Psalms 28
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Of David. To You, O LORD, I call; be not deaf to me, O my Rock. For if You remain silent, I will be like those descending to the Pit. | HINCV 1 याहवेह, मैं आपको पुकार रहा हूं; आप मेरी सुरक्षा की चट्टान हैं, मेरी अनसुनी न कीजिए. कहीं ऐसा न हो कि आपके प्रत्युत्तर न देने पर मैं उनके समान हो जाऊं, जो मृतक लोक में उतर रहे हैं. |
| BSB 2 Hear my cry for mercy when I call to You for help, when I lift up my hands toward Your holy sanctuary. | HINCV 2 जब मैं परम पवित्र स्थान की ओर अपने हाथ उठाऊं, जब मैं सहायता के लिए आपको पुकारूं, तो मेरी पुकार सुन लीजिए. |
| BSB 3 Do not drag me away with the wicked, and with the workers of iniquity, who speak peace to their neighbors while malice is in their hearts. | HINCV 3 दुष्टों के लिए निर्धारित दंड में मुझे सम्मिलित न कीजिए, वे अधर्म करते रहते हैं, पड़ोसियों के साथ उनका वार्तालाप अत्यंत मेल-मिलाप का होता है किंतु उनके हृदय में उनके लिए बुराई की युक्तियां ही उपजती रहती हैं. |
| BSB 4 Repay them according to their deeds and for their works of evil. Repay them for what their hands have done; bring back on them what they deserve. | HINCV 4 उन्हें उनके आचरण के अनुकूल ही प्रतिफल दीजिए, उन्होंने जो कुछ किया है बुराई की है; उन्हें उनके सभी कार्यों के अनुरूप दंड दीजिए, उन्हें वही दंड दीजिए, जिसके वे अधिकारी हैं. |
| BSB 5 Since they show no regard for the works of the LORD or what His hands have done, He will tear them down and never rebuild them. | HINCV 5 क्योंकि याहवेह के महाकार्य का, याहवेह की कृतियों के लिए ही, उनकी दृष्टि में कोई महत्व नहीं! याहवेह उन्हें नष्ट कर देंगे, इस रीति से कि वे कभी उठ न पाएंगे. |
| BSB 6 Blessed be the LORD, for He has heard my cry for mercy. | HINCV 6 याहवेह का स्तवन हो, उन्होंने सहायता के लिए मेरी पुकार सुन ली है. |
| BSB 7 The LORD is my strength and my shield; my heart trusts in Him, and I am helped. Therefore my heart rejoices, and I give thanks to Him with my song. | HINCV 7 याहवेह मेरा बल एवं मेरी ढाल हैं; उन पर ही मेरा भरोसा है, उन्होंने मेरी सहायता की है. मेरा हृदय हर्षोल्लास में उछल रहा है, मैं अपने गीत के द्वारा उनके लिए आभार व्यक्त करूंगा. |
| BSB 8 The LORD is the strength of His people, a stronghold of salvation for His anointed. | HINCV 8 याहवेह अपनी प्रजा का बल हैं, अपने अभिषिक्त के लिए उद्धार का दृढ़ गढ़ हैं. |
| BSB 9 Save Your people and bless Your inheritance; shepherd them and carry them forever. | HINCV 9 आप अपनी मीरास को उद्धार प्रदान कीजिए और उसे आशीष दीजिए; उनके चरवाहा होकर उन्हें सदा-सर्वदा संभालते रहिए. |
Questions about Psalms 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.