Psalms 22
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. To the tune of “The Doe of the Dawn.” A Psalm of David. My God, my God, why have You forsaken me? Why are You so far from saving me, so far from my words of groaning? | HINCV 1 मेरे परमेश्वर, मेरे परमेश्वर, क्यों आपने मेरा परित्याग कर दिया? मुझे मुक्त करने में इतना विलंब क्यों हो रहा है? क्यों मेरे कराहने का स्वर आप सुन नहीं पा रहे? |
| BSB 2 I cry out by day, O my God, but You do not answer, and by night, but I have no rest. | HINCV 2 मेरे परमेश्वर, मैं दिन में पुकारता हूं पर आप उत्तर नहीं देते, रात्रि में भी मुझे शांति प्राप्त नहीं हो पाती. |
| BSB 3 Yet You are holy, enthroned on the praises of Israel. | HINCV 3 जबकि पवित्र हैं आप; जो इस्राएल के स्तवन पर विराजमान हैं. |
| BSB 4 In You our fathers trusted; they trusted and You delivered them. | HINCV 4 हमारे पूर्वजों ने आप पर भरोसा किया; उन्होंने आप पर भरोसा किया और आपने उनका उद्धार किया. |
| BSB 5 They cried out to You and were set free; they trusted in You and were not disappointed. | HINCV 5 उन्होंने आपको पुकारा और आपने उनका उद्धार किया; आप में उनके विश्वास ने उन्हें लज्जित होने न दिया. |
| BSB 6 But I am a worm and not a man, scorned by men and despised by the people. | HINCV 6 अब मैं मनुष्य नहीं, कीड़ा मात्र रह गया हूं, मनुष्यों के लिए लज्जित, जनसाधारण के लिए अपमानित. |
| BSB 7 All who see me mock me; they sneer and shake their heads: | HINCV 7 वे सभी, जो मुझे देखते हैं, मेरा उपहास करते हैं; वे मेरा अपमान करते हुए सिर हिलाते हुए कहते हैं, |
| BSB 8 “He trusts in the LORD, let the LORD deliver him; let the LORD rescue him, since He delights in him.” | HINCV 8 “उसने याहवेह में भरोसा किया है, याहवेह ही उसे मुक्त कराएं. वही उसे बचाएं, क्योंकि वह याहवेह में ही मगन रहता है.” |
| BSB 9 Yet You brought me forth from the womb; You made me secure at my mother’s breast. | HINCV 9 आप ही हैं, जिन्होंने मुझे गर्भ से सुरक्षित निकाला; जब मैं अपनी माता की गोद में ही था, आपने मुझमें अपने प्रति विश्वास जगाया. |
| BSB 10 From birth I was cast upon You; from my mother’s womb You have been my God. | HINCV 10 जन्म के समय से ही मुझे आपकी सुरक्षा में छोड़ दिया गया; आप उस क्षण से मेरे परमेश्वर हैं, जिस क्षण से मैं माता के गर्भ में आया. |
| BSB 11 Be not far from me, for trouble is near and there is no one to help. | HINCV 11 प्रभु, मुझसे दूर न रहें, क्योंकि संकट निकट दिखाई दे रहा है और मेरा सहायक कोई नहीं. |
| BSB 12 Many bulls surround me; strong bulls of Bashan encircle me. | HINCV 12 अनेक सांड़ मुझे घेरे हुए हैं; बाशान के सशक्त सांड़ों ने मुझे घेर रखा है. |
| BSB 13 They open their jaws against me like lions that roar and maul. | HINCV 13 उन्होंने अपने मुंह ऐसे फाड़ रखे हैं जैसे गरजनेवाले हिंसक सिंह अपने शिकार को देख मुख फाड़ते हैं. |
| BSB 14 I am poured out like water, and all my bones are disjointed. My heart is like wax; it melts away within me. | HINCV 14 मुझे जल के समान उंडेल दिया गया है, मेरी हड्डियां जोड़ों से उखड़ गई हैं. मेरा हृदय मोम समान हो चुका है; वह भी मेरे भीतर ही भीतर पिघल चुका है. |
| BSB 15 My strength is dried up like a potsherd, and my tongue sticks to the roof of my mouth. You lay me in the dust of death. | HINCV 15 मेरा मुंह ठीकरे जैसा शुष्क हो चुका है, मेरी जीभ तालू से चिपक गई है; आपने मुझे मृत्यु की मिट्टी में छोड़ दिया है. |
| BSB 16 For dogs surround me; a band of evil men encircles me; they have pierced my hands and feet. | HINCV 16 कुत्ते मुझे घेरकर खड़े हुए हैं, दुष्टों का समूह मेरे चारों ओर खड़ा हुआ है; उन्होंने मेरे हाथ और पांव छेद दिए हैं. |
| BSB 17 I can count all my bones; they stare and gloat over me. | HINCV 17 अब मैं अपनी एक-एक हड्डी गिन सकता हूं; लोग मुझे ताकते हुए मुझ पर कुदृष्टि डालते हैं. |
| BSB 18 They divide my garments among them and cast lots for my clothing. | HINCV 18 उन्होंने मेरा बाहरी कपड़ा आपस में बांट लिया, और मेरे अंदर के वस्त्र के लिए पासा फेंका. |
| BSB 19 But You, O LORD, be not far off; O my Strength, come quickly to help me. | HINCV 19 किंतु, याहवेह, आप मुझसे दूर न रहें. आप मेरी शक्ति के स्रोत हैं; मेरी सहायता के लिए देर मत लगाइए. |
| BSB 20 Deliver my soul from the sword, my precious life from the power of wild dogs. | HINCV 20 तलवार के प्रहार से तथा कुत्तों के आक्रमण से, मेरे जीवन की रक्षा करें. |
| BSB 21 Save me from the mouth of the lion; at the horns of the wild oxen You have answered me! | HINCV 21 सिंहों के मुंह से तथा वन्य सांड़ों के सीगों से, मेरी रक्षा करें. |
| BSB 22 I will proclaim Your name to my brothers; I will praise You in the assembly. | HINCV 22 तब मैं स्वजनों में आपकी महिमा का प्रचार करूंगा; सभा में मैं आपका स्तवन करूंगा. |
| BSB 23 You who fear the LORD, praise Him! All descendants of Jacob, honor Him! All offspring of Israel, revere Him! | HINCV 23 याहवेह के श्रद्धालुओ, उनका स्तवन करो! याकोब के वंशजो, उनका सम्मान करो! समस्त इस्राएल वंशजो, उनकी वंदना करो! |
| BSB 24 For He has not despised or detested the torment of the afflicted. He has not hidden His face from him, but has attended to his cry for help. | HINCV 24 क्योंकि याहवेह ने दुःखितों की शोचनीय, करुण स्थिति को न तो तुच्छ जाना और न ही उससे घृणा की. वह पीड़ितों की यातनाएं देखकर उनसे दूर न हुए, परंतु उन्होंने उनकी सहायता के लिए उनकी वाणी सुनी. |
| BSB 25 My praise for You resounds in the great assembly; I will fulfill my vows before those who fear You. | HINCV 25 महासभा में आपके गुणगान के लिए मेरे प्रेरणास्रोत आप ही हैं; आपके श्रद्धालुओं के सामने मैं अपने प्रण पूर्ण करूंगा. |
| BSB 26 The poor will eat and be satisfied; those who seek the LORD will praise Him. May your hearts live forever! | HINCV 26 नम्र पुरुष भोजन कर तृप्त हो जाएगा; जो याहवेह के खोजी हैं, वे उनका स्तवन करेंगे. सर्वदा सजीव रहे तुम्हारा हृदय! |
| BSB 27 All the ends of the earth will remember and turn to the LORD. All the families of the nations will bow down before Him. | HINCV 27 पृथ्वी की छोर तक सभी मनुष्य याहवेह को स्मरण कर उनकी ओर उन्मुख होंगे, राष्ट्रों के समस्त परिवार उनके सामने नतमस्तक होंगे. |
| BSB 28 For dominion belongs to the LORD and He rules over the nations. | HINCV 28 क्योंकि राज्य याहवेह ही का है, समस्त राष्ट्रों के अधिपति वही हैं. |
| BSB 29 All the rich of the earth will feast and worship; all who go down to the dust will kneel before Him—even those unable to preserve their lives. | HINCV 29 खा-पीकर पृथ्वी के समस्त हृष्ट-पुष्ट उनके सामने नतमस्तक हो उनकी वंदना करेंगे; सभी नश्वर मनुष्य उनके सामने घुटने टेक देंगे, जो अपने ही प्राण जीवित रख नहीं सकते. |
| BSB 30 Posterity will serve Him; they will declare the Lord to a new generation. | HINCV 30 यह संपूर्ण पीढ़ी उनकी सेवा करेगी; भावी पीढ़ी को प्रभु के विषय में बताया जाएगा. |
| BSB 31 They will come and proclaim His righteousness to a people yet unborn—all that He has done. | HINCV 31 वे परमेश्वर की धार्मिकता तथा उनके द्वारा किए गए महाकार्य की घोषणा उस पीढ़ी के सामने करेंगे, जो अभी अजन्मी ही है. |
Questions about Psalms 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.