Psalms 17

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A prayer of David. Hear, O LORD, my righteous plea; listen to my cry. Give ear to my prayer—it comes from lips free of deceit.

HINCV

1 याहवेह, मेरा न्याय संगत, अनुरोध सुनिए; मेरी पुकार पर ध्यान दीजिए. मेरी प्रार्थना को सुन लीजिए, जो कपटी होंठों से निकले शब्द नहीं हैं.

BSB

2 May my vindication come from Your presence; may Your eyes see what is right.

HINCV

2 आपके द्वारा मेरा न्याय किया जाए; आपकी दृष्टि में वही आए जो धर्ममय है.

BSB

3 You have tried my heart; You have visited me in the night. You have tested me and found no evil; I have resolved not to sin with my mouth.

HINCV

3 आप मेरे हृदय को परख चुके हैं, रात्रि में आपने मेरा ध्यान रखा है, आपने मुझे परखकर निर्दोष पाया है; मैंने यह निश्चय किया है कि मेरे मुख से कोई अपराध न होगा.

BSB

4 As for the deeds of men—by the word of Your lips I have avoided the ways of the violent.

HINCV

4 मनुष्यों के आचरण के संदर्भ में, ठीक आपके ही आदेश के अनुरूप मैं हिंसक मनुष्यों के मार्गों से दूर ही दूर रहा हूं.

BSB

5 My steps have held to Your paths; my feet have not slipped.

HINCV

5 मेरे पांव आपके मार्गों पर दृढ़ रहें; और मेरे पांव लड़खड़ाए नहीं.

BSB

6 I call on You, O God, for You will answer me. Incline Your ear to me; hear my words.

HINCV

6 मैंने आपको ही पुकारा है, क्योंकि परमेश्वर, आप मुझे उत्तर देंगे; मेरी ओर कान लगाकर मेरी बिनती को सुनिए.

BSB

7 Show the wonders of Your loving devotion, You who save by Your right hand those who seek refuge from their foes.

HINCV

7 अपने शत्रुओं के पास से आपके दायें पक्ष में आए हुए शरणागतों के रक्षक, उन पर अपने करुणा-प्रेम का आश्चर्य प्रदर्शन कीजिए.

BSB

8 Keep me as the apple of Your eye; hide me in the shadow of Your wings

HINCV

8 अपने आंखों की पुतली के समान मेरी सुरक्षा कीजिए; अपने पंखों की आड़ में मुझे छिपा लीजिए

BSB

9 from the wicked who assail me, from my mortal enemies who surround me.

HINCV

9 उन दुष्टों से, जो मुझ पर प्रहार करते रहते हैं, उन प्राणघातक शत्रुओं से, जिन्होंने मुझे घेर लिया है.

BSB

10 They have closed their callous hearts; their mouths speak with arrogance.

HINCV

10 उनके हृदय कठोर हो चुके हैं, उनके शब्द घमंडी हैं.

BSB

11 They have tracked us down, and now surround us; their eyes are set to cast us to the ground,

HINCV

11 वे मेरा पीछा करते रहे हैं और अब उन्होंने मुझे घेर लिया है. उनकी आंखें मुझे खोज रही हैं, कि वे मुझे धरती पर पटक दें.

BSB

12 like a lion greedy for prey, like a young lion lurking in ambush.

HINCV

12 वह उस सिंह के समान है जो फाड़ खाने को तत्पर है, उस जवान सिंह के समान जो घात लगाए छिपा बैठा है.

BSB

13 Arise, O LORD, confront them! Bring them to their knees; deliver me from the wicked by Your sword,

HINCV

13 उठिए, याहवेह, उसका सामना कीजिए, उसे नाश कीजिए; अपनी तलवार के द्वारा दुर्जन से मेरे प्राण बचा लीजिए,

BSB

14 from such men, O LORD, by Your hand—from men of the world whose portion is in this life. May You fill the bellies of Your treasured ones and satisfy their sons, so they leave their abundance to their children.

HINCV

14 याहवेह, अपने हाथों द्वारा, उन मनुष्यों से, उन सांसारिक मनुष्यों से जिनका भाग मात्र इसी जीवन में मगन है. उनका पेट आप अपनी निधि से परिपूर्ण कर देते हैं; संतान पाकर वे प्रसन्‍न हैं, और वे अपनी समृद्धि अपनी संतान के लिए छोड़ जाते हैं.

BSB

15 As for me, I will behold Your face in righteousness; when I awake, I will be satisfied in Your presence.

HINCV

15 अपनी धार्मिकता के कारण मैं आपके मुख का दर्शन करूंगा; जब मैं प्रातः आंखें खोलूं, तो आपके स्वरूप का दर्शन मुझे आनंद से तृप्‍त कर देगा.

Questions about Psalms 17? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.