Psalms 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Why do the nations rage and the peoples plot in vain?

HINCV

1 क्यों मचा रहे हैं राष्ट्र यह खलबली? क्यों देश-देश जुटे हैं विफल षड़्‍यंत्र की रचना में?

BSB

2 The kings of the earth take their stand and the rulers gather together, against the LORD and against His Anointed One:

HINCV

2 याहवेह तथा उनके अभिषिक्त के विरोध में संसार के राजाओं ने एका किया है एकजुट होकर शासक सम्मति कर रहे हैं:

BSB

3 “Let us break Their chains and cast away Their cords.”

HINCV

3 “चलो, तोड़ फेंकें उनके द्वारा डाली गई ये बेड़ियां, उतार डालें उनके द्वारा बांधी गई ये रस्सियां.”

BSB

4 The One enthroned in heaven laughs; the Lord taunts them.

HINCV

4 वह, जो स्वर्गिक सिंहासन पर विराजमान हैं, उन पर हंसते हैं, प्रभु उनका उपहास करते हैं.

BSB

5 Then He rebukes them in His anger, and terrifies them in His fury:

HINCV

5 तब वह उन्हें अपने प्रकोप से डराकर अपने रोष में उन्हें संबोधित करते हैं,

BSB

6 “I have installed My King on Zion, upon My holy mountain.”

HINCV

6 “अपने पवित्र पर्वत ज़ियोन पर स्वयं मैंने अपने राजा को बसा दिया है.”

BSB

7 I will proclaim the decree spoken to Me by the LORD: “You are My Son; today I have become Your Father.

HINCV

7 मैं याहवेह की राजाज्ञा की घोषणा करूंगा: उन्होंने मुझसे कहा है, “तुम मेरे पुत्र हो; आज मैं तुम्हारा जनक हो गया हूं.

BSB

8 Ask Me, and I will make the nations Your inheritance, the ends of the earth Your possession.

HINCV

8 मुझसे मांगो, तो मैं तुम्हें राष्ट्र दे दूंगा तथा संपूर्ण पृथ्वी को तुम्हारी निज संपत्ति बना दूंगा.

BSB

9 You will break them with an iron scepter; You will shatter them like pottery.”

HINCV

9 तुम उन्हें लोहे के छड़ से टुकड़े-टुकड़े कर डालोगे; मिट्टी के पात्रों समान चूर-चूर कर दोगे.”

BSB

10 Therefore be wise, O kings; be admonished, O judges of the earth.

HINCV

10 तब राजाओ, बुद्धिमान बनो; पृथ्वी के न्यायियों, सचेत हो जाओ.

BSB

11 Serve the LORD with fear, and rejoice with trembling.

HINCV

11 श्रद्धा भाव में याहवेह की आराधना करो; थरथराते हुए आनंद मनाओ.

BSB

12 Kiss the Son, lest He be angry and you perish in your rebellion, when His wrath ignites in an instant. Blessed are all who take refuge in Him.

HINCV

12 पूर्ण सच्चाई में पुत्र को सम्मान दो, ऐसा न हो कि वह क्रोधित हो जाए और तुम मार्ग में ही नष्ट हो जाओ, क्योंकि उसका क्रोध शीघ्र भड़कता है. धन्य होते हैं वे सभी, जो उनका आश्रय लेते हैं.

Questions about Psalms 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.