Psalms 19

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. The heavens declare the glory of God; the skies proclaim the work of His hands.

HINCV

1 स्वर्ग परमेश्वर की महिमा को प्रगट करता है; अंतरीक्ष उनकी हस्तकृति का प्रघोषण करता है.

BSB

2 Day after day they pour forth speech; night after night they reveal knowledge.

HINCV

2 हर एक दिन आगामी दिन से इस विषय में वार्तालाप करता है; हर एक रात्रि आगामी रात्रि को ज्ञान की शक्ति प्रगट करती है.

BSB

3 Without speech or language, without a sound to be heard,

HINCV

3 इस प्रक्रिया में न तो कोई बोली है, न ही कोई शब्द; यहां तक कि इसमें कोई आवाज़ भी नहीं है.

BSB

4 their voice has gone out into all the earth, their words to the ends of the world. In the heavens He has pitched a tent for the sun.

HINCV

4 इनका स्वर संपूर्ण पृथ्वी पर गूंजता रहता है, इनका संदेश पृथ्वी के छोर तक जा पहुंचता है. परमेश्वर ने स्वर्ग में सूर्य के लिए एक मंडप तैयार किया है.

BSB

5 Like a bridegroom emerging from his chamber, like a champion rejoicing to run his course,

HINCV

5 और सूर्य एक वर के समान है, जो अपने मंडप से बाहर आ रहा है, एक बड़े शूरवीर के समान, जिसके लिए दौड़ एक आनन्दप्रदायी कृत्य है.

BSB

6 it rises at one end of the heavens and runs its circuit to the other; nothing is deprived of its warmth.

HINCV

6 वह आकाश के एक सिरे से उदय होता है, तथा दूसरे सिरे तक चक्कर मारता है; उसके ताप से कुछ भी छुपा नहीं रहता.

BSB

7 The Law of the LORD is perfect, reviving the soul; the testimony of the LORD is trustworthy, making wise the simple.

HINCV

7 संपूर्ण है याहवेह की व्यवस्था, जो आत्मा की संजीवनी है. विश्वासयोग्य हैं याहवेह के अधिनियम, जो साधारण लोगों को बुद्धिमान बनाते हैं.

BSB

8 The precepts of the LORD are right, bringing joy to the heart; the commandments of the LORD are radiant, giving light to the eyes.

HINCV

8 धर्ममय हैं याहवेह के नीति सूत्र, जो हृदय का उल्लास हैं. शुद्ध हैं याहवेह के आदेश, जो आंखों में ज्योति ले आते हैं.

BSB

9 The fear of the LORD is pure, enduring forever; the judgments of the LORD are true, being altogether righteous.

HINCV

9 निर्मल है याहवेह की श्रद्धा, जो अमर है. सत्य हैं याहवेह के नियम, जो पूर्णतः धर्ममय हैं.

BSB

10 They are more precious than gold, than much pure gold; they are sweeter than honey, than honey from the comb.

HINCV

10 वे स्वर्ण से भी अधिक मूल्यवान हैं, हां, उत्तम कुन्दन से भी अधिक, वे मधु से अधिक मधुर हैं, हां, मधुछत्ते से टपकते मधु से भी अधिक मधुर.

BSB

11 By them indeed Your servant is warned; in keeping them is great reward.

HINCV

11 इन्हीं के द्वारा आपके सेवक को चेतावनी मिलती हैं; इनके पालन करने से बड़ा प्रतिफल प्राप्‍त होता है.

BSB

12 Who can discern his own errors? Cleanse me from my hidden faults.

HINCV

12 अपनी भूल-चूक का ज्ञान किसे होता है? अज्ञानता में किए गए मेरे पापों को क्षमा कर दीजिए.

BSB

13 Keep Your servant also from willful sins; may they not rule over me. Then I will be blameless and cleansed of great transgression.

HINCV

13 अपने सेवक को ढिठाई के पाप करने से रोके रहिए; वे मुझे अधीन करने न पाएं. तब मैं निरपराध बना रहूंगा, मैं बड़े अपराधों का दोषी न रहूंगा.

BSB

14 May the words of my mouth and the meditation of my heart be pleasing in Your sight, O LORD, my Rock and my Redeemer.

HINCV

14 याहवेह, मेरी चट्टान और मेरे उद्धारक, मेरे मुख का वचन तथा मेरे हृदय का चिंतन आपको स्वीकार्य हो.

Questions about Psalms 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.