Psalms 18

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. Of David the servant of the LORD, who sang this song to the LORD on the day the LORD had delivered him from the hand of all his enemies and from the hand of Saul. He said: I love You, O LORD, my strength.

HINIRV

1 हे यहोवा, हे मेरे बल, मैं तुझ से प्रेम करता हूँ।

BSB

2 The LORD is my rock, my fortress, and my deliverer. My God is my rock, in whom I take refuge, my shield, and the horn of my salvation, my stronghold.

HINIRV

2 यहोवा मेरी चट्टान, और मेरा गढ़ और मेरा छुड़ानेवाला है; मेरा परमेश्वर, मेरी चट्टान है, जिसका मैं शरणागत हूँ, वह मेरी ढाल और मेरी उद्धार का सींग, और मेरा ऊँचा गढ़ है। (इब्रा. 2:13)

BSB

3 I will call upon the LORD, who is worthy to be praised; so shall I be saved from my enemies.

HINIRV

3 मैं यहोवा को जो स्तुति के योग्य है पुकारूँगा; इस प्रकार मैं अपने शत्रुओं से बचाया जाऊँगा।

BSB

4 The cords of death encompassed me; the torrents of chaos overwhelmed me.

HINIRV

4 मृत्यु की रस्सियों से मैं चारों ओर से घिर गया हूँ, और अधर्म की बाढ़ ने मुझ को भयभीत कर दिया; (भज. 116:3)

BSB

5 The cords of Sheol entangled me; the snares of death confronted me.

HINIRV

5 अधोलोक की रस्सियाँ मेरे चारों ओर थीं, और मृत्यु के फंदे मुझ पर आए थे।

BSB

6 In my distress I called upon the LORD; I cried to my God for help. From His temple He heard my voice, and my cry for His help reached His ears.

HINIRV

6 अपने संकट में मैंने यहोवा परमेश्वर को पुकारा; मैंने अपने परमेश्वर की दुहाई दी। और उसने अपने मन्दिर में से मेरी वाणी सुनी। और मेरी दुहाई उसके पास पहुँचकर उसके कानों में पड़ी।

BSB

7 Then the earth shook and quaked, and the foundations of the mountains trembled; they were shaken because He burned with anger.

HINIRV

7 तब पृथ्वी हिल गई, और काँप उठी और पहाड़ों की नींव कँपित होकर हिल गई क्योंकि वह अति क्रोधित हुआ था।

BSB

8 Smoke rose from His nostrils, and consuming fire came from His mouth; glowing coals blazed forth.

HINIRV

8 उसके नथनों से धुआँ निकला, और उसके मुँह से आग निकलकर भस्म करने लगी; जिससे कोएले दहक उठे।

BSB

9 He parted the heavens and came down with dark clouds beneath His feet.

HINIRV

9 वह स्वर्ग को नीचे झुकाकर उतर आया; और उसके पाँवों तले घोर अंधकार था।

BSB

10 He mounted a cherub and flew; He soared on the wings of the wind.

HINIRV

10 और वह करूब पर सवार होकर उड़ा, वरन् पवन के पंखों पर सवारी करके वेग से उड़ा।

BSB

11 He made darkness His hiding place, and storm clouds a canopy around Him.

HINIRV

11 उसने अंधियारे को अपने छिपने का स्थान और अपने चारों ओर आकाश की काली घटाओं का मण्डप बनाया।

BSB

12 From the brightness of His presence His clouds advanced—hailstones and coals of fire.

HINIRV

12 उसके आगे बिजली से, ओले और अंगारे गिर पड़े।

BSB

13 The LORD thundered from heaven; the voice of the Most High resounded—hailstones and coals of fire.

HINIRV

13 तब यहोवा आकाश में गरजा, परमप्रधान ने अपनी वाणी सुनाई और ओले और अंगारों को भेजा।

BSB

14 He shot His arrows and scattered the foes; He hurled lightning and routed them.

HINIRV

14 उसने अपने तीर चला-चलाकर शत्रुओं को तितर-बितर किया; वरन् बिजलियाँ गिरा गिराकर उनको परास्त किया।

BSB

15 The channels of the sea appeared, and the foundations of the world were exposed, at Your rebuke, O LORD, at the blast of the breath of Your nostrils.

HINIRV

15 तब जल के नाले देख पड़े, और जगत की नींव प्रगट हुई, यह तो यहोवा तेरी डाँट से, और तेरे नथनों की साँस की झोंक से हुआ।

BSB

16 He reached down from on high and took hold of me; He drew me out of deep waters.

HINIRV

16 उसने ऊपर से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया, और गहरे जल में से खींच लिया।

BSB

17 He rescued me from my powerful enemy, from foes too mighty for me.

HINIRV

17 उसने मेरे बलवन्त शत्रु से, और उनसे जो मुझसे घृणा करते थे, मुझे छुड़ाया; क्योंकि वे अधिक सामर्थी थे।

BSB

18 They confronted me in my day of calamity, but the LORD was my support.

HINIRV

18 मेरे संकट के दिन वे मेरे विरुद्ध आए परन्तु यहोवा मेरा आश्रय था।

BSB

19 He brought me out into the open; He rescued me because He delighted in me.

HINIRV

19 और उसने मुझे निकालकर चौड़े स्थान में पहुँचाया, उसने मुझ को छुड़ाया, क्योंकि वह मुझसे प्रसन्न था।

BSB

20 The LORD has rewarded me according to my righteousness; He has repaid me according to the cleanness of my hands.

HINIRV

20 यहोवा ने मुझसे मेरी धार्मिकता के अनुसार व्यवहार किया; और मेरे हाथों की शुद्धता के अनुसार उसने मुझे बदला दिया।

BSB

21 For I have kept the ways of the LORD and have not wickedly departed from my God.

HINIRV

21 क्योंकि मैं यहोवा के मार्गों पर चलता रहा, और दुष्टता के कारण अपने परमेश्वर से दूर न हुआ।

BSB

22 For all His ordinances are before me; I have not disregarded His statutes.

HINIRV

22 क्योंकि उसके सारे निर्णय मेरे सम्मुख बने रहे और मैंने उसकी विधियों को न त्यागा।

BSB

23 And I have been blameless before Him and kept myself from iniquity.

HINIRV

23 और मैं उसके सम्मुख सिद्ध बना रहा, और अधर्म से अपने को बचाए रहा।

BSB

24 So the LORD has repaid me according to my righteousness, according to the cleanness of my hands in His sight.

HINIRV

24 यहोवा ने मुझे मेरी धार्मिकता के अनुसार बदला दिया, और मेरे हाथों की उस शुद्धता के अनुसार जिसे वह देखता था।

BSB

25 To the faithful You show Yourself faithful, to the blameless You show Yourself blameless;

HINIRV

25 विश्वासयोग्य के साथ तू अपने को विश्वासयोग्य दिखाता; और खरे पुरुष के साथ तू अपने को खरा दिखाता है।

BSB

26 to the pure You show Yourself pure, but to the crooked You show Yourself shrewd.

HINIRV

26 शुद्ध के साथ तू अपने को शुद्ध दिखाता, और टेढ़े के साथ तू तिरछा बनता है।

BSB

27 For You save an afflicted people, but You humble those with haughty eyes.

HINIRV

27 क्योंकि तू दीन लोगों को तो बचाता है; परन्तु घमण्ड भरी आँखों को नीची करता है।

BSB

28 For You, O LORD, light my lamp; my God lights up my darkness.

HINIRV

28 हाँ, तू ही मेरे दीपक को जलाता है; मेरा परमेश्वर यहोवा मेरे अंधियारे को उजियाला कर देता है।

BSB

29 For in You I can charge an army, and with my God I can scale a wall.

HINIRV

29 क्योंकि तेरी सहायता से मैं सेना पर धावा करता हूँ; और अपने परमेश्वर की सहायता से शहरपनाह को लाँघ जाता हूँ।

BSB

30 As for God, His way is perfect; the word of the LORD is flawless. He is a shield to all who take refuge in Him.

HINIRV

30 परमेश्वर का मार्ग सिद्ध है; यहोवा का वचन ताया हुआ है; वह अपने सब शरणागतों की ढाल है।

BSB

31 For who is God besides the LORD? And who is the Rock except our God?

HINIRV

31 यहोवा को छोड़ क्या कोई परमेश्वर है? हमारे परमेश्वर को छोड़ क्या और कोई चट्टान है?

BSB

32 It is God who arms me with strength and makes my way clear.

HINIRV

32 यह वही परमेश्वर है, जो सामर्थ्य से मेरा कमरबन्ध बाँधता है, और मेरे मार्ग को सिद्ध करता है।

BSB

33 He makes my feet like those of a deer and stations me upon the heights.

HINIRV

33 वही मेरे पैरों को हिरनी के पैरों के समान बनाता है, और मुझे ऊँचे स्थानों पर खड़ा करता है।

BSB

34 He trains my hands for battle; my arms can bend a bow of bronze.

HINIRV

34 वह मेरे हाथों को युद्ध करना सिखाता है, इसलिए मेरी बाहों से पीतल का धनुष झुक जाता है।

BSB

35 You have given me Your shield of salvation; Your right hand upholds me, and Your gentleness exalts me.

HINIRV

35 तूने मुझ को अपने बचाव की ढाल दी है, तू अपने दाहिने हाथ से मुझे सम्भाले हुए है, और तेरी नम्रता ने मुझे महान बनाया है।

BSB

36 You broaden the path beneath me so that my ankles do not give way.

HINIRV

36 तूने मेरे पैरों के लिये स्थान चौड़ा कर दिया, और मेरे पैर नहीं फिसले।

BSB

37 I pursued my enemies and overtook them; I did not turn back until they were consumed.

HINIRV

37 मैं अपने शत्रुओं का पीछा करके उन्हें पकड़ लूँगा; और जब तक उनका अन्त न करूँ तब तक न लौटूँगा।

BSB

38 I crushed them so they could not rise; they have fallen under my feet.

HINIRV

38 मैं उन्हें ऐसा बेधूँगा कि वे उठ न सकेंगे; वे मेरे पाँवों के नीचे गिर जाएंगे।

BSB

39 You have armed me with strength for battle; You have subdued my foes beneath me.

HINIRV

39 क्योंकि तूने युद्ध के लिये मेरी कमर में शक्ति का पटुका बाँधा है; और मेरे विरोधियों को मेरे सम्मुख नीचा कर दिया।

BSB

40 You have made my enemies retreat before me; I destroyed those who hated me.

HINIRV

40 तूने मेरे शत्रुओं की पीठ मेरी ओर फेर दी; ताकि मैं उनको काट डालूँ जो मुझसे द्वेष रखते हैं।

BSB

41 They cried for help, but there was no one to save them—to the LORD, but He did not answer.

HINIRV

41 उन्होंने दुहाई तो दी परन्तु उन्हें कोई बचानेवाला न मिला, उन्होंने यहोवा की भी दुहाई दी, परन्तु उसने भी उनको उत्तर न दिया।

BSB

42 I ground them as dust in the face of the wind; I trampled them like mud in the streets.

HINIRV

42 तब मैंने उनको कूट कूटकर पवन से उड़ाई हुई धूल के समान कर दिया; मैंने उनको मार्ग के कीचड़ के समान निकाल फेंका।

BSB

43 You have delivered me from the strife of the people; You have made me the head of nations; a people I had not known shall serve me.

HINIRV

43 तूने मुझे प्रजा के झगड़ों से भी छुड़ाया; तूने मुझे अन्यजातियों का प्रधान बनाया है; जिन लोगों को मैं जानता भी न था वे मेरी सेवा करते है।

BSB

44 When they hear me, they obey me; foreigners cower before me.

HINIRV

44 मेरा नाम सुनते ही वे मेरी आज्ञा का पालन करेंगे; परदेशी मेरे वश में हो जाएँगे।

BSB

45 Foreigners lose heart and come trembling from their strongholds.

HINIRV

45 परदेशी मुर्झा जाएँगे, और अपने किलों में से थरथराते हुए निकलेंगे।

BSB

46 The LORD lives, and blessed be my Rock! And may the God of my salvation be exalted—

HINIRV

46 यहोवा परमेश्वर जीवित है; मेरी चट्टान धन्य है; और मेरे मुक्तिदाता परमेश्वर की बड़ाई हो।

BSB

47 the God who avenges me and subdues nations beneath me,

HINIRV

47 धन्य है मेरा पलटा लेनेवाला परमेश्वर! जिसने देश-देश के लोगों को मेरे वश में कर दिया है;

BSB

48 who delivers me from my enemies. You exalt me above my foes; You rescue me from violent men.

HINIRV

48 और मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ाया है; तू मुझ को मेरे विरोधियों से ऊँचा करता, और उपद्रवी पुरुष से बचाता है।

BSB

49 Therefore I will praise You, O LORD, among the nations; I will sing praises to Your name.

HINIRV

49 इस कारण मैं जाति-जाति के सामने तेरा धन्यवाद करूँगा, और तेरे नाम का भजन गाऊँगा।

BSB

50 Great salvation He brings to His king. He shows loving devotion to His anointed, to David and his descendants forever.

HINIRV

50 वह अपने ठहराए हुए राजा को महान विजय देता है, वह अपने अभिषिक्त दाऊद पर और उसके वंश पर युगानुयुग करुणा करता रहेगा।

Questions about Psalms 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.