Psalms 139

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. O LORD, You have searched me and known me.

HINIRV

1 हे यहोवा, तूने मुझे जाँचकर जान लिया है। (रोम. 8:27)

BSB

2 You know when I sit and when I rise; You understand my thoughts from afar.

HINIRV

2 तू मेरा उठना और बैठना जानता है; और मेरे विचारों को दूर ही से समझ लेता है।

BSB

3 You search out my path and my lying down; You are aware of all my ways.

HINIRV

3 मेरे चलने और लेटने की तू भली भाँति छानबीन करता है, और मेरी पूरी चाल चलन का भेद जानता है।

BSB

4 Even before a word is on my tongue, You know all about it, O LORD.

HINIRV

4 हे यहोवा, मेरे मुँह में ऐसी कोई बात नहीं जिसे तू पूरी रीति से न जानता हो।

BSB

5 You hem me in behind and before; You have laid Your hand upon me.

HINIRV

5 तूने मुझे आगे-पीछे घेर रखा है, और अपना हाथ मुझ पर रखे रहता है।

BSB

6 Such knowledge is too wonderful for me, too lofty for me to attain.

HINIRV

6 यह ज्ञान मेरे लिये बहुत कठिन है; यह गम्भीर और मेरी समझ से बाहर है।

BSB

7 Where can I go to escape Your Spirit? Where can I flee from Your presence?

HINIRV

7 मैं तेरे आत्मा से भागकर किधर जाऊँ? या तेरे सामने से किधर भागूँ?

BSB

8 If I ascend to the heavens, You are there; if I make my bed in Sheol, You are there.

HINIRV

8 यदि मैं आकाश पर चढ़ूँ, तो तू वहाँ है! यदि मैं अपना खाट अधोलोक में बिछाऊँ तो वहाँ भी तू है!

BSB

9 If I rise on the wings of the dawn, if I settle by the farthest sea,

HINIRV

9 यदि मैं भोर की किरणों पर चढ़कर समुद्र के पार जा बसूँ,

BSB

10 even there Your hand will guide me; Your right hand will hold me fast.

HINIRV

10 तो वहाँ भी तू अपने हाथ से मेरी अगुआई करेगा, और अपने दाहिने हाथ से मुझे पकड़े रहेगा।

BSB

11 If I say, “Surely the darkness will hide me, and the light become night around me”—

HINIRV

11 यदि मैं कहूँ कि अंधकार में तो मैं छिप जाऊँगा, और मेरे चारों ओर का उजियाला रात का अंधेरा हो जाएगा,

BSB

12 even the darkness is not dark to You, but the night shines like the day, for darkness is as light to You.

HINIRV

12 तो भी अंधकार तुझ से न छिपाएगा, रात तो दिन के तुल्य प्रकाश देगी; क्योंकि तेरे लिये अंधियारा और उजियाला दोनों एक समान हैं।

BSB

13 For You formed my inmost being; You knit me together in my mother’s womb.

HINIRV

13 तूने मेरे अंदरूनी अंगों को बनाया है; तूने मुझे माता के गर्भ में रचा।

BSB

14 I praise You, for I am fearfully and wonderfully made. Marvelous are Your works, and I know this very well.

HINIRV

14 मैं तेरा धन्यवाद करूँगा, इसलिए कि मैं भयानक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ। तेरे काम तो आश्चर्य के हैं, और मैं इसे भली भाँति जानता हूँ। (प्रका. 15:3)

BSB

15 My frame was not hidden from You when I was made in secret, when I was woven together in the depths of the earth.

HINIRV

15 जब मैं गुप्त में बनाया जाता, और पृथ्वी के नीचे स्थानों में रचा जाता था, तब मेरी देह तुझ से छिपी न थीं।

BSB

16 Your eyes saw my unformed body; all my days were written in Your book and ordained for me before one of them came to be.

HINIRV

16 तेरी आँखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा; और मेरे सब अंग जो दिन-दिन बनते जाते थे वे रचे जाने से पहले तेरी पुस्तक में लिखे हुए थे।

BSB

17 How precious to me are Your thoughts, O God, how vast is their sum!

HINIRV

17 मेरे लिये तो हे परमेश्वर, तेरे विचार क्या ही बहुमूल्य हैं! उनकी संख्या का जोड़ कैसा बड़ा है!

BSB

18 If I were to count them, they would outnumber the grains of sand; and when I awake, I am still with You.

HINIRV

18 यदि मैं उनको गिनता तो वे रेतकणों से भी अधिक ठहरते। जब मैं जाग उठता हूँ, तब भी तेरे संग रहता हूँ।

BSB

19 O God, that You would slay the wicked—away from me, you bloodthirsty men—

HINIRV

19 हे परमेश्वर निश्चय तू दुष्ट को घात करेगा! हे हत्यारों, मुझसे दूर हो जाओ।

BSB

20 who speak of You deceitfully; Your enemies take Your name in vain.

HINIRV

20 क्योंकि वे तेरे विरुद्ध बलवा करते और छल के काम करते हैं; तेरे शत्रु तेरा नाम झूठी बात पर लेते हैं।

BSB

21 Do I not hate those who hate You, O LORD, and detest those who rise against You?

HINIRV

21 हे यहोवा, क्या मैं तेरे बैरियों से बैर न रखूँ, और तेरे विरोधियों से घृणा न करूँ? (प्रका. 2:6)

BSB

22 I hate them with perfect hatred; I count them as my enemies.

HINIRV

22 हाँ, मैं उनसे पूर्ण बैर रखता हूँ; मैं उनको अपना शत्रु समझता हूँ।

BSB

23 Search me, O God, and know my heart; test me and know my concerns.

HINIRV

23 हे परमेश्वर, मुझे जाँचकर जान ले! मुझे परखकर मेरी चिन्ताओं को जान ले!

BSB

24 See if there is any offensive way in me; lead me in the way everlasting.

HINIRV

24 और देख कि मुझ में कोई बुरी चाल है कि नहीं, और अनन्त के मार्ग में मेरी अगुआई कर!

Questions about Psalms 139? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.