Psalms 25

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Of David. To You, O LORD, I lift up my soul;

HINCV

1 याहवेह, मैंने आप पर अपनी आत्मा समर्पित की है.

BSB

2 in You, my God, I trust. Do not let me be put to shame; do not let my enemies exult over me.

HINCV

2 मेरे परमेश्वर, मैंने आप पर भरोसा किया है; मुझे लज्जित होने न दीजिए, और न मेरे शत्रु मेरा पीछा करने पाएं.

BSB

3 Surely none who wait for You will be put to shame; but those who engage in treachery without cause will be disgraced.

HINCV

3 कोई भी, जिसने आप पर अपनी आशा रखी है लज्जित कदापि नहीं किया जा सकता, लज्जित वे किए जाएंगे, जो विश्वासघात करते हैं.

BSB

4 Show me Your ways, O LORD; teach me Your paths.

HINCV

4 याहवेह, मुझे अपने मार्ग दिखा, मुझे अपने मार्गों की शिक्षा दीजिए.

BSB

5 Guide me in Your truth and teach me, for You are the God of my salvation; all day long I wait for You.

HINCV

5 अपने सत्य की ओर मेरी अगुवाई कीजिए और मुझे शिक्षा दीजिए, क्योंकि आप मेरे छुड़ानेवाले परमेश्वर हैं, दिन भर मैं आपकी ही प्रतीक्षा करता रहता हूं.

BSB

6 Remember, O LORD, Your compassion and loving devotion, for they are from age to age.

HINCV

6 याहवेह, अपनी असीम दया तथा अपने करुणा-प्रेम का स्मरण कीजिए, जो अनंत काल से होते आए हैं.

BSB

7 Remember not the sins of my youth, nor my rebellious acts; remember me according to Your loving devotion, because of Your goodness, O LORD.

HINCV

7 युवावस्था में किए गए मेरे अपराधों का तथा मेरे हठीले आचरण का लेखा न रखिए; परंतु, याहवेह, अपनी करुणा में मेरा स्मरण रखिए, क्योंकि याहवेह, आप भले हैं!

BSB

8 Good and upright is the LORD; therefore He shows sinners the way.

HINCV

8 याहवेह भले एवं सत्य हैं, तब वह पापियों को अपनी नीतियों की शिक्षा देते हैं.

BSB

9 He guides the humble in what is right and teaches them His way.

HINCV

9 विनीत को वह धर्ममय मार्ग पर ले चलते हैं, तथा उसे अपने मार्ग की शिक्षा देते हैं.

BSB

10 All the LORD’s ways are loving and faithful to those who keep His covenant and His decrees.

HINCV

10 जो याहवेह की वाचा एवं व्यवस्था का पालन करते हैं, उनके सभी मार्ग उनके लिए प्रेमपूर्ण एवं विश्वासयोग्य हैं.

BSB

11 For the sake of Your name, O LORD, forgive my iniquity, for it is great.

HINCV

11 याहवेह, अपनी महिमा के निमित्त, मेरा अपराध क्षमा करें, यद्यपि मेरा अपराध घोर है.

BSB

12 Who is the man who fears the LORD? He will instruct him in the path chosen for him.

HINCV

12 तब कौन है वह मनुष्य, जो याहवेह से डरता है? याहवेह उस पर वह मार्ग प्रकट करेंगे, जिस पर उसका चलना भला है.

BSB

13 His soul will dwell in prosperity, and his descendants will inherit the land.

HINCV

13 तब समृद्ध होगा उसका जीवन, और उसकी सन्तति उस देश पर शासन करेगी.

BSB

14 The LORD confides in those who fear Him, and reveals His covenant to them.

HINCV

14 अपने श्रद्धालुओं पर ही याहवेह अपने रहस्य प्रकाशित करते हैं; उन्हीं पर वह अपनी वाचा प्रगट करते हैं.

BSB

15 My eyes are always on the LORD, for He will free my feet from the mesh.

HINCV

15 मेरी आंखें एकटक याहवेह को देख रहीं हैं, क्योंकि वही मेरे पैरों को फंदे से मुक्त करेंगे.

BSB

16 Turn to me and be gracious, for I am lonely and afflicted.

HINCV

16 हे याहवेह, मेरी ओर मुड़कर मुझ पर कृपादृष्टि कीजिए, क्योंकि मैं अकेला तथा पीड़ित हूं.

BSB

17 The troubles of my heart increase; free me from my distress.

HINCV

17 मेरे हृदय का संताप बढ़ गया है, मुझे मेरी यातनाओं से बचा लीजिए.

BSB

18 Consider my affliction and trouble, and take away all my sins.

HINCV

18 मेरी पीड़ा और यातना पर दृष्टि कीजिए, और मेरे समस्त पाप क्षमा कर दीजिए.

BSB

19 Consider my enemies, for they are many, and they hate me with vicious hatred.

HINCV

19 देखिए, मेरे शत्रुओं की संख्या कितनी बड़ी है, यह भी देखिए कि मेरे प्रति कितनी उग्र है उनकी घृणा!

BSB

20 Guard my soul and deliver me; let me not be put to shame, for I take refuge in You.

HINCV

20 मेरे जीवन की रक्षा कीजिए और मुझे बचा लीजिए; मुझे लज्जित न होना पड़े, क्योंकि मैं आपके आश्रय में आया हूं.

BSB

21 May integrity and uprightness preserve me, because I wait for You.

HINCV

21 खराई तथा सच्चाई मुझे सुरक्षित रखें, क्योंकि मैंने आप पर ही भरोसा किया है.

BSB

22 Redeem Israel, O God, from all its distress.

HINCV

22 हे परमेश्वर, इस्राएल को बचा लीजिए, समस्त संकटों से इस्राएल को मुक्त कीजिए!

Questions about Psalms 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.