन्होंने बछड़े की प्रतिमा ढाली और इस धातु प्रतिमा की आराधना की.

BSB

20 They exchanged their Glory for the image of a grass-eating ox.

HINCV

20 उन्होंने परमेश्वर की महिमा का विनिमय उस बैल की प्रतिमा से कर लिया, जो घास चरता है.

BSB

21 They forgot God their Savior, who did great things in Egypt,

HINCV

21 वे उस परमेश्वर को भूल गए, जिन्होंने उनकी रक्षा की थी, जिन्होंने मिस्र देश में असाधारण कार्य किए थे,

BSB

22 wondrous works in the land of Ham, and awesome deeds by the Red Sea.

HINCV

22 हाम के क्षेत्र में आश्चर्य कार्य तथा लाल सागर के तट पर भयंकर कार्य किए थे.

BSB

23 So He said He would destroy them—had not Moses His chosen one stood before Him in the breach to divert His wrath from destroying them.

HINCV

23 तब परमेश्वर ने निश्चय किया कि वह उन्हें नष्ट कर देंगे. वह उन्हें नष्ट कर चुके होते, यदि परमेश्वर के चुने मोशेह उनके और परमेश्वर के सत्यानाश प्रकोप के मध्य आकर, जलजलाहट को ठंडा न करते.

BSB

24 They despised the pleasant land; they did not believe His promise.

HINCV

24 इसके बाद इस्राएलियों ने उस सुखदायी भूमि को निकम्मी समझा; उन्होंने परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर विश्वास नहीं किया.

BSB

25 They grumbled in their tents and did not listen to the voice of the LORD.

HINCV

25 अपने-अपने तंबुओं में वे कुड़कुड़ाते रहे, उन्होंने याहवेह की आज्ञाएं नहीं मानीं.

BSB

26 So He raised His hand and swore to cast them down in the wilderness,

HINCV

26 तब याहवेह ने शपथ खाई, कि वह उन्हें बंजर भूमि में ही मिटा देंगे,

BSB

27 to disperse their offspring among the nations and scatter them throughout the lands.

HINCV

27 कि वह उनके वंशजों को अन्य जनताओं के मध्य नष्ट कर देंगे और उन्हें समस्त पृथ्वी पर बिखरा देंगे.

BSB

28 They yoked themselves to Baal of Peor and ate sacrifices offered to lifeless gods.

HINCV

28 उन्होंने पओर के देवता बाल की पूजा-अर्चना की. उन्होंने उस बलि में से खाया, जो निर्जीव देवताओं को अर्पित की गई थी.

BSB

29 So they provoked the LORD to anger with their deeds, and a plague broke out among them.

HINCV

29 अपने अधर्म के द्वारा उन्होंने याहवेह के क्रोध को भड़का दिया, परिणामस्वरूप उनके मध्य महामारी फैल गई.

BSB

30 But Phinehas stood and intervened, and the plague was restrained.

HINCV

30 तब फिनिहास ने सामने आकर मध्यस्थ का कार्य किया, और महामारी थम गई.

BSB

31 It was credited to him as righteousness for endless generations to come.

HINCV

31 उनकी इस भूमिका को पीढ़ी से पीढ़ी के लिए युक्त घोषित किया गया.

BSB

32 At the waters of Meribah they angered the LORD, and trouble came to Moses because of them.

HINCV

32 मेरिबाह जलाशय के निकट उन्होंने याहवेह के कोप को भड़काया, उनके कारण मोशेह पर संकट आ पड़ा,

BSB

33 For they rebelled against His Spirit, and Moses spoke rashly with his lips.

HINCV

33 क्योंकि उन्होंने परमेश्वर के आत्मा के विरुद्ध बलवा किया था, और मोशेह ने बिन सोचे शब्द बोल डाले थे.

BSB

34 They did not destroy the peoples as the LORD had commanded them,

HINCV

34 याहवेह के आदेश के अनुरूप उन्होंने उन लोगों की हत्या नहीं की,

BSB

35 but they mingled with the nations and adopted their customs.

HINCV

35 परंतु वे अन्य जनताओं से घुल-मिल गए और उन्होंने उनकी प्रथाएं भी अपना लीं.

BSB

36 They worshiped their idols, which became a snare to them.

HINCV

36 उन्होंने उनकी प्रतिमाओं की आराधना की, जो उनके लिए फंदा बन गईं.

BSB

37 They sacrificed their sons and their daughters to demons.

HINCV

37 उन्होंने अपने पुत्र-पुत्रियों को प्रेतों के लिए बलि कर दिया.

BSB

38 They shed innocent blood—the blood of their sons and daughters, whom they sacrificed to the idols of Canaan, and the land was polluted with blood.

HINCV

38 उन्होंने निर्दोषों का रक्त बहाया, अपने ही पुत्रों और पुत्रियों का रक्त, जिनकी उन्होंने कनान देश की प्रतिमाओं को बलि अर्पित की, और उनके रक्त से भूमि दूषित हो गई.

BSB

39 They defiled themselves by their actions and prostituted themselves by their deeds.

HINCV

39 अपने कार्यों से उन्होंने स्वयं को भ्रष्‍ट कर डाला; उन्होंने अपने ही कार्यों के द्वारा विश्वासघात किया.

BSB

40 So the anger of the LORD burned against His people, and He abhorred His own inheritance.

HINCV

40 ये सभी वे कार्य थे, जिनके कारण याहवेह अपने ही लोगों से क्रोधित हो गए और उनको अपना निज भाग उनके लिए घृणास्पद हो गया.

BSB

41 He delivered them into the hand of the nations, and those who hated them ruled over them.

HINCV

41 परमेश्वर ने उन्हें अन्य राष्ट्रों के अधीन कर दिया, उनके विरोधी ही उन पर शासन करने लगे.

BSB

42 Their enemies oppressed them and subdued them under their hand.

HINCV

42 उनके शत्रु उन पर अधिकार करते रहे और उन्हें उनकी शक्ति के सामने समर्पण करना पड़ा.

BSB

43 Many times He rescued them, but they were bent on rebellion and sank down in their iniquity.

HINCV

43 कितनी ही बार उन्होंने उन्हें मुक्त किया, किंतु वे थे विद्रोह करने पर ही अटल, तब वे अपने ही अपराध में नष्ट होते चले गए.

BSB

44 Nevertheless He heard their cry; He took note of their distress.

HINCV

44 किंतु उनका संकट परमेश्वर की दृष्टि में था. तब उन्होंने उनकी पुकार सुनी;

BSB

45 And He remembered His covenant with them, and relented by the abundance of His loving devotion.

HINCV

45 उनके कल्याण के निमित्त परमेश्वर ने अपनी वाचा का स्मरण किया, और अपने करुणा-प्रेम की परिणामता में परमेश्वर ने उन पर कृपा की.

BSB

46 He made them objects of compassion to all who held them captive.

HINCV

46 परमेश्वर ने उनके प्रति, जिन्होंने उन्हें बंदी बना रखा था, उनके हृदय में कृपाभाव उत्पन्‍न किया.

BSB

47 Save us, O LORD our God, and gather us from the nations, that we may give thanks to Your holy name, that we may glory in Your praise.

HINCV

47 याहवेह, हमारे परमेश्वर, हमारी रक्षा कीजिए, और हमें विभिन्‍न राष्ट्रों में से एकत्र कर लीजिए, कि हम आपके पवित्र नाम के प्रति आभार व्यक्त कर सकें और आपका स्तवन हमारे गर्व का विषय बन जाए.

BSB

48 Blessed be the LORD, the God of Israel, from everlasting to everlasting. Let all the people say, “Amen!” Hallelujah!

HINCV

48 आदि से अनंत काल तक धन्य हैं. याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर, इस पर सारी प्रजा कहे, “आमेन,” याहवेह की स्तुति हो.

Questions about Psalms 106? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.