Psalms 18

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. Of David the servant of the LORD, who sang this song to the LORD on the day the LORD had delivered him from the hand of all his enemies and from the hand of Saul. He said: I love You, O LORD, my strength.

HINCV

1 याहवेह, मेरे सामर्थ्य, मैं आपसे प्रेम करता हूं.

BSB

2 The LORD is my rock, my fortress, and my deliverer. My God is my rock, in whom I take refuge, my shield, and the horn of my salvation, my stronghold.

HINCV

2 याहवेह मेरी चट्टान, मेरा गढ़ और मेरे छुड़ानेवाले हैं; मेरे परमेश्वर, मेरे लिए चट्टान हैं, जिनमें मैं आसरा लेता हूं, वह मेरी ढाल और मेरे उद्धार का सींग, वह मेरा गढ़.

BSB

3 I will call upon the LORD, who is worthy to be praised; so shall I be saved from my enemies.

HINCV

3 मैं दोहाई याहवेह की देता हूं, सिर्फ वही स्तुति के योग्य हैं, और मैं शत्रुओं से छुटकारा पा लेता हूं.

BSB

4 The cords of death encompassed me; the torrents of chaos overwhelmed me.

HINCV

4 मृत्यु की लहरों में घिर चुका था; मुझ पर विध्वंस की तेज धारा का वार हो रहा था.

BSB

5 The cords of Sheol entangled me; the snares of death confronted me.

HINCV

5 अधोलोक के तंतुओं ने मुझे उलझा लिया था; मैं मृत्यु के जाल के आमने-सामने आ गया था.

BSB

6 In my distress I called upon the LORD; I cried to my God for help. From His temple He heard my voice, and my cry for His help reached His ears.

HINCV

6 अपनी वेदना में मैंने याहवेह की दोहाई दी; मैंने अपने ही परमेश्वर को पुकारा. अपने मंदिर में उन्होंने मेरी आवाज सुन ली, उनके कानों में मेरा रोना जा पड़ा.

BSB

7 Then the earth shook and quaked, and the foundations of the mountains trembled; they were shaken because He burned with anger.

HINCV

7 पृथ्वी झूलकर कांपने लगी, पहाड़ों की नींव थरथरा उठी; और कांपने लगी. क्योंकि प्रभु क्रुद्ध थे.

BSB

8 Smoke rose from His nostrils, and consuming fire came from His mouth; glowing coals blazed forth.

HINCV

8 उनके नथुनों से धुआं उठ रहा था; उनके मुख की आग चट करती जा रही थी, उसने कोयलों को दहका रखा था.

BSB

9 He parted the heavens and came down with dark clouds beneath His feet.

HINCV

9 उन्होंने आकाशमंडल को झुकाया और उतर आए; उनके पैरों के नीचे घना अंधकार था.

BSB

10 He mounted a cherub and flew; He soared on the wings of the wind.

HINCV

10 वह करूब पर चढ़कर उड़ गए; वह हवा के पंखों पर चढ़कर उड़ गये!

BSB

11 He made darkness His hiding place, and storm clouds a canopy around Him.

HINCV

11 उन्होंने अंधकार ओढ़ लिया, वह उनका छाता बन गया, घने-काले वर्षा के मेघ में घिरे हुए.

BSB

12 From the brightness of His presence His clouds advanced—hailstones and coals of fire.

HINCV

12 उनकी उपस्थिति के तेज से मेघ ओलों और बिजलियां के साथ आगे बढ़ रहे थे.

BSB

13 The LORD thundered from heaven; the voice of the Most High resounded—hailstones and coals of fire.

HINCV

13 स्वर्ग से याहवेह ने गर्जन की और परम प्रधान ने अपने शब्द सुनाए.

BSB

14 He shot His arrows and scattered the foes; He hurled lightning and routed them.

HINCV

14 उन्होंने बाण छोड़े और उन्हें बिखरा दिया, बिजलियों ने उनके पैर उखाड़ दिए.

BSB

15 The channels of the sea appeared, and the foundations of the world were exposed, at Your rebuke, O LORD, at the blast of the breath of Your nostrils.

HINCV

15 याहवेह की प्रताड़ना से, नथुनों से उनके सांस के झोंके से सागर के जलमार्ग दिखाई देने लगे; संसार की नीवें खुल गईं.

BSB

16 He reached down from on high and took hold of me; He drew me out of deep waters.

HINCV

16 उन्होंने स्वर्ग से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया; प्रबल जल प्रवाह से उन्होंने मुझे बाहर निकाल लिया.

BSB

17 He rescued me from my powerful enemy, from foes too mighty for me.

HINCV

17 उन्होंने मुझे मेरे प्रबल शत्रु से मुक्त किया, उनसे, जिन्हें मुझसे घृणा थी, वे मुझसे कहीं अधिक शक्तिमान थे.

BSB

18 They confronted me in my day of calamity, but the LORD was my support.

HINCV

18 संकट के दिन उन्होंने मुझ पर आक्रमण कर दिया था, किंतु मेरी सहायता याहवेह में मगन थी.

BSB

19 He brought me out into the open; He rescued me because He delighted in me.

HINCV

19 वह मुझे खुले स्थान पर ले आए; मुझसे अपनी प्रसन्‍नता के कारण उन्होंने मुझे छुड़ाया है.

BSB

20 The LORD has rewarded me according to my righteousness; He has repaid me according to the cleanness of my hands.

HINCV

20 मेरी भलाई के अनुसार ही याहवेह ने मुझे प्रतिफल दिया है; मेरे हाथों की स्वच्छता के अनुसार उन्होंने मुझे ईनाम दिया है.

BSB

21 For I have kept the ways of the LORD and have not wickedly departed from my God.

HINCV

21 मैं याहवेह की नीतियों का पालन करता रहा हूं; मैंने परमेश्वर के विरुद्ध कोई दुराचार नहीं किया है.

BSB

22 For all His ordinances are before me; I have not disregarded His statutes.

HINCV

22 उनकी सारी नियम संहिता मेरे सामने बनी रही; उनके नियमों से मैं कभी भी विचलित नहीं हुआ.

BSB

23 And I have been blameless before Him and kept myself from iniquity.

HINCV

23 मैं उनके सामने निर्दोष बना रहा, दोष भाव मुझसे दूर ही दूर रहा.

BSB

24 So the LORD has repaid me according to my righteousness, according to the cleanness of my hands in His sight.

HINCV

24 इसलिये याहवेह ने मुझे मेरी भलाई के अनुसार ही प्रतिफल दिया है, उनकी नज़रों में मेरे हाथों की शुद्धता के अनुसार.

BSB

25 To the faithful You show Yourself faithful, to the blameless You show Yourself blameless;

HINCV

25 सच्चे लोगों के प्रति आप स्वयं विश्वासयोग्य साबित होते हैं, निर्दोष व्यक्ति पर आप स्वयं को निर्दोष ही प्रकट करते हैं.

BSB

26 to the pure You show Yourself pure, but to the crooked You show Yourself shrewd.

HINCV

26 वह, जो निर्मल है, उस पर अपनी निर्मलता प्रकट करते हैं, कुटिल व्यक्ति पर आप अपनी चतुरता प्रगट करते हैं.

BSB

27 For You save an afflicted people, but You humble those with haughty eyes.

HINCV

27 आप विनम्र को सुरक्षा प्रदान करते हैं, किंतु आप नीचा उनको कर देते हैं, जिनकी आंखें अहंकार से चढ़ी होती हैं.

BSB

28 For You, O LORD, light my lamp; my God lights up my darkness.

HINCV

28 याहवेह, आप मेरे दीपक को जलाते रहिये, मेरे परमेश्वर, आप मेरे अंधकार को ज्योतिर्मय कर देते हैं.

BSB

29 For in You I can charge an army, and with my God I can scale a wall.

HINCV

29 जब आप मेरी ओर हैं, तो मैं सेना से टक्कर ले सकता हूं; मेरे परमेश्वर के कारण मैं दीवार तक फांद सकता हूं.

BSB

30 As for God, His way is perfect; the word of the LORD is flawless. He is a shield to all who take refuge in Him.

HINCV

30 यह वह परमेश्वर हैं, जिनकी नीतियां खरी हैं: ताया हुआ है याहवेह का वचन; अपने सभी शरणागतों के लिए वह ढाल बन जाते हैं.

BSB

31 For who is God besides the LORD? And who is the Rock except our God?

HINCV

31 क्योंकि याहवेह के अलावा कोई परमेश्वर है? और हमारे परमेश्वर के अलावा कोई चट्टान है?

BSB

32 It is God who arms me with strength and makes my way clear.

HINCV

32 वही परमेश्वर मेरे मजबूत आसरा हैं; वह निर्दोष व्यक्ति को अपने मार्ग पर चलाते हैं.

BSB

33 He makes my feet like those of a deer and stations me upon the heights.

HINCV

33 उन्हीं ने मेरे पांवों को हिरण के पांवों के समान बना दिया है; ऊंचे स्थानों पर वह मुझे सुरक्षा देते हैं.

BSB

34 He trains my hands for battle; my arms can bend a bow of bronze.

HINCV

34 वह मेरे हाथों को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करते हैं; अब मेरी बांहें कांसे के धनुष को भी इस्तेमाल कर लेती हैं.

BSB

35 You have given me Your shield of salvation; Your right hand upholds me, and Your gentleness exalts me.

HINCV

35 आपने मुझे उद्धार की ढाल प्रदान की है, आपका दायां हाथ मुझे थामे हुए है; आपकी सौम्यता ने मुझे महिमा प्रदान की है.

BSB

36 You broaden the path beneath me so that my ankles do not give way.

HINCV

36 मेरे पांवों के लिए आपने चौड़ा रास्ता दिया है, इसमें मेरे पगों के लिए कोई फिसलन नहीं है.

BSB

37 I pursued my enemies and overtook them; I did not turn back until they were consumed.

HINCV

37 मैंने अपने शत्रुओं का पीछा कर उन्हें नाश कर दिया है; जब तक वे पूरी तरह नाश न हो गए मैं लौटकर नहीं आया.

BSB

38 I crushed them so they could not rise; they have fallen under my feet.

HINCV

38 मैंने उन्हें ऐसा कुचल दिया कि वे पुनः सिर न उठा सकें; वे तो मेरे पैरों में आ गिरे.

BSB

39 You have armed me with strength for battle; You have subdued my foes beneath me.

HINCV

39 आपने मुझे युद्ध के लिए आवश्यक शक्ति से भर दिया; आपने उन्हें, जो मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए थे, मेरे सामने झुका दिया.

BSB

40 You have made my enemies retreat before me; I destroyed those who hated me.

HINCV

40 आपने मेरे शत्रुओं को पीठ दिखाकर भागने पर विवश कर दिया, वे मेरे विरोधी थे. मैंने उन्हें नष्ट कर दिया.

BSB

41 They cried for help, but there was no one to save them—to the LORD, but He did not answer.

HINCV

41 उन्होंने मदद के लिए पुकारा, मगर उनकी रक्षा के लिए कोई भी न आया. उन्होंने याहवेह की भी दोहाई दी, मगर उन्होंने भी उन्हें उत्तर न दिया.

BSB

42 I ground them as dust in the face of the wind; I trampled them like mud in the streets.

HINCV

42 मैंने उन्हें ऐसा कुचला कि वे पवन में उड़ती धूल से हो गए; मैंने उन्हें मार्ग के कीचड़ के समान अपने पैरों से रौंद डाला.

BSB

43 You have delivered me from the strife of the people; You have made me the head of nations; a people I had not known shall serve me.

HINCV

43 आपने मुझे मेरे सजातियों के द्वारा उठाए कलह से छुटकारा दिया है; आपने मुझे सारे राष्ट्रों पर सबसे ऊपर बनाए रखा; अब वे लोग मेरी सेवा कर रहे हैं, जिनसे मैं पूरी तरह अपरिचित हूं.

BSB

44 When they hear me, they obey me; foreigners cower before me.

HINCV

44 विदेशी मेरी उपस्थिति में दास की तरह व्यवहार करते आए; जैसे ही उन्हें मेरे विषय में मालूम हुआ, वे मेरे प्रति आज्ञाकारी हो गए.

BSB

45 Foreigners lose heart and come trembling from their strongholds.

HINCV

45 विदेशियों का मनोबल जाता रहा; वे कांपते हुए अपने गढ़ों से बाहर आ गए.

BSB

46 The LORD lives, and blessed be my Rock! And may the God of my salvation be exalted—

HINCV

46 जीवित हैं याहवेह! धन्य हैं मेरी चट्टान! मेरे छुटकारे की चट्टान, मेरे परमेश्वर प्रतिष्ठित हों!

BSB

47 the God who avenges me and subdues nations beneath me,

HINCV

47 परमेश्वर, जिन्होंने मुझे प्रतिफल दिया मेरा बदला लिया, और जनताओं को मेरे अधीन कर दिया.

BSB

48 who delivers me from my enemies. You exalt me above my foes; You rescue me from violent men.

HINCV

48 जो मुझे मेरे शत्रुओं से मुक्त करते हैं, आप ही ने मुझे मेरे शत्रुओं के ऊपर ऊंचा किया है; आप ही ने हिंसक पुरुषों से मेरी रक्षा की है.

BSB

49 Therefore I will praise You, O LORD, among the nations; I will sing praises to Your name.

HINCV

49 इसलिये, याहवेह, मैं राष्ट्रों के सामने आपकी स्तुति करूंगा; आपके नाम का गुणगान करूंगा.

BSB

50 Great salvation He brings to His king. He shows loving devotion to His anointed, to David and his descendants forever.

HINCV

50 “अपने राजा के लिए वही हैं छुटकारे का खंभा; अपने अभिषिक्त पर दावीद और उनके वंशजों पर, वह हमेशा अपार प्रेम प्रकट करते रहते हैं.”

Questions about Psalms 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.