Psalms 138

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Of David. I give You thanks with all my heart; before the gods I sing Your praises.

HINIRV

1 मैं पूरे मन से तेरा धन्यवाद करूँगा; देवताओं के सामने भी मैं तेरा भजन गाऊँगा।

BSB

2 I bow down toward Your holy temple and give thanks to Your name for Your loving devotion and Your faithfulness; You have exalted Your name and Your word above all else.

HINIRV

2 मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूँगा, और तेरी करुणा और सच्चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा; क्योंकि तूने अपने वचन को और अपने बड़े नाम को सबसे अधिक महत्त्व दिया है।

BSB

3 On the day I called, You answered me; You emboldened me and strengthened my soul.

HINIRV

3 जिस दिन मैंने पुकारा, उसी दिन तूने मेरी सुन ली, और मुझ में बल देकर हियाव बन्धाया।

BSB

4 All the kings of the earth will give You thanks, O LORD, when they hear the words of Your mouth.

HINIRV

4 हे यहोवा, पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे, क्योंकि उन्होंने तेरे वचन सुने हैं;

BSB

5 They will sing of the ways of the LORD, for the glory of the LORD is great.

HINIRV

5 और वे यहोवा की गति के विषय में गाएँगे, क्योंकि यहोवा की महिमा बड़ी है।

BSB

6 Though the LORD is on high, He attends to the lowly; but the proud He knows from afar.

HINIRV

6 यद्यपि यहोवा महान है, तो भी वह नम्र मनुष्य की ओर दृष्टि करता है; परन्तु अहंकारी को दूर ही से पहचानता है।

BSB

7 If I walk in the midst of trouble, You preserve me from the anger of my foes; You extend Your hand, and Your right hand saves me.

HINIRV

7 चाहे मैं संकट के बीच में चलूँ तो भी तू मुझे सुरक्षित रखेगा, तू मेरे क्रोधित शत्रुओं के विरुद्ध हाथ बढ़ाएगा, और अपने दाहिने हाथ से मेरा उद्धार करेगा।

BSB

8 The LORD will fulfill His purpose for me. O LORD, Your loving devotion endures forever—do not abandon the works of Your hands.

HINIRV

8 यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा; हे यहोवा, तेरी करुणा सदा की है। तू अपने हाथों के कार्यों को त्याग न दे।

Questions about Psalms 138? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.