Psalms 140

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. Rescue me, O LORD, from evil men. Protect me from men of violence,

HINIRV

1 हे यहोवा, मुझ को बुरे मनुष्य से बचा ले; उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर,

BSB

2 who devise evil in their hearts and stir up war all day long.

HINIRV

2 क्योंकि उन्होंने मन में बुरी कल्पनाएँ की हैं; वे लगातार लड़ाइयाँ मचाते हैं।

BSB

3 They sharpen their tongues like snakes; the venom of vipers is on their lips. Selah

HINIRV

3 उनका बोलना साँप के काटने के समान है, उनके मुँह में नाग का सा विष रहता है। (सेला) (रोम. 3:13, याकू. 3:8)

BSB

4 Guard me, O LORD, from the hands of the wicked. Keep me safe from men of violence who scheme to make me stumble.

HINIRV

4 हे यहोवा, मुझे दुष्ट के हाथों से बचा ले; उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर, क्योंकि उन्होंने मेरे पैरों को उखाड़ने की युक्ति की है।

BSB

5 The proud hide a snare for me; the cords of their net are spread along the path, and lures are set out for me. Selah

HINIRV

5 घमण्डियों ने मेरे लिये फंदा और पासे लगाए, और पथ के किनारे जाल बिछाया है; उन्होंने मेरे लिये फंदे लगा रखे हैं। (सेला)

BSB

6 I say to the LORD, “You are my God.” Hear, O LORD, my cry for help.

HINIRV

6 हे यहोवा, मैंने तुझ से कहा है कि तू मेरा परमेश्वर है; हे यहोवा, मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा!

BSB

7 O GOD the Lord, the strength of my salvation, You shield my head in the day of battle.

HINIRV

7 हे यहोवा प्रभु, हे मेरे सामर्थी उद्धारकर्ता, तूने युद्ध के दिन मेरे सिर की रक्षा की है।

BSB

8 Grant not, O LORD, the desires of the wicked; do not promote their evil plans, lest they be exalted. Selah

HINIRV

8 हे यहोवा, दुष्ट की इच्छा को पूरी न होने दे, उसकी बुरी युक्ति को सफल न कर, नहीं तो वह घमण्ड करेगा। (सेला)

BSB

9 May the heads of those who surround me be covered in the trouble their lips have caused.

HINIRV

9 मेरे घेरनेवालों के सिर पर उन्हीं का विचारा हुआ उत्पात पड़े!

BSB

10 May burning coals fall on them; may they be thrown into the fire, into the miry pits, never to rise again.

HINIRV

10 उन पर अंगारे डाले जाएँ! वे आग में गिरा दिए जाएँ! और ऐसे गड्ढों में गिरें, कि वे फिर उठ न सके!

BSB

11 May no slanderer be established in the land; may calamity hunt down the man of violence.

HINIRV

11 बकवादी पृथ्वी पर स्थिर नहीं होने का; उपद्रवी पुरुष को गिराने के लिये बुराई उसका पीछा करेगी।

BSB

12 I know that the LORD upholds justice for the poor and defends the cause of the needy.

HINIRV

12 हे यहोवा, मुझे निश्चय है कि तू दीन जन का और दरिद्रों का न्याय चुकाएगा ।

BSB

13 Surely the righteous will praise Your name; the upright will dwell in Your presence.

HINIRV

13 निःसन्देह धर्मी तेरे नाम का धन्यवाद करने पाएँगे; सीधे लोग तेरे सम्मुख वास करेंगे।

Questions about Psalms 140? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.