Psalms 22
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. To the tune of “The Doe of the Dawn.” A Psalm of David. My God, my God, why have You forsaken me? Why are You so far from saving me, so far from my words of groaning? | HINIRV 1 हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया? तू मेरी पुकार से और मेरी सहायता करने से क्यों दूर रहता है? मेरा उद्धार कहाँ है? |
| BSB 2 I cry out by day, O my God, but You do not answer, and by night, but I have no rest. | HINIRV 2 हे मेरे परमेश्वर, मैं दिन को पुकारता हूँ परन्तु तू उत्तर नहीं देता; और रात को भी मैं चुप नहीं रहता। |
| BSB 3 Yet You are holy, enthroned on the praises of Israel. | HINIRV 3 परन्तु तू जो इस्राएल की स्तुति के सिंहासन पर विराजमान है, तू तो पवित्र है। |
| BSB 4 In You our fathers trusted; they trusted and You delivered them. | HINIRV 4 हमारे पुरखा तुझी पर भरोसा रखते थे; वे भरोसा रखते थे, और तू उन्हें छुड़ाता था। |
| BSB 5 They cried out to You and were set free; they trusted in You and were not disappointed. | HINIRV 5 उन्होंने तेरी दुहाई दी और तूने उनको छुड़ाया वे तुझी पर भरोसा रखते थे और कभी लज्जित न हुए। |
| BSB 6 But I am a worm and not a man, scorned by men and despised by the people. | HINIRV 6 परन्तु मैं तो कीड़ा हूँ, मनुष्य नहीं; मनुष्यों में मेरी नामधराई है, और लोगों में मेरा अपमान होता है। |
| BSB 7 All who see me mock me; they sneer and shake their heads: | HINIRV 7 वह सब जो मुझे देखते हैं मेरा ठट्ठा करते हैं, और होंठ बिचकाते और यह कहते हुए सिर हिलाते हैं, (मत्ती 27:39, मर. 15:29) |
| BSB 8 “He trusts in the LORD, let the LORD deliver him; let the LORD rescue him, since He delights in him.” | HINIRV 8 वे कहते है “वह यहोवा पर भरोसा करता है, यहोवा उसको छुड़ाए, वह उसको उबारे क्योंकि वह उससे प्रसन्न है।” (भज. 91:14) |
| BSB 9 Yet You brought me forth from the womb; You made me secure at my mother’s breast. | HINIRV 9 परन्तु तू ही ने मुझे गर्भ से निकाला; जब मैं दूध पीता बच्चा था, तब ही से तूने मुझे भरोसा रखना सिखाया। |
| BSB 10 From birth I was cast upon You; from my mother’s womb You have been my God. | HINIRV 10 मैं जन्मते ही तुझी पर छोड़ दिया गया, माता के गर्भ ही से तू मेरा परमेश्वर है। |
| BSB 11 Be not far from me, for trouble is near and there is no one to help. | HINIRV 11 मुझसे दूर न हो क्योंकि संकट निकट है, और कोई सहायक नहीं। |
| BSB 12 Many bulls surround me; strong bulls of Bashan encircle me. | HINIRV 12 बहुत से सांडों ने मुझे घेर लिया है, बाशान के बलवन्त साँड़ मेरे चारों ओर मुझे घेरे हुए है। |
| BSB 13 They open their jaws against me like lions that roar and maul. | HINIRV 13 वे फाड़ने और गरजनेवाले सिंह के समान मुझ पर अपना मुँह पसारे हुए है। |
| BSB 14 I am poured out like water, and all my bones are disjointed. My heart is like wax; it melts away within me. | HINIRV 14 मैं जल के समान बह गया, और मेरी सब हड्डियों के जोड़ उखड़ गए: मेरा हृदय मोम हो गया, वह मेरी देह के भीतर पिघल गया। |
| BSB 15 My strength is dried up like a potsherd, and my tongue sticks to the roof of my mouth. You lay me in the dust of death. | HINIRV 15 मेरा बल टूट गया, मैं ठीकरा हो गया; और मेरी जीभ मेरे तालू से चिपक गई; और तू मुझे मारकर मिट्टी में मिला देता है। (नीति. 17:22) |
| BSB 16 For dogs surround me; a band of evil men encircles me; they have pierced my hands and feet. | HINIRV 16 क्योंकि कुत्तों ने मुझे घेर लिया है; कुकर्मियों की मण्डली मेरे चारों ओर मुझे घेरे हुए है; वह मेरे हाथ और मेरे पैर छेदते हैं। (मत्ती 27:35, मर. 15:29, लूका 23:33) |
| BSB 17 I can count all my bones; they stare and gloat over me. | HINIRV 17 मैं अपनी सब हड्डियाँ गिन सकता हूँ; वे मुझे देखते और निहारते हैं; |
| BSB 18 They divide my garments among them and cast lots for my clothing. | HINIRV 18 वे मेरे वस्त्र आपस में बाँटते हैं, और मेरे पहरावे पर चिट्ठी डालते हैं। (मत्ती 27:35, लूका 23:34, यहू. 19:24,25) |
| BSB 19 But You, O LORD, be not far off; O my Strength, come quickly to help me. | HINIRV 19 परन्तु हे यहोवा तू दूर न रह! हे मेरे सहायक, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर! |
| BSB 20 Deliver my soul from the sword, my precious life from the power of wild dogs. | HINIRV 20 मेरे प्राण को तलवार से बचा, मेरे प्राण को कुत्ते के पंजे से बचा ले! |
| BSB 21 Save me from the mouth of the lion; at the horns of the wild oxen You have answered me! | HINIRV 21 मुझे सिंह के मुँह से बचा, जंगली साँड़ के सींगों से तू मुझे बचा। |
| BSB 22 I will proclaim Your name to my brothers; I will praise You in the assembly. | HINIRV 22 मैं अपने भाइयों के सामने तेरे नाम का प्रचार करूँगा; सभा के बीच तेरी प्रशंसा करूँगा। (इब्रा. 2:12) |
| BSB 23 You who fear the LORD, praise Him! All descendants of Jacob, honor Him! All offspring of Israel, revere Him! | HINIRV 23 हे यहोवा के डरवैयों, उसकी स्तुति करो! हे याकूब के वंश, तुम सब उसकी महिमा करो! हे इस्राएल के वंश, तुम उसका भय मानो! (भज. 135:19,20) |
| BSB 24 For He has not despised or detested the torment of the afflicted. He has not hidden His face from him, but has attended to his cry for help. | HINIRV 24 क्योंकि उसने दुःखी को तुच्छ नहीं जाना और न उससे घृणा करता है, यहोवा ने उससे अपना मुख नहीं छिपाया; पर जब उसने उसकी दुहाई दी, तब उसकी सुन ली। |
| BSB 25 My praise for You resounds in the great assembly; I will fulfill my vows before those who fear You. | HINIRV 25 बड़ी सभा में मेरा स्तुति करना तेरी ही ओर से होता है; मैं अपनी मन्नतों को उसके भय रखनेवालों के सामने पूरा करूँगा। |
| BSB 26 The poor will eat and be satisfied; those who seek the LORD will praise Him. May your hearts live forever! | HINIRV 26 नम्र लोग भोजन करके तृप्त होंगे; जो यहोवा के खोजी हैं, वे उसकी स्तुति करेंगे। तुम्हारे प्राण सर्वदा जीवित रहें! |
| BSB 27 All the ends of the earth will remember and turn to the LORD. All the families of the nations will bow down before Him. | HINIRV 27 पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों के लोग उसको स्मरण करेंगे और उसकी ओर फिरेंगे; और जाति-जाति के सब कुल तेरे सामने दण्डवत् करेंगे। |
| BSB 28 For dominion belongs to the LORD and He rules over the nations. | HINIRV 28 क्योंकि राज्य यहोवा ही का है, और सब जातियों पर वही प्रभुता करता है। (जक. 14:9) |
| BSB 29 All the rich of the earth will feast and worship; all who go down to the dust will kneel before Him—even those unable to preserve their lives. | HINIRV 29 पृथ्वी के सब हष्ट-पुष्ट लोग भोजन करके दण्डवत् करेंगे; वे सब जो मिट्टी में मिल जाते हैं और अपना-अपना प्राण नहीं बचा सकते, वे सब उसी के सामने घुटने टेकेंगे। |
| BSB 30 Posterity will serve Him; they will declare the Lord to a new generation. | HINIRV 30 एक वंश उसकी सेवा करेगा; दूसरी पीढ़ी से प्रभु का वर्णन किया जाएगा। |
| BSB 31 They will come and proclaim His righteousness to a people yet unborn—all that He has done. | HINIRV 31 वे आएँगे और उसके धार्मिकता के कामों को एक वंश पर जो उत्पन्न होगा यह कहकर प्रगट करेंगे कि उसने ऐसे-ऐसे अद्भुत काम किए। |
Questions about Psalms 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.