Psalms 20

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. May the LORD answer you in the day of trouble; may the name of the God of Jacob protect you.

HINCV

1 संकट के समय याहवेह आपकी प्रार्थना का उत्तर दें; याकोब के परमेश्वर में आपकी सुरक्षा हो.

BSB

2 May He send you help from the sanctuary and sustain you from Zion.

HINCV

2 वह अपने पवित्र आवास में से आपके लिए सहायता प्रदान करें, ज़ियोन से आपकी सहायता का प्रबंध हो.

BSB

3 May He remember all your gifts and look favorably on your burnt offerings. Selah

HINCV

3 परमेश्वर आपकी समस्त बलियों का स्मरण रखें, आपकी अग्निबलि उन्हें स्वीकार्य हो.

BSB

4 May He give you the desires of your heart and make all your plans succeed.

HINCV

4 वह आपके हृदय का मनोरथ पूर्ण करें, आपकी समस्त योजनाएं सफल हों!

BSB

5 May we shout for joy at your victory and raise a banner in the name of our God. May the LORD grant all your petitions.

HINCV

5 आपके उद्धार होने पर हम हर्षोल्लास में जय जयकार करेंगे, तथा अपने परमेश्वर के नाम में ध्वजा ऊंची करेंगे. हमारी कामना है कि याहवेह आपकी सारी प्रार्थनाएं सुनकर उन्हें पूर्ण करें.

BSB

6 Now I know that the LORD saves His anointed; He answers him from His holy heaven with the saving power of His right hand.

HINCV

6 अब मुझे यह आश्वासन प्राप्‍त हो गया है: कि याहवेह अपने अभिषिक्त को सुरक्षा प्रदान करते हैं. वह अपने पवित्र स्वर्ग से अपनी भुजा के सुरक्षा देनेवाले सामर्थ्य के द्वारा उन्हें प्रत्युत्तर देते हैं.

BSB

7 Some trust in chariots and others in horses, but we trust in the name of the LORD our God.

HINCV

7 कुछ को रथों का, तो कुछ को अपने घोड़ों पर भरोसा हैं, किंतु हमें भरोसा है याहवेह, हमारे परमेश्वर के नाम पर.

BSB

8 They collapse and fall, but we rise up and stand firm.

HINCV

8 वे लड़खड़ाते हैं और उनका पतन हो जाता है, किंतु हमारा जय होता है और हम स्थिर रहते हैं.

BSB

9 O LORD, save the king. Answer us on the day we call.

HINCV

9 याहवेह, महाराजा को विजय प्रदान करें! हम जब भी पुकारें, हमें प्रत्युत्तर दें!

Questions about Psalms 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.