Psalms 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Why do the nations rage and the peoples plot in vain?

HINIRV

1 जाति-जाति के लोग क्यों हुल्लड़ मचाते हैं, और देश-देश के लोग क्यों षड्‍यंत्र रचते हैं?

BSB

2 The kings of the earth take their stand and the rulers gather together, against the LORD and against His Anointed One:

HINIRV

2 यहोवा के और उसके अभिषिक्त के विरुद्ध पृथ्वी के राजागण मिलकर, और हाकिम आपस में षड्‍यंत्र रचकर, कहते हैं, (प्रका. 11:18, प्रेरि. 4:25,26, प्रका. 19:19)

BSB

3 “Let us break Their chains and cast away Their cords.”

HINIRV

3 “आओ, हम उनके बन्धन तोड़ डालें, और उनकी रस्सियों को अपने ऊपर से उतार फेंके।”

BSB

4 The One enthroned in heaven laughs; the Lord taunts them.

HINIRV

4 वह जो स्वर्ग में विराजमान है, हँसेगा, प्रभु उनको उपहास में उड़ाएगा।

BSB

5 Then He rebukes them in His anger, and terrifies them in His fury:

HINIRV

5 तब वह उनसे क्रोध में बातें करेगा, और क्रोध में यह कहकर उन्हें भयभीत कर देगा,

BSB

6 “I have installed My King on Zion, upon My holy mountain.”

HINIRV

6 “मैंने तो अपने चुने हुए राजा को, अपने पवित्र पर्वत सिय्योन की राजगद्दी पर नियुक्त किया है।”

BSB

7 I will proclaim the decree spoken to Me by the LORD: “You are My Son; today I have become Your Father.

HINIRV

7 मैं उस वचन का प्रचार करूँगा: जो यहोवा ने मुझसे कहा, “तू मेरा पुत्र है; आज मैं ही ने तुझे जन्माया है। (मत्ती 3:17, मत्ती 17:5, मर. 1:11, मर. 9:7, लूका 3:22, लूका 9:35, यूह. 1:49, प्रेरि. 13:33, इब्रा. 1:5, इब्रा. 5:5, 2 पत. 1:17)

BSB

8 Ask Me, and I will make the nations Your inheritance, the ends of the earth Your possession.

HINIRV

8 मुझसे माँग, और मैं जाति-जाति के लोगों को तेरी सम्पत्ति होने के लिये, और दूर-दूर के देशों को तेरी निज भूमि बनने के लिये दे दूँगा । (इब्रा. 1:2)

BSB

9 You will break them with an iron scepter; You will shatter them like pottery.”

HINIRV

9 तू उन्हें लोहे के डंडे से टुकड़े-टुकड़े करेगा। तू कुम्हार के बर्तन के समान उन्हें चकनाचूर कर डालेगा।” (प्रका. 2:27, प्रका. 12:5, प्रका. 19:15)

BSB

10 Therefore be wise, O kings; be admonished, O judges of the earth.

HINIRV

10 इसलिए अब, हे राजाओं, बुद्धिमान बनो; हे पृथ्वी के शासकों, सावधान हो जाओ।

BSB

11 Serve the LORD with fear, and rejoice with trembling.

HINIRV

11 डरते हुए यहोवा की उपासना करो, और काँपते हुए मगन हो। (फिलि. 2:12)

BSB

12 Kiss the Son, lest He be angry and you perish in your rebellion, when His wrath ignites in an instant. Blessed are all who take refuge in Him.

HINIRV

12 पुत्र को चूमो ऐसा न हो कि वह क्रोध करे, और तुम मार्ग ही में नाश हो जाओ, क्योंकि क्षण भर में उसका क्रोध भड़कने को है। धन्य है वे जो उसमें शरण लेते है।

Questions about Psalms 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.