Psalms 27
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Of David. The LORD is my light and my salvation—whom shall I fear? The LORD is the stronghold of my life—whom shall I dread? | HINCV 1 याहवेह मेरी ज्योति और उद्धार हैं; मुझे किसका भय हो सकता है? याहवेह मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ हैं, तो मुझे किसका भय? |
| BSB 2 When the wicked came upon me to devour my flesh, my enemies and foes stumbled and fell. | HINCV 2 जब दुर्जन मुझे निगलने के लिए मुझ पर आक्रमण करते हैं, जब मेरे विरोधी तथा मेरे शत्रु मेरे विरुद्ध उठ खड़े होते हैं, वे ठोकर खाकर गिर जाते हैं. |
| BSB 3 Though an army encamps around me, my heart will not fear; though a war breaks out against me, I will keep my trust. | HINCV 3 यदि एक सेना भी मुझे घेर ले, तब भी मेरा हृदय भयभीत न होगा; यदि मेरे विरुद्ध युद्ध भी छिड़ जाए, तब भी मैं पूर्णतः निश्चिंत बना रहूंगा. |
| BSB 4 One thing I have asked of the LORD; this is what I desire: to dwell in the house of the LORD all the days of my life, to gaze on the beauty of the LORD and seek Him in His temple. | HINCV 4 याहवेह से मैंने एक ही प्रार्थना की है, यही मेरी आकांक्षा है: मैं आजीवन याहवेह के आवास में निवास कर सकूं, कि याहवेह के सौंदर्य को देखता रहूं और उनके मंदिर में मनन करता रहूं. |
| BSB 5 For in the day of trouble He will hide me in His shelter; He will conceal me under the cover of His tent; He will set me high upon a rock. | HINCV 5 क्योंकि वही हैं जो संकट काल में मुझे आश्रय देंगे; वही मुझे अपने गुप्त-मंडप के आश्रय में छिपा लेंगे और एक उच्च चट्टान में मुझे सुरक्षा प्रदान करेंगे. |
| BSB 6 Then my head will be held high above my enemies around me. At His tabernacle I will offer sacrifices with shouts of joy; I will sing and make music to the LORD. | HINCV 6 तब जिन शत्रुओं ने मुझे घेरा हुआ है, उनके सामने मेरा मस्तक ऊंचा हो जाएगा. तब उच्च हर्षोल्लास के साथ मैं याहवेह के गुप्त-मंडप में बलि अर्पित करूंगा; मैं गाऊंगा, हां, मैं याहवेह की वंदना करूंगा. |
| BSB 7 Hear, O LORD, my voice when I call; be merciful and answer me. | HINCV 7 याहवेह, मेरी वाणी सुनिए; मुझ पर कृपा कर मुझे उत्तर दीजिए. |
| BSB 8 My heart said, “Seek His face.” Your face, O LORD, I will seek. | HINCV 8 आपने कहा, “मेरे खोजी बनो!” मेरा हृदय आपसे यह कहता है, याहवेह, मैं आपका ही खोजी बनूंगा. |
| BSB 9 Hide not Your face from me, nor turn away Your servant in anger. You have been my helper; do not leave me or forsake me, O God of my salvation. | HINCV 9 मुझसे अपना मुखमंडल न छिपाइए, क्रोध में अपने सेवक को दूर न कीजिए; आप ही मेरे सहायक रहे हैं. मेरे परमेश्वर, मेरे उद्धारक मुझे अस्वीकार न कीजिए और न मेरा परित्याग कीजिए. |
| BSB 10 Though my father and mother forsake me, the LORD will receive me. | HINCV 10 मेरे माता-पिता भले ही मेरा परित्याग कर दें, किंतु याहवेह मुझे स्वीकार कर लेंगे. |
| BSB 11 Teach me Your way, O LORD, and lead me on a level path, because of my oppressors. | HINCV 11 याहवेह, मुझे अपने आचरण की शिक्षा दें; मेरे शत्रुओं के मध्य सुरक्षित मार्ग पर मेरी अगुवाई करें. |
| BSB 12 Do not hand me over to the will of my foes, for false witnesses rise up against me, breathing out violence. | HINCV 12 मुझे मेरे शत्रुओं की इच्छापूर्ति का साधन होने के लिए न छोड़ दें, मेरे विरुद्ध झूठे साक्ष्य उठ खड़े हुए हैं, वे सभी हिंसा पर उतारू हैं. |
| BSB 13 Still I am certain to see the goodness of the LORD in the land of the living. | HINCV 13 मुझे यह पूर्ण निश्चय है: कि मैं इसी जीवन में, याहवेह की कृपादृष्टि का अनुभव करूंगा. |
| BSB 14 Wait patiently for the LORD; be strong and courageous. Wait patiently for the LORD! | HINCV 14 याहवेह में अपनी आशा स्थिर रखो; दृढ़ रहकर साहसी बनो, हां, याहवेह पर भरोसा रखो. |
Questions about Psalms 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.