Psalms 135

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Hallelujah! Praise the name of the LORD. Give praise, O servants of the LORD,

HINIRV

1 यहोवा की स्तुति करो, यहोवा के नाम की स्तुति करो, हे यहोवा के सेवकों उसकी स्तुति करो, (भज. 113:1)

BSB

2 who stand in the house of the LORD, in the courts of the house of our God.

HINIRV

2 तुम जो यहोवा के भवन में, अर्थात् हमारे परमेश्वर के भवन के आँगनों में खड़े रहते हो!

BSB

3 Hallelujah, for the LORD is good; sing praises to His name, for it is lovely.

HINIRV

3 यहोवा की स्तुति करो, क्योंकि वो भला है; उसके नाम का भजन गाओ, क्योंकि यह मनोहर है!

BSB

4 For the LORD has chosen Jacob as His own, Israel as His treasured possession.

HINIRV

4 यहोवा ने तो याकूब को अपने लिये चुना है, अर्थात् इस्राएल को अपना निज धन होने के लिये चुन लिया है।

BSB

5 For I know that the LORD is great; our Lord is above all gods.

HINIRV

5 मैं तो जानता हूँ कि यहोवा महान है, हमारा प्रभु सब देवताओं से ऊँचा है।

BSB

6 The LORD does all that pleases Him in the heavens and on the earth, in the seas and in all their depths.

HINIRV

6 जो कुछ यहोवा ने चाहा उसे उसने आकाश और पृथ्वी और समुद्र और सब गहरे स्थानों में किया है।

BSB

7 He causes the clouds to rise from the ends of the earth. He generates the lightning with the rain and brings forth the wind from His storehouses.

HINIRV

7 वह पृथ्वी की छोर से कुहरे उठाता है, और वर्षा के लिये बिजली बनाता है, और पवन को अपने भण्डार में से निकालता है।

BSB

8 He struck down the firstborn of Egypt, of both man and beast.

HINIRV

8 उसने मिस्र में क्या मनुष्य क्या पशु, सब के पहिलौठों को मार डाला!

BSB

9 He sent signs and wonders into your midst, O Egypt, against Pharaoh and all his servants.

HINIRV

9 हे मिस्र, उसने तेरे बीच में फ़िरौन और उसके सब कर्मचारियों के विरुद्ध चिन्ह और चमत्कार किए ।

BSB

10 He struck down many nations and slaughtered mighty kings:

HINIRV

10 उसने बहुत सी जातियाँ नाश की, और सामर्थी राजाओं को,

BSB

11 Sihon king of the Amorites, Og king of Bashan, and all the kings of Canaan.

HINIRV

11 अर्थात् एमोरियों के राजा सीहोन को, और बाशान के राजा ओग को, और कनान के सब राजाओं को घात किया;

BSB

12 He gave their land as an inheritance, as a heritage to His people Israel.

HINIRV

12 और उनके देश को बाँटकर, अपनी प्रजा इस्राएल का भाग होने के लिये दे दिया।

BSB

13 Your name, O LORD, endures forever, Your renown, O LORD, through all generations.

HINIRV

13 हे यहोवा, तेरा नाम सदा स्थिर है, हे यहोवा, जिस नाम से तेरा स्मरण होता है, वह पीढ़ी-पीढ़ी बना रहेगा।

BSB

14 For the LORD will vindicate His people and will have compassion on His servants.

HINIRV

14 यहोवा तो अपनी प्रजा का न्याय चुकाएगा, और अपने दासों की दुर्दशा देखकर तरस खाएगा। (व्यव. 32:36)

BSB

15 The idols of the nations are silver and gold, made by the hands of men.

HINIRV

15 अन्यजातियों की मूरतें सोना-चाँदी ही हैं, वे मनुष्यों की बनाई हुई हैं।

BSB

16 They have mouths, but cannot speak; they have eyes, but cannot see;

HINIRV

16 उनके मुँह तो रहता है, परन्तु वे बोल नहीं सकती, उनके आँखें तो रहती हैं, परन्तु वे देख नहीं सकती,

BSB

17 they have ears, but cannot hear; nor is there breath in their mouths.

HINIRV

17 उनके कान तो रहते हैं, परन्तु वे सुन नहीं सकती, न उनमें कुछ भी साँस चलती है। (प्रका. 9:20)

BSB

18 Those who make them become like them, as do all who trust in them.

HINIRV

18 जैसी वे हैं वैसे ही उनके बनानेवाले भी हैं; और उन पर सब भरोसा रखनेवाले भी वैसे ही हो जाएँगे!

BSB

19 O house of Israel, bless the LORD; O house of Aaron, bless the LORD;

HINIRV

19 हे इस्राएल के घराने, यहोवा को धन्य कह! हे हारून के घराने, यहोवा को धन्य कह!

BSB

20 O house of Levi, bless the LORD; you who fear the LORD, bless the LORD!

HINIRV

20 हे लेवी के घराने, यहोवा को धन्य कह! हे यहोवा के डरवैयों, यहोवा को धन्य कहो!

BSB

21 Blessed be the LORD from Zion—He who dwells in Jerusalem. Hallelujah!

HINIRV

21 यहोवा जो यरूशलेम में वास करता है, उसे सिय्योन में धन्य कहा जाए! यहोवा की स्तुति करो!

Questions about Psalms 135? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.