Psalms 21

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. O LORD, the king rejoices in Your strength. How greatly he exults in Your salvation!

HINCV

1 याहवेह, आपकी शक्ति पर राजा हर्षित है. आपके द्वारा प्रदान किये गये उद्धार से राजा का हर्षातिरेक देखते ही बनता है!

BSB

2 You have granted his heart’s desire and have not withheld the request of his lips. Selah

HINCV

2 आपने उसके हृदय का मनोरथ पूर्ण किया है, आपने उसके अनुरोध को पूर्ण करने में अस्वीकार नहीं किया.

BSB

3 For You welcomed him with rich blessings; You placed on his head a crown of pure gold.

HINCV

3 आपने उत्कृष्ट आशीषों के साथ उसका स्वागत किया है, आपने उसके सिर को कुन्दन के मुकुट से सुशोभित किया है.

BSB

4 He asked You for life, and You granted it—length of days, forever and ever.

HINCV

4 राजा ने आपसे जीवन की प्रार्थना की, आपने उसे जीवनदान किया— हां, सदैव का जीवन.

BSB

5 Great is his glory in Your salvation; You bestow on him splendor and majesty.

HINCV

5 आपके द्वारा दिए गये विजय से राजा की महिमा ऊंची हुई है; आपने उसे ऐश्वर्य एवं तेज से विभूषित किया है.

BSB

6 For You grant him blessings forever; You cheer him with joy in Your presence.

HINCV

6 निःसंदेह आपने उसे सर्वदा के लिये आशीषें प्रदान की हैं, अपनी उपस्थिति के आनंद से आपने उसे उल्‍लसित किया है.

BSB

7 For the king trusts in the LORD; through the loving devotion of the Most High, he will not be shaken.

HINCV

7 यह इसलिये कि महाराज का भरोसा याहवेह पर है; सर्वोच्च परमेश्वर की करुणा, प्रेम के कारण राजा अटल रहेगा.

BSB

8 Your hand will apprehend all Your enemies; Your right hand will seize those who hate You.

HINCV

8 आप समस्त शत्रुओं को ढूंढ़ निकालेंगे; आपका बाहुबल उन सभी को कैद कर लाएगा, जो आपसे घृणा करते हैं.

BSB

9 You will place them in a fiery furnace at the time of Your appearing. In His wrath the LORD will engulf them, and the fire will consume them.

HINCV

9 आपके प्रकट होने पर, वे सभी जलते भट्टी में जल जाएंगे. अपने कोप में याहवेह उन्हें निगल जाएगा, उनकी अग्नि उन्हें भस्म कर देगी.

BSB

10 You will wipe their descendants from the earth, and their offspring from the sons of men.

HINCV

10 आप उनकी सन्तति को पृथ्वी से मिटा देंगे, उनके वंशज मनुष्यों के मध्य नहीं रह जाएंगे.

BSB

11 Though they intend You harm, the schemes they devise will not prevail.

HINCV

11 यद्यपि आपके विरुद्ध उनकी योजना बुराई करने की है तथा वे युक्ति भी रचेंगे, वे सफल न हो पाएंगे.

BSB

12 For You will put them to flight when Your bow is trained upon them.

HINCV

12 क्योंकि जब आप धनुष से उन पर निशाना लगाएंगे, आपके कारण वे पीठ दिखाकर भाग खड़े होंगे.

BSB

13 Be exalted, O LORD, in Your strength; we will sing and praise Your power.

HINCV

13 अपनी शक्ति में, याहवेह, आप ऊंचे होते जाएं; हम आपके सामर्थ्य का गुणगान करेंगे.

Questions about Psalms 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.