Psalms 19
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. A Psalm of David. The heavens declare the glory of God; the skies proclaim the work of His hands. | HINIRV 1 आकाश परमेश्वर की महिमा वर्णन करता है; और आकाशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट करता है। |
| BSB 2 Day after day they pour forth speech; night after night they reveal knowledge. | HINIRV 2 दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है। |
| BSB 3 Without speech or language, without a sound to be heard, | HINIRV 3 न तो कोई बोली है और न कोई भाषा; जहाँ उनका शब्द सुनाई नहीं देता है। |
| BSB 4 their voice has gone out into all the earth, their words to the ends of the world. In the heavens He has pitched a tent for the sun. | HINIRV 4 फिर भी उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूँज गया है, और उनका वचन जगत की छोर तक पहुँच गया है। उनमें उसने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है, |
| BSB 5 Like a bridegroom emerging from his chamber, like a champion rejoicing to run his course, | HINIRV 5 जो दुल्हे के समान अपने कक्ष से निकलता है। वह शूरवीर के समान अपनी दौड़ दौड़ने में हर्षित होता है । |
| BSB 6 it rises at one end of the heavens and runs its circuit to the other; nothing is deprived of its warmth. | HINIRV 6 वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी से कोई नहीं बच पाता। |
| BSB 7 The Law of the LORD is perfect, reviving the soul; the testimony of the LORD is trustworthy, making wise the simple. | HINIRV 7 यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, बुद्धिहीन लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं; |
| BSB 8 The precepts of the LORD are right, bringing joy to the heart; the commandments of the LORD are radiant, giving light to the eyes. | HINIRV 8 यहोवा के उपदेश सिद्ध हैं, हृदय को आनन्दित कर देते हैं; यहोवा की आज्ञा निर्मल है, वह आँखों में ज्योति ले आती है; |
| BSB 9 The fear of the LORD is pure, enduring forever; the judgments of the LORD are true, being altogether righteous. | HINIRV 9 यहोवा का भय पवित्र है, वह अनन्तकाल तक स्थिर रहता है; यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं। |
| BSB 10 They are more precious than gold, than much pure gold; they are sweeter than honey, than honey from the comb. | HINIRV 10 वे तो सोने से और बहुत कुन्दन से भी बढ़कर मनोहर हैं; वे मधु से और छत्ते से टपकनेवाले मधु से भी बढ़कर मधुर हैं। |
| BSB 11 By them indeed Your servant is warned; in keeping them is great reward. | HINIRV 11 उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है; उनके पालन करने से बड़ा ही प्रतिफल मिलता है। (2 यूह. 1:8, भज. 119:11) |
| BSB 12 Who can discern his own errors? Cleanse me from my hidden faults. | HINIRV 12 अपनी गलतियों को कौन समझ सकता है? मेरे गुप्त पापों से तू मुझे पवित्र कर। |
| BSB 13 Keep Your servant also from willful sins; may they not rule over me. Then I will be blameless and cleansed of great transgression. | HINIRV 13 तू अपने दास को ढिठाई के पापों से भी बचाए रख; वह मुझ पर प्रभुता करने न पाएँ! तब मैं सिद्ध हो जाऊँगा, और बड़े अपराधों से बचा रहूँगा । (गिन. 15:30) |
| BSB 14 May the words of my mouth and the meditation of my heart be pleasing in Your sight, O LORD, my Rock and my Redeemer. | HINIRV 14 हे यहोवा परमेश्वर, मेरी चट्टान और मेरे उद्धार करनेवाले, मेरे मुँह के वचन और मेरे हृदय का ध्यान तेरे सम्मुख ग्रहणयोग्य हों। |
Questions about Psalms 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.