Psalms 140
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. A Psalm of David. Rescue me, O LORD, from evil men. Protect me from men of violence, | HINCV 1 याहवेह, दुष्ट पुरुषों से मुझे उद्धार प्रदान कीजिए; हिंसक पुरुषों से मेरी रक्षा कीजिए, |
| BSB 2 who devise evil in their hearts and stir up war all day long. | HINCV 2 वे मन ही मन अनर्थ षड़्यंत्र रचते रहते हैं और सदैव युद्ध ही भड़काते रहते हैं. |
| BSB 3 They sharpen their tongues like snakes; the venom of vipers is on their lips. Selah | HINCV 3 उन्होंने अपनी जीभ सर्प सी तीखी बना रखी है; उनके होंठों के नीचे नाग का विष भरा है. |
| BSB 4 Guard me, O LORD, from the hands of the wicked. Keep me safe from men of violence who scheme to make me stumble. | HINCV 4 याहवेह, दुष्टों से मेरी रक्षा कीजिए; मुझे उन हिंसक पुरुषों से सुरक्षा प्रदान कीजिए, जिन्होंने, मेरे पैरों को उखाड़ने के लिए युक्ति की है. |
| BSB 5 The proud hide a snare for me; the cords of their net are spread along the path, and lures are set out for me. Selah | HINCV 5 उन अहंकारियों ने मेरे पैरों के लिए एक फंदा बनाकर छिपा दिया है; तथा रस्सियों का एक जाल भी बिछा दिया है, मार्ग के किनारे उन्होंने मेरे ही लिए फंदे लगा रखे हैं. |
| BSB 6 I say to the LORD, “You are my God.” Hear, O LORD, my cry for help. | HINCV 6 मैं याहवेह से कहता हूं, “आप ही मेरे परमेश्वर हैं.” याहवेह, कृपा करके मेरी पुकार पर ध्यान दीजिए. |
| BSB 7 O GOD the Lord, the strength of my salvation, You shield my head in the day of battle. | HINCV 7 याहवेह, मेरे प्रभु, आप ही मेरे उद्धार का बल हैं, युद्ध के समय आप ही मेरे सिर का आवरण बने. |
| BSB 8 Grant not, O LORD, the desires of the wicked; do not promote their evil plans, lest they be exalted. Selah | HINCV 8 दुष्टों की अभिलाषा पूर्ण न होने दें, याहवेह; उनकी बुरी युक्ति आगे बढ़ने न पाए अन्यथा वे गर्व में ऊंचे हो जाएंगे. |
| BSB 9 May the heads of those who surround me be covered in the trouble their lips have caused. | HINCV 9 जिन्होंने इस समय मुझे घेरा हुआ है; उनके होंठों द्वारा उत्पन्न कार्य उन्हीं के सिर पर आ पड़े. |
| BSB 10 May burning coals fall on them; may they be thrown into the fire, into the miry pits, never to rise again. | HINCV 10 उनके ऊपर जलते हुए कोयलों की वृष्टि हो; वे आग में फेंक दिए जाएं, वे दलदल के गड्ढे में डाल दिए जाएं, कि वे उससे बाहर ही न निकल सकें. |
| BSB 11 May no slanderer be established in the land; may calamity hunt down the man of violence. | HINCV 11 निंदक इस भूमि पर अपने पैर ही न जमा सकें; हिंसक पुरुष अति शीघ्र बुराई द्वारा पकड़े जाएं. |
| BSB 12 I know that the LORD upholds justice for the poor and defends the cause of the needy. | HINCV 12 मैं जानता हूं कि याहवेह दुखित का पक्ष अवश्य लेंगे तथा दीन को न्याय भी दिलाएंगे. |
| BSB 13 Surely the righteous will praise Your name; the upright will dwell in Your presence. | HINCV 13 निश्चयतः धर्मी आपके नाम का आभार मानेंगे, सीधे आपकी उपस्थिति में निवास करेंगे. |
Questions about Psalms 140? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.