Psalms 139

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. O LORD, You have searched me and known me.

HINCV

1 याहवेह, आपने मुझे परखा है, और जान लिया है.

BSB

2 You know when I sit and when I rise; You understand my thoughts from afar.

HINCV

2 मैं कब उठता हूं और मैं कब बैठता हूं, यह सब आपको ज्ञात रहता है; दूरदर्शिता में आप मेरे विचारों को समझ लेते हैं.

BSB

3 You search out my path and my lying down; You are aware of all my ways.

HINCV

3 आप मेरे आने जाने और विश्रान्ति का परीक्षण करते रहते हैं; तथा मेरे समस्त आचार-व्यवहार से आप भली-भांति परिचित हैं.

BSB

4 Even before a word is on my tongue, You know all about it, O LORD.

HINCV

4 इसके पूर्व कि कोई शब्द मेरी जीभ पर आए, याहवेह, आप, उसे पूरी-पूरी रीति से जान लेते हैं.

BSB

5 You hem me in behind and before; You have laid Your hand upon me.

HINCV

5 आप मुझे आगे-पीछे, चारों ओर से घेरे रहते हैं, आपका हाथ सदैव मुझ पर स्थिर रहता है.

BSB

6 Such knowledge is too wonderful for me, too lofty for me to attain.

HINCV

6 आपका ज्ञान मेरी परख-शक्ति से सर्वथा परे हैं, मैं इसकी जानकारी लेने में स्वयं को पूर्णतः कमजोर पाता हूं.

BSB

7 Where can I go to escape Your Spirit? Where can I flee from Your presence?

HINCV

7 आपके आत्मा से बचकर मैं कहां जा सकता हूं? आपकी उपस्थिति से बचने के लिए मैं कहां भाग सकता हूं?

BSB

8 If I ascend to the heavens, You are there; if I make my bed in Sheol, You are there.

HINCV

8 यदि मैं स्वर्ग तक आरोहण करूं तो आप वहां हैं; यदि मैं अधोलोक में जा लेटूं, आप वहां भी हैं.

BSB

9 If I rise on the wings of the dawn, if I settle by the farthest sea,

HINCV

9 यदि मैं उषा के पंखों पर बैठ दूर उड़ चला जाऊं, और समुद्र के दूसरे तट पर बस जाऊं,

BSB

10 even there Your hand will guide me; Your right hand will hold me fast.

HINCV

10 वहां भी आपका हाथ मेरी अगुवाई करेगा, आपका दायां हाथ मुझे थामे रहेगा.

BSB

11 If I say, “Surely the darkness will hide me, and the light become night around me”—

HINCV

11 यदि मैं यह विचार करूं, “निश्चयतः मैं अंधकार में छिप जाऊंगा और मेरे चारों ओर का प्रकाश रात्रि में बदल जाएगा,”

BSB

12 even the darkness is not dark to You, but the night shines like the day, for darkness is as light to You.

HINCV

12 अंधकार भी आपकी दृष्टि के लिए अंधकार नहीं; आपके लिए तो रात्रि भी दिन के समान ज्योतिर्मय है, आपके सामने अंधकार और प्रकाश एक समान हैं.

BSB

13 For You formed my inmost being; You knit me together in my mother’s womb.

HINCV

13 आपने ही मेरे आन्तरिक अंगों की रचना की; मेरी माता के गर्भ में आपने मेरी देह की रचना की.

BSB

14 I praise You, for I am fearfully and wonderfully made. Marvelous are Your works, and I know this very well.

HINCV

14 मैं आपके प्रति कृतज्ञ हूं, क्योंकि आपने मेरी रचना भयानक एवं अद्भुत ढंग से की है; आश्चर्य हैं आपके कार्य, मेरे प्राणों को इसका पूर्ण बोध है.

BSB

15 My frame was not hidden from You when I was made in secret, when I was woven together in the depths of the earth.

HINCV

15 मेरा ढांचा उस समय आपके लिए रहस्य नहीं था जब सभी अवस्था में मेरा निर्माण हो रहा था, जब मैं पृथ्वी की गहराइयों में जटिल कौशल में तैयार किया जा रहा था.

BSB

16 Your eyes saw my unformed body; all my days were written in Your book and ordained for me before one of them came to be.

HINCV

16 आपकी दृष्टि मेरे विकासोन्मुख भ्रूण पर थी; मेरे लिए निर्धारित समस्त दिनों का कुल लेखा आपके ग्रंथ में अंकित था, जबकि वे उस समय अस्तित्व में भी न थे.

BSB

17 How precious to me are Your thoughts, O God, how vast is their sum!

HINCV

17 परमेश्वर, मेरे लिए निर्धारित आपकी योजनाएं कितनी अमूल्य हैं! कितना विशाल है उनका कुल योग!

BSB

18 If I were to count them, they would outnumber the grains of sand; and when I awake, I am still with You.

HINCV

18 यदि मैं उनकी गणना प्रारंभ करूं, तो वे धूल के कणों से भी अधिक होंगी. जब मैं जागता हूं, आपको अपने निकट पाता हूं.

BSB

19 O God, that You would slay the wicked—away from me, you bloodthirsty men—

HINCV

19 परमेश्वर, अच्छा होता कि आप दुष्ट की हत्या कर देते! हे रक्त पिपासु, दूर हो जाओ मुझसे!

BSB

20 who speak of You deceitfully; Your enemies take Your name in vain.

HINCV

20 ये वे हैं, जो आपके विरुद्ध कुयुक्ति की बातें करते हैं; आपके ये शत्रु आपका नाम गलत ढंग से लेते हैं.

BSB

21 Do I not hate those who hate You, O LORD, and detest those who rise against You?

HINCV

21 याहवेह, क्या मुझे भी उनसे घृणा नहीं है, जिन्हें आपसे घृणा है? क्या आपके शत्रु मेरे लिए भी घृणास्पद नहीं हैं?

BSB

22 I hate them with perfect hatred; I count them as my enemies.

HINCV

22 उनके प्रति मेरी घृणा अखण्ड है; वे मेरे भी शत्रु हैं.

BSB

23 Search me, O God, and know my heart; test me and know my concerns.

HINCV

23 परमेश्वर, परीक्षण करके मेरे हृदय को पहचान लीजिए; मुझे परखकर मेरे चिंतापूर्ण विचारों को जान लीजिए.

BSB

24 See if there is any offensive way in me; lead me in the way everlasting.

HINCV

24 यह देखिए कि मुझमें कहीं कोई बुरी प्रवृत्ति तो नहीं है, अनंत काल के मार्ग पर मेरी अगुवाई कीजिए.

Questions about Psalms 139? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.