Psalms 107

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever.

HINIRV

1 यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करुणा सदा की है!

BSB

2 Let the redeemed of the LORD say so, whom He has redeemed from the hand of the enemy

HINIRV

2 यहोवा के छुड़ाए हुए ऐसा ही कहें, जिन्हें उसने शत्रु के हाथ से दाम देकर छुड़ा लिया है,

BSB

3 and gathered from the lands, from east and west, from north and south.

HINIRV

3 और उन्हें देश-देश से, पूरब-पश्चिम, उत्तर और दक्षिण से इकट्ठा किया है। (भज. 106:47)

BSB

4 Some wandered in desert wastelands, finding no path to a city in which to dwell.

HINIRV

4 वे जंगल में मरूभूमि के मार्ग पर भटकते फिरे, और कोई बसा हुआ नगर न पाया;

BSB

5 They were hungry and thirsty; their soul fainted within them.

HINIRV

5 भूख और प्यास के मारे, वे विकल हो गए।

BSB

6 Then they cried out to the LORD in their trouble, and He delivered them from their distress.

HINIRV

6 तब उन्होंने संकट में यहोवा की दुहाई दी, और उसने उनको सकेती से छुड़ाया;

BSB

7 He led them on a straight path to reach a city where they could live.

HINIRV

7 और उनको ठीक मार्ग पर चलाया, ताकि वे बसने के लिये किसी नगर को जा पहुँचे।

BSB

8 Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men.

HINIRV

8 लोग यहोवा की करुणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण, जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें!

BSB

9 For He satisfies the thirsty and fills the hungry with good things.

HINIRV

9 क्योंकि वह अभिलाषी जीव को सन्तुष्ट करता है, और भूखे को उत्तम पदार्थों से तृप्त करता है। (लूका 1:53, यिर्म. 31:25)

BSB

10 Some sat in darkness and in the shadow of death, prisoners in affliction and chains,

HINIRV

10 जो अंधियारे और मृत्यु की छाया में बैठे, और दुःख में पड़े और बेड़ियों से जकड़े हुए थे,

BSB

11 because they rebelled against the words of God and despised the counsel of the Most High.

HINIRV

11 इसलिए कि वे परमेश्वर के वचनों के विरुद्ध चले, और परमप्रधान की सम्मति को तुच्छ जाना।

BSB

12 He humbled their hearts with hard labor; they stumbled, and there was no one to help.

HINIRV

12 तब उसने उनको कष्ट के द्वारा दबाया; वे ठोकर खाकर गिर पड़े, और उनको कोई सहायक न मिला।

BSB

13 Then they cried out to the LORD in their trouble, and He saved them from their distress.

HINIRV

13 तब उन्होंने संकट में यहोवा की दुहाई दी, और उसने सकेती से उनका उद्धार किया;

BSB

14 He brought them out of darkness and the shadow of death and broke away their chains.

HINIRV

14 उसने उनको अंधियारे और मृत्यु की छाया में से निकाल लिया; और उनके बन्धनों को तोड़ डाला।

BSB

15 Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men.

HINIRV

15 लोग यहोवा की करुणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें!

BSB

16 For He has broken down the gates of bronze and cut through the bars of iron.

HINIRV

16 क्योंकि उसने पीतल के फाटकों को तोड़ा, और लोहे के बेंड़ों को टुकड़े-टुकड़े किया।

BSB

17 Fools, in their rebellious ways, and through their iniquities, suffered affliction.

HINIRV

17 मूर्ख अपनी कुचाल, और अधर्म के कामों के कारण अति दुःखित होते हैं।

BSB

18 They loathed all food and drew near to the gates of death.

HINIRV

18 उनका जी सब भाँति के भोजन से मिचलाता है, और वे मृत्यु के फाटक तक पहुँचते हैं।

BSB

19 Then they cried out to the LORD in their trouble, and He saved them from their distress.

HINIRV

19 तब वे संकट में यहोवा की दुहाई देते हैं, और वह सकेती से उनका उद्धार करता है;

BSB

20 He sent forth His word and healed them; He rescued them from the Pit.

HINIRV

20 वह अपने वचन के द्वारा उनको चंगा करता और जिस गड्ढे में वे पड़े हैं, उससे निकालता है। (भज. 147:15)

BSB

21 Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men.

HINIRV

21 लोग यहोवा की करुणा के कारण और उन आश्चर्यकर्मों के कारण जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें!

BSB

22 Let them offer sacrifices of thanksgiving and declare His works with rejoicing.

HINIRV

22 और वे धन्यवाद-बलि चढ़ाएँ, और जयजयकार करते हुए, उसके कामों का वर्णन करें।

BSB

23 Others went out to sea in ships, conducting trade on the mighty waters.

HINIRV

23 जो लोग जहाजों में समुद्र पर चलते हैं, और महासागर पर होकर व्यापार करते हैं;

BSB

24 They saw the works of the LORD, and His wonders in the deep.

HINIRV

24 वे यहोवा के कामों को, और उन आश्चर्यकर्मों को जो वह गहरे समुद्र में करता है, देखते हैं।

BSB

25 For He spoke and raised a tempest that lifted the waves of the sea.

HINIRV

25 क्योंकि वह आज्ञा देता है, तब प्रचण्ड वायु उठकर तरंगों को उठाती है।

BSB

26 They mounted up to the heavens, then sunk to the depths; their courage melted in their anguish.

HINIRV

26 वे आकाश तक चढ़ जाते, फिर गहराई में उतर आते हैं; और क्लेश के मारे उनके जी में जी नहीं रहता;

BSB

27 They reeled and staggered like drunkards, and all their skill was useless.

HINIRV

27 वे चक्कर खाते, और मतवालों की भाँति लड़खड़ाते हैं, और उनकी सारी बुद्धि मारी जाती है।

BSB

28 Then they cried out to the LORD in their trouble, and He brought them out of their distress.

HINIRV

28 तब वे संकट में यहोवा की दुहाई देते हैं, और वह उनको सकेती से निकालता है।

BSB

29 He calmed the storm to a whisper, and the waves of the sea were hushed.

HINIRV

29 वह आँधी को थाम देता है और तरंगें बैठ जाती हैं।

BSB

30 They rejoiced in the silence, and He guided them to the harbor they desired.

HINIRV

30 तब वे उनके बैठने से आनन्दित होते हैं, और वह उनको मन चाहे बन्दरगाह में पहुँचा देता है।

BSB

31 Let them give thanks to the LORD for His loving devotion and His wonders to the sons of men.

HINIRV

31 लोग यहोवा की करुणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें।

BSB

32 Let them exalt Him in the assembly of the people and praise Him in the council of the elders.

HINIRV

32 और सभा में उसको सराहें, और पुरनियों के बैठक में उसकी स्तुति करें।

BSB

33 He turns rivers into deserts, springs of water into thirsty ground,

HINIRV

33 वह नदियों को जंगल बना डालता है, और जल के सोतों को सूखी भूमि कर देता है।

BSB

34 and fruitful land into fields of salt, because of the wickedness of its dwellers.

HINIRV

34 वह फलवन्त भूमि को बंजर बनाता है, यह वहाँ के रहनेवालों की दुष्टता के कारण होता है।

BSB

35 He turns a desert into pools of water and a dry land into flowing springs.

HINIRV

35 वह जंगल को जल का ताल, और निर्जल देश को जल के सोते कर देता है।

BSB

36 He causes the hungry to settle there, that they may establish a city in which to dwell.

HINIRV

36 और वहाँ वह भूखों को बसाता है, कि वे बसने के लिये नगर तैयार करें;

BSB

37 They sow fields and plant vineyards that yield a fruitful harvest.

HINIRV

37 और खेती करें, और दाख की बारियाँ लगाएँ, और भाँति-भाँति के फल उपजा लें।

BSB

38 He blesses them, and they multiply greatly; He does not let their herds diminish.

HINIRV

38 और वह उनको ऐसी आशीष देता है कि वे बहुत बढ़ जाते हैं, और उनके पशुओं को भी वह घटने नहीं देता।

BSB

39 When they are decreased and humbled by oppression, evil, and sorrow,

HINIRV

39 फिर विपत्ति और शोक के कारण, वे घटते और दब जाते हैं ।

BSB

40 He pours out contempt on the nobles and makes them wander in a trackless wasteland.

HINIRV

40 और वह हाकिमों को अपमान से लादकर मार्ग रहित जंगल में भटकाता है;

BSB

41 But He lifts the needy from affliction and increases their families like flocks.

HINIRV

41 वह दरिद्रों को दुःख से छुड़ाकर ऊँचे पर रखता है, और उनको भेड़ों के झुण्ड के समान परिवार देता है।

BSB

42 The upright see and rejoice, and all iniquity shuts its mouth.

HINIRV

42 सीधे लोग देखकर आनन्दित होते हैं; और सब कुटिल लोग अपने मुँह बन्द करते हैं।

BSB

43 Let him who is wise pay heed to these things and consider the loving devotion of the LORD.

HINIRV

43 जो कोई बुद्धिमान हो, वह इन बातों पर ध्यान करेगा; और यहोवा की करुणा के कामों पर ध्यान करेगा।

Questions about Psalms 107? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.