Psalms 106

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Hallelujah! Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever.

HINIRV

1 यहोवा की स्तुति करो! यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करुणा सदा की है!

BSB

2 Who can describe the mighty acts of the LORD or fully proclaim His praise?

HINIRV

2 यहोवा के पराक्रम के कामों का वर्णन कौन कर सकता है, या उसका पूरा गुणानुवाद कौन सुना सकता है?

BSB

3 Blessed are those who uphold justice, who practice righteousness at all times.

HINIRV

3 क्या ही धन्य हैं वे जो न्याय पर चलते, और हर समय धर्म के काम करते हैं!

BSB

4 Remember me, O LORD, in Your favor to Your people; visit me with Your salvation,

HINIRV

4 हे यहोवा, अपनी प्रजा पर की, प्रसन्नता के अनुसार मुझे स्मरण कर, मेरे उद्धार के लिये मेरी सुधि ले,

BSB

5 that I may see the prosperity of Your chosen ones, and rejoice in the gladness of Your nation, and give glory with Your inheritance.

HINIRV

5 कि मैं तेरे चुने हुओं का कल्याण देखूँ, और तेरी प्रजा के आनन्द में आनन्दित हो जाऊँ; और तेरे निज भाग के संग बड़ाई करने पाऊँ।

BSB

6 We have sinned like our fathers; we have done wrong and acted wickedly.

HINIRV

6 हमने तो अपने पुरखाओं के समान पाप किया है; हमने कुटिलता की, हमने दुष्टता की है!

BSB

7 Our fathers in Egypt did not grasp Your wonders or remember Your abundant kindness; but they rebelled by the sea, there at the Red Sea.

HINIRV

7 मिस्र में हमारे पुरखाओं ने तेरे आश्चर्यकर्मों पर मन नहीं लगाया, न तेरी अपार करुणा को स्मरण रखा; उन्होंने समुद्र के किनारे, अर्थात् लाल समुद्र के किनारे पर बलवा किया।

BSB

8 Yet He saved them for the sake of His name, to make His power known.

HINIRV

8 तो भी उसने अपने नाम के निमित्त उनका उद्धार किया, जिससे वह अपने पराक्रम को प्रगट करे।

BSB

9 He rebuked the Red Sea, and it dried up; He led them through the depths as through a desert.

HINIRV

9 तब उसने लाल समुद्र को घुड़का और वह सूख गया; और वह उन्हें गहरे जल के बीच से मानो जंगल में से निकाल ले गया।

BSB

10 He saved them from the hand that hated them; He redeemed them from the hand of the enemy.

HINIRV

10 उसने उन्हें बैरी के हाथ से उबारा, और शत्रु के हाथ से छुड़ा लिया। (लूका 1:71)

BSB

11 The waters covered their foes; not one of them remained.

HINIRV

11 और उनके शत्रु जल में डूब गए; उनमें से एक भी न बचा।

BSB

12 Then they believed His promises and sang His praise.

HINIRV

12 तब उन्होंने उसके वचनों का विश्वास किया; और उसकी स्तुति गाने लगे।

BSB

13 Yet they soon forgot His works and failed to wait for His counsel.

HINIRV

13 परन्तु वे झट उसके कामों को भूल गए; और उसकी युक्ति के लिये न ठहरे।

BSB

14 They craved intensely in the wilderness and tested God in the desert.

HINIRV

14 उन्होंने जंगल में अति लालसा की और निर्जल स्थान में परमेश्वर की परीक्षा की। (1 कुरि. 10:9)

BSB

15 So He granted their request, but sent a wasting disease upon them.

HINIRV

15 तब उसने उन्हें मुँह माँगा वर तो दिया, परन्तु उनके प्राण को सूखा दिया।

BSB

16 In the camp they envied Moses, as well as Aaron, the holy one of the LORD.

HINIRV

16 उन्होंने छावनी में मूसा के, और यहोवा के पवित्र जन हारून के विषय में डाह की,

BSB

17 The earth opened up and swallowed Dathan; it covered the assembly of Abiram.

HINIRV

17 भूमि फटकर दातान को निगल गई, और अबीराम के झुण्ड को निगल लिया।

BSB

18 Then fire blazed through their company; flames consumed the wicked.

HINIRV

18 और उनके झुण्ड में आग भड़क उठी; और दुष्ट लोग लौ से भस्म हो गए।

BSB

19 At Horeb they made a calf and worshiped a molten image.

HINIRV

19 उन्होंने होरेब में बछड़ा बनाया, और ढली हुई मूर्ति को दण्डवत् किया।

BSB

20 They exchanged their Glory for the image of a grass-eating ox.

HINIRV

20 उन्होंने परमेश्वर की महिमा, को घास खानेवाले बैल की प्रतिमा से बदल डाला । (रोम. 1:23)

BSB

21 They forgot God their Savior, who did great things in Egypt,

HINIRV

21 वे अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर को भूल गए, जिसने मिस्र में बड़े-बड़े काम किए थे।

BSB

22 wondrous works in the land of Ham, and awesome deeds by the Red Sea.

HINIRV

22 उसने तो हाम के देश में आश्चर्यकर्मों और लाल समुद्र के तट पर भयंकर काम किए थे।

BSB

23 So He said He would destroy them—had not Moses His chosen one stood before Him in the breach to divert His wrath from destroying them.

HINIRV

23 इसलिए उसने कहा कि मैं इन्हें सत्यानाश कर डालता यदि मेरा चुना हुआ मूसा जोखिम के स्थान में उनके लिये खड़ा न होता ताकि मेरी जलजलाहट को ठंडा करे कहीं ऐसा न हो कि मैं उन्हें नाश कर डालूँ।

BSB

24 They despised the pleasant land; they did not believe His promise.

HINIRV

24 उन्होंने मनभावने देश को निकम्मा जाना, और उसके वचन पर विश्वास न किया।

BSB

25 They grumbled in their tents and did not listen to the voice of the LORD.

HINIRV

25 वे अपने तम्बुओं में कुड़कुड़ाए, और यहोवा का कहा न माना।

BSB

26 So He raised His hand and swore to cast them down in the wilderness,

HINIRV

26 तब उसने उनके विषय में शपथ खाई कि मैं इनको जंगल में नाश करूँगा,

BSB

27 to disperse their offspring among the nations and scatter them throughout the lands.

HINIRV

27 और इनके वंश को अन्यजातियों के सम्मुख गिरा दूँगा, और देश-देश में तितर-बितर करूँगा। (भज. 44:11)

BSB

28 They yoked themselves to Baal of Peor and ate sacrifices offered to lifeless gods.

HINIRV

28 वे बालपोर देवता को पूजने लगे और मुर्दों को चढ़ाए हुए पशुओं का माँस खाने लगे।

BSB

29 So they provoked the LORD to anger with their deeds, and a plague broke out among them.

HINIRV

29 यों उन्होंने अपने कामों से उसको क्रोध दिलाया, और मरी उनमें फूट पड़ी।

BSB

30 But Phinehas stood and intervened, and the plague was restrained.

HINIRV

30 तब पीनहास ने उठकर न्यायदण्ड दिया, जिससे मरी थम गई।

BSB

31 It was credited to him as righteousness for endless generations to come.

HINIRV

31 और यह उसके लेखे पीढ़ी से पीढ़ी तक सर्वदा के लिये धर्म गिना गया।

BSB

32 At the waters of Meribah they angered the LORD, and trouble came to Moses because of them.

HINIRV

32 उन्होंने मरीबा के सोते के पास भी यहोवा का क्रोध भड़काया, और उनके कारण मूसा की हानि हुई;

BSB

33 For they rebelled against His Spirit, and Moses spoke rashly with his lips.

HINIRV

33 क्योंकि उन्होंने उसकी आत्मा से बलवा किया, तब मूसा बिन सोचे बोल उठा ।

BSB

34 They did not destroy the peoples as the LORD had commanded them,

HINIRV

34 जिन लोगों के विषय यहोवा ने उन्हें आज्ञा दी थी, उनको उन्होंने सत्यानाश न किया,

BSB

35 but they mingled with the nations and adopted their customs.

HINIRV

35 वरन् उन्हीं जातियों से हिलमिल गए और उनके व्यवहारों को सीख लिया;

BSB

36 They worshiped their idols, which became a snare to them.

HINIRV

36 और उनकी मूर्तियों की पूजा करने लगे, और वे उनके लिये फंदा बन गई।

BSB

37 They sacrificed their sons and their daughters to demons.

HINIRV

37 वरन् उन्होंने अपने बेटे-बेटियों को पिशाचों के लिये बलिदान किया; (1 कुरि. 10:20)

BSB

38 They shed innocent blood—the blood of their sons and daughters, whom they sacrificed to the idols of Canaan, and the land was polluted with blood.

HINIRV

38 और अपने निर्दोष बेटे-बेटियों का लहू बहाया जिन्हें उन्होंने कनान की मूर्तियों पर बलि किया, इसलिए देश खून से अपवित्र हो गया।

BSB

39 They defiled themselves by their actions and prostituted themselves by their deeds.

HINIRV

39 और वे आप अपने कामों के द्वारा अशुद्ध हो गए, और अपने कार्यों के द्वारा व्यभिचारी भी बन गए।

BSB

40 So the anger of the LORD burned against His people, and He abhorred His own inheritance.

HINIRV

40 तब यहोवा का क्रोध अपनी प्रजा पर भड़का, और उसको अपने निज भाग से घृणा आई;

BSB

41 He delivered them into the hand of the nations, and those who hated them ruled over them.

HINIRV

41 तब उसने उनको अन्यजातियों के वश में कर दिया, और उनके बैरियों ने उन पर प्रभुता की।

BSB

42 Their enemies oppressed them and subdued them under their hand.

HINIRV

42 उनके शत्रुओं ने उन पर अत्याचार किया, और वे उनके हाथों तले दब गए।

BSB

43 Many times He rescued them, but they were bent on rebellion and sank down in their iniquity.

HINIRV

43 बारम्बार उसने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरुद्ध बलवा करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।

BSB

44 Nevertheless He heard their cry; He took note of their distress.

HINIRV

44 फिर भी जब जब उनका चिल्लाना उसके कान में पड़ा, तब-तब उसने उनके संकट पर दृष्टि की!

BSB

45 And He remembered His covenant with them, and relented by the abundance of His loving devotion.

HINIRV

45 और उनके हित अपनी वाचा को स्मरण करके अपनी अपार करुणा के अनुसार तरस खाया,

BSB

46 He made them objects of compassion to all who held them captive.

HINIRV

46 और जो उन्हें बन्दी करके ले गए थे उन सबसे उन पर दया कराई।

BSB

47 Save us, O LORD our God, and gather us from the nations, that we may give thanks to Your holy name, that we may glory in Your praise.

HINIRV

47 हे हमारे परमेश्वर यहोवा, हमारा उद्धार कर, और हमें अन्यजातियों में से इकट्ठा कर ले, कि हम तेरे पवित्र नाम का धन्यवाद करें, और तेरी स्तुति करते हुए तेरे विषय में बड़ाई करें।

BSB

48 Blessed be the LORD, the God of Israel, from everlasting to everlasting. Let all the people say, “Amen!” Hallelujah!

HINIRV

48 इस्राएल का परमेश्वर यहोवा अनादिकाल से अनन्तकाल तक धन्य है! और सारी प्रजा कहे “आमीन!” यहोवा की स्तुति करो। (भज. 41:13)

Questions about Psalms 106? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.