Psalms 26

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Of David. Vindicate me, O LORD! For I have walked with integrity; I have trusted in the LORD without wavering.

HINCV

1 याहवेह, मुझे निर्दोष प्रमाणित कीजिए, क्योंकि मैं सीधा हूं; याहवेह पर से मेरा भरोसा कभी नहीं डगमगाया.

BSB

2 Test me, O LORD, and try me; examine my heart and mind.

HINCV

2 याहवेह, मुझे परख लीजिए, मेरा परीक्षण कर लीजिए, मेरे हृदय और मेरे मन को परख लीजिए;

BSB

3 For Your loving devotion is before my eyes, and I have walked in Your truth.

HINCV

3 आपके करुणा-प्रेम का बोध मुझमें सदैव बना रहता है, आपकी सत्यता मेरे मार्ग का आश्वासन है.

BSB

4 I do not sit with deceitful men, nor keep company with hypocrites.

HINCV

4 मैं न तो निकम्मी चाल चलने वालों की संगत करता हूं, और न मैं कपटियों से सहमत होता हूं.

BSB

5 I hate the mob of evildoers, and refuse to sit with the wicked.

HINCV

5 कुकर्मियों की समस्त सभाएं मेरे लिए घृणित हैं और मैं दुष्टों की संगत में नहीं बैठता.

BSB

6 I wash my hands in innocence that I may go about Your altar, O LORD,

HINCV

6 मैं अपने हाथ धोकर निर्दोषता प्रमाणित करूंगा और याहवेह, मैं आपकी वेदी की परिक्रमा करूंगा,

BSB

7 to raise my voice in thanksgiving and declare all Your wonderful works.

HINCV

7 कि मैं उच्च स्वर में आपके प्रति आभार व्यक्त कर सकूं और आपके आश्चर्य कार्यों को बता सकूं.

BSB

8 O LORD, I love the house where You dwell, the place where Your glory resides.

HINCV

8 याहवेह, मुझे आपके आवास, पवित्र मंदिर से प्रेम है, यही वह स्थान है, जहां आपकी महिमा का निवास है.

BSB

9 Do not take my soul away with sinners, or my life with men of bloodshed,

HINCV

9 पापियों की नियति में मुझे सम्मिलित न कीजिए, हिंसक पुरुषों के साथ मुझे दंड न दीजिए.

BSB

10 in whose hands are wicked schemes, whose right hands are full of bribes.

HINCV

10 उनके हाथों में दुष्ट युक्ति है, जिनके दायें हाथ घूस से भरे हुए हैं.

BSB

11 But I will walk with integrity; redeem me and be merciful to me.

HINCV

11 किंतु मैं अपने आचरण में सदैव खरा रहूंगा; मुझ पर कृपा कर मुझे मुक्त कर दीजिए.

BSB

12 My feet stand on level ground; in the congregations I will bless the LORD.

HINCV

12 मेरे पैर चौरस भूमि पर स्थिर हैं; श्रद्धालुओं की महासभा में मैं याहवेह की वंदना करूंगा.

Questions about Psalms 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.