Psalms 105

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Give thanks to the LORD, call upon His name; make known His deeds among the nations.

HINIRV

1 यहोवा का धन्यवाद करो, उससे प्रार्थना करो, देश-देश के लोगों में उसके कामों का प्रचार करो!

BSB

2 Sing to Him, sing praises to Him; tell of all His wonders.

HINIRV

2 उसके लिये गीत गाओ, उसके लिये भजन गाओ, उसके सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो!

BSB

3 Glory in His holy name; let the hearts of those who seek the LORD rejoice.

HINIRV

3 उसके पवित्र नाम की बड़ाई करो; यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो!

BSB

4 Seek out the LORD and His strength; seek His face always.

HINIRV

4 यहोवा और उसकी सामर्थ्य को खोजो, उसके दर्शन के लगातार खोजी बने रहो!

BSB

5 Remember the wonders He has done, His marvels, and the judgments He has pronounced,

HINIRV

5 उसके किए हुए आश्चर्यकर्मों को स्मरण करो, उसके चमत्कार और निर्णय स्मरण करो!

BSB

6 O offspring of His servant Abraham, O sons of Jacob, His chosen ones.

HINIRV

6 हे उसके दास अब्राहम के वंश, हे याकूब की सन्तान, तुम तो उसके चुने हुए हो!

BSB

7 He is the LORD our God; His judgments carry throughout the earth.

HINIRV

7 वही हमारा परमेश्वर यहोवा है; पृथ्वी भर में उसके निर्णय होते हैं।

BSB

8 He remembers His covenant forever, the word He ordained for a thousand generations—

HINIRV

8 वह अपनी वाचा को सदा स्मरण रखता आया है, यह वही वचन है जो उसने हजार पीढ़ियों के लिये ठहराया है;

BSB

9 the covenant He made with Abraham, and the oath He swore to Isaac.

HINIRV

9 वही वाचा जो उसने अब्राहम के साथ बाँधी, और उसके विषय में उसने इसहाक से शपथ खाई, (लूका 1:72,73)

BSB

10 He confirmed it to Jacob as a decree, to Israel as an everlasting covenant:

HINIRV

10 और उसी को उसने याकूब के लिये विधि करके, और इस्राएल के लिये यह कहकर सदा की वाचा करके दृढ़ किया,

BSB

11 “I will give you the land of Canaan as the portion of your inheritance.”

HINIRV

11 “मैं कनान देश को तुझी को दूँगा, वह बाँट में तुम्हारा निज भाग होगा।”

BSB

12 When they were few in number, few indeed, and strangers in the land,

HINIRV

12 उस समय तो वे गिनती में थोड़े थे, वरन् बहुत ही थोड़े, और उस देश में परदेशी थे।

BSB

13 they wandered from nation to nation, from one kingdom to another.

HINIRV

13 वे एक जाति से दूसरी जाति में, और एक राज्य से दूसरे राज्य में फिरते रहे;

BSB

14 He let no man oppress them; He rebuked kings on their behalf:

HINIRV

14 परन्तु उसने किसी मनुष्य को उन पर अत्याचार करने न दिया; और वह राजाओं को उनके निमित्त यह धमकी देता था,

BSB

15 “Do not touch My anointed ones! Do no harm to My prophets!”

HINIRV

15 “मेरे अभिषिक्तों को मत छूओ, और न मेरे नबियों की हानि करो!”

BSB

16 He called down famine on the land and cut off all their supplies of food.

HINIRV

16 फिर उसने उस देश में अकाल भेजा, और अन्न के सब आधार को दूर कर दिया।

BSB

17 He sent a man before them—Joseph, sold as a slave.

HINIRV

17 उसने यूसुफ नामक एक पुरुष को उनसे पहले भेजा था, जो दास होने के लिये बेचा गया था।

BSB

18 They bruised his feet with shackles and placed his neck in irons,

HINIRV

18 लोगों ने उसके पैरों में बेड़ियाँ डालकर उसे दुःख दिया; वह लोहे की साँकलों से जकड़ा गया;

BSB

19 until his prediction came true and the word of the LORD proved him right.

HINIRV

19 जब तक कि उसकी बात पूरी न हुई तब तक यहोवा का वचन उसे कसौटी पर कसता रहा।

BSB

20 The king sent and released him; the ruler of peoples set him free.

HINIRV

20 तब राजा ने दूत भेजकर उसे निकलवा लिया, और देश-देश के लोगों के स्वामी ने उसके बन्धन खुलवाए;

BSB

21 He made him master of his household, ruler over all his substance,

HINIRV

21 उसने उसको अपने भवन का प्रधान और अपनी पूरी सम्पत्ति का अधिकारी ठहराया, (प्रेरि. 7:10)

BSB

22 to instruct his princes as he pleased and teach his elders wisdom.

HINIRV

22 कि वह उसके हाकिमों को अपनी इच्छा के अनुसार नियंत्रित करे और पुरनियों को ज्ञान सिखाए।

BSB

23 Then Israel entered Egypt; Jacob dwelt in the land of Ham.

HINIRV

23 फिर इस्राएल मिस्र में आया; और याकूब हाम के देश में रहा।

BSB

24 And the LORD made His people very fruitful, more numerous than their foes,

HINIRV

24 तब उसने अपनी प्रजा को गिनती में बहुत बढ़ाया, और उसके शत्रुओं से अधिक बलवन्त किया।

BSB

25 whose hearts He turned to hate His people, to conspire against His servants.

HINIRV

25 उसने मिस्रियों के मन को ऐसा फेर दिया, कि वे उसकी प्रजा से बैर रखने, और उसके दासों से छल करने लगे।

BSB

26 He sent Moses His servant, and Aaron, whom He had chosen.

HINIRV

26 उसने अपने दास मूसा को, और अपने चुने हुए हारून को भेजा।

BSB

27 They performed His miraculous signs among them, and wonders in the land of Ham.

HINIRV

27 उन्होंने मिस्रियों के बीच उसकी ओर से भाँति-भाँति के चिन्ह, और हाम के देश में चमत्कार दिखाए।

BSB

28 He sent darkness, and it became dark—yet they defied His words.

HINIRV

28 उसने अंधकार कर दिया, और अंधियारा हो गया; और उन्होंने उसकी बातों को न माना।

BSB

29 He turned their waters to blood and caused their fish to die.

HINIRV

29 उसने मिस्रियों के जल को लहू कर डाला, और मछलियों को मार डाला।

BSB

30 Their land teemed with frogs, even in their royal chambers.

HINIRV

30 मेंढ़क उनकी भूमि में वरन् उनके राजा की कोठरियों में भी भर गए।

BSB

31 He spoke, and insects swarmed—gnats throughout their country.

HINIRV

31 उसने आज्ञा दी, तब डांस आ गए, और उनके सारे देश में कुटकियाँ आ गईं।

BSB

32 He gave them hail for rain, with lightning throughout their land.

HINIRV

32 उसने उनके लिये जलवृष्टि के बदले ओले, और उनके देश में धधकती आग बरसाई।

BSB

33 He struck their vines and fig trees and shattered the trees of their country.

HINIRV

33 और उसने उनकी दाखलताओं और अंजीर के वृक्षों को वरन् उनके देश के सब पेड़ों को तोड़ डाला।

BSB

34 He spoke, and the locusts came—young locusts without number.

HINIRV

34 उसने आज्ञा दी तब अनगिनत टिड्डियाँ, और कीड़े आए,

BSB

35 They devoured every plant in their land and consumed the produce of their soil.

HINIRV

35 और उन्होंने उनके देश के सब अन्न आदि को खा डाला; और उनकी भूमि के सब फलों को चट कर गए।

BSB

36 Then He struck all the firstborn in their land, the firstfruits of all their vigor.

HINIRV

36 उसने उनके देश के सब पहिलौठों को, उनके पौरूष के सब पहले फल को नाश किया।

BSB

37 He brought Israel out with silver and gold, and none among His tribes stumbled.

HINIRV

37 तब वह इस्राएल को सोना चाँदी दिलाकर निकाल लाया, और उनमें से कोई निर्बल न था।

BSB

38 Egypt was glad when they departed, for the dread of Israel had fallen on them.

HINIRV

38 उनके जाने से मिस्री आनन्दित हुए, क्योंकि उनका डर उनमें समा गया था।

BSB

39 He spread a cloud as a covering and a fire to light up the night.

HINIRV

39 उसने छाया के लिये बादल फैलाया, और रात को प्रकाश देने के लिये आग प्रगट की।

BSB

40 They asked, and He brought quail and satisfied them with the bread of heaven.

HINIRV

40 उन्होंने माँगा तब उसने बटेरें पहुँचाई, और उनको स्वर्गीय भोजन से तृप्त किया। (यूह. 6:31)

BSB

41 He opened a rock, and water gushed out; it flowed like a river in the desert.

HINIRV

41 उसने चट्टान फाड़ी तब पानी बह निकला; और निर्जल भूमि पर नदी बहने लगी।

BSB

42 For He remembered His holy promise to Abraham His servant.

HINIRV

42 क्योंकि उसने अपने पवित्र वचन और अपने दास अब्राहम को स्मरण किया।

BSB

43 He brought forth His people with rejoicing, His chosen with shouts of joy.

HINIRV

43 वह अपनी प्रजा को हर्षित करके और अपने चुने हुओं से जयजयकार कराके निकाल लाया।

BSB

44 He gave them the lands of the nations, that they might inherit the fruit of others’ labor,

HINIRV

44 और उनको जाति-जाति के देश दिए; और वे अन्य लोगों के श्रम के फल के अधिकारी किए गए,

BSB

45 that they might keep His statutes and obey His laws. Hallelujah!

HINIRV

45 कि वे उसकी विधियों को मानें, और उसकी व्यवस्था को पूरी करें। यहोवा की स्तुति करो!

Questions about Psalms 105? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.