Psalms 26

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Of David. Vindicate me, O LORD! For I have walked with integrity; I have trusted in the LORD without wavering.

HINIRV

1 हे यहोवा, मेरा न्याय कर, क्योंकि मैं खराई से चलता रहा हूँ, और मेरा भरोसा यहोवा पर अटल बना है।

BSB

2 Test me, O LORD, and try me; examine my heart and mind.

HINIRV

2 हे यहोवा, मुझ को जाँच और परख; मेरे मन और हृदय को परख।

BSB

3 For Your loving devotion is before my eyes, and I have walked in Your truth.

HINIRV

3 क्योंकि तेरी करुणा तो मेरी आँखों के सामने है, और मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलता रहा हूँ।

BSB

4 I do not sit with deceitful men, nor keep company with hypocrites.

HINIRV

4 मैं निकम्मी चाल चलनेवालों के संग नहीं बैठा, और न मैं कपटियों के साथ कहीं जाऊँगा;

BSB

5 I hate the mob of evildoers, and refuse to sit with the wicked.

HINIRV

5 मैं कुकर्मियों की संगति से घृणा रखता हूँ, और दुष्टों के संग न बैठूँगा।

BSB

6 I wash my hands in innocence that I may go about Your altar, O LORD,

HINIRV

6 मैं अपने हाथों को निर्दोषता के जल से धोऊँगा, तब हे यहोवा मैं तेरी वेदी की प्रदक्षिणा करूँगा, (भज. 73:13)

BSB

7 to raise my voice in thanksgiving and declare all Your wonderful works.

HINIRV

7 ताकि तेरा धन्यवाद ऊँचे शब्द से करूँ, और तेरे सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करूँ।

BSB

8 O LORD, I love the house where You dwell, the place where Your glory resides.

HINIRV

8 हे यहोवा, मैं तेरे धाम से तेरी महिमा के निवास-स्थान से प्रीति रखता हूँ।

BSB

9 Do not take my soul away with sinners, or my life with men of bloodshed,

HINIRV

9 मेरे प्राण को पापियों के साथ, और मेरे जीवन को हत्यारों के साथ न मिला ।

BSB

10 in whose hands are wicked schemes, whose right hands are full of bribes.

HINIRV

10 वे तो ओछापन करने में लगे रहते हैं, और उनका दाहिना हाथ घूस से भरा रहता है।

BSB

11 But I will walk with integrity; redeem me and be merciful to me.

HINIRV

11 परन्तु मैं तो खराई से चलता रहूँगा। तू मुझे छुड़ा ले, और मुझ पर दया कर।

BSB

12 My feet stand on level ground; in the congregations I will bless the LORD.

HINIRV

12 मेरे पाँव चौरस स्थान में स्थिर है; सभाओं में मैं यहोवा को धन्य कहा करूँगा।

Questions about Psalms 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.