Psalms 24

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A Psalm of David. The earth is the LORD’s, and the fullness thereof, the world and all who dwell therein.

HINCV

1 पृथ्वी और पृथ्वी में जो कुछ भी है, सभी कुछ याहवेह का ही है. संसार और वे सभी, जो इसमें निवास करते हैं, उन्हीं के हैं;

BSB

2 For He has founded it upon the seas and established it upon the waters.

HINCV

2 क्योंकि उन्हीं ने महासागर पर इसकी नींव रखी तथा जलप्रवाहों पर इसे स्थिर किया.

BSB

3 Who may ascend the hill of the LORD? Who may stand in His holy place?

HINCV

3 कौन चढ़ सकेगा याहवेह के पर्वत पर? कौन खड़ा रह सकेगा उनके पवित्र स्थान में?

BSB

4 He who has clean hands and a pure heart, who does not lift up his soul to an idol or swear deceitfully.

HINCV

4 वही, जिसके हाथ निर्मल और हृदय शुद्ध है, जो मूर्तियों पर भरोसा नही रखता, जो झूठी शपथ नहीं करता.

BSB

5 He will receive blessing from the LORD and vindication from the God of his salvation.

HINCV

5 उस पर याहवेह की आशीष स्थायी रहेगी. परमेश्वर, उसका छुड़ाने वाला, उसे धर्मी घोषित करेंगे.

BSB

6 Such is the generation of those who seek Him, who seek Your face, O God of Jacob. Selah

HINCV

6 यही है वह पीढ़ी, जो याहवेह की कृपादृष्टि खोजने वाली, जो आपके दर्शन की अभिलाषी है, हे याकोब के परमेश्वर!

BSB

7 Lift up your heads, O gates! Be lifted up, O ancient doors, that the King of Glory may enter!

HINCV

7 प्रवेश द्वारो, ऊंचे करो अपने मस्तक; प्राचीन किवाड़ो, ऊंचे हो जाओ, कि महातेजस्वी महाराज प्रवेश कर सकें.

BSB

8 Who is this King of Glory? The LORD strong and mighty, the LORD mighty in battle.

HINCV

8 यह महातेजस्वी राजा हैं कौन? याहवेह, तेजी और समर्थ, याहवेह, युद्ध में पराक्रमी.

BSB

9 Lift up your heads, O gates! Be lifted up, O ancient doors, that the King of Glory may enter!

HINCV

9 प्रवेश द्वारों, ऊंचा करो अपने मस्तक; प्राचीन किवाड़ों, ऊंचे हो जाओ, कि महातेजस्वी महाराज प्रवेश कर सकें.

BSB

10 Who is He, this King of Glory? The LORD of Hosts—He is the King of Glory. Selah

HINCV

10 यह महातेजस्वी राजा कौन है? सर्वशक्तिमान याहवेह! वही हैं महातेजस्वी महाराजा.

Questions about Psalms 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.