Psalms 28
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Of David. To You, O LORD, I call; be not deaf to me, O my Rock. For if You remain silent, I will be like those descending to the Pit. | HINIRV 1 हे यहोवा, मैं तुझी को पुकारूँगा; हे मेरी चट्टान, मेरी पुकार अनसुनी न कर, ऐसा न हो कि तेरे चुप रहने से मैं कब्र में पड़े हुओं के समान हो जाऊँ जो पाताल में चले जाते हैं । |
| BSB 2 Hear my cry for mercy when I call to You for help, when I lift up my hands toward Your holy sanctuary. | HINIRV 2 जब मैं तेरी दुहाई दूँ, और तेरे पवित्रस्थान की भीतरी कोठरी की ओर अपने हाथ उठाऊँ, तब मेरी गिड़गिड़ाहट की बात सुन ले। |
| BSB 3 Do not drag me away with the wicked, and with the workers of iniquity, who speak peace to their neighbors while malice is in their hearts. | HINIRV 3 उन दुष्टों और अनर्थकारियों के संग मुझे न घसीट; जो अपने पड़ोसियों से बातें तो मेल की बोलते हैं, परन्तु हृदय में बुराई रखते हैं। |
| BSB 4 Repay them according to their deeds and for their works of evil. Repay them for what their hands have done; bring back on them what they deserve. | HINIRV 4 उनके कामों के और उनकी करनी की बुराई के अनुसार उनसे बर्ताव कर, उनके हाथों के काम के अनुसार उन्हें बदला दे; उनके कामों का पलटा उन्हें दे। (मत्ती 16:27, प्रका. 18:6,13, प्रका. 22:12) |
| BSB 5 Since they show no regard for the works of the LORD or what His hands have done, He will tear them down and never rebuild them. | HINIRV 5 क्योंकि वे यहोवा के कामों को और उसके हाथ के कामों को नहीं समझते, इसलिए वह उन्हें पछाड़ेगा और फिर न उठाएगा । |
| BSB 6 Blessed be the LORD, for He has heard my cry for mercy. | HINIRV 6 यहोवा धन्य है; क्योंकि उसने मेरी गिड़गिड़ाहट को सुना है। |
| BSB 7 The LORD is my strength and my shield; my heart trusts in Him, and I am helped. Therefore my heart rejoices, and I give thanks to Him with my song. | HINIRV 7 यहोवा मेरा बल और मेरी ढाल है; उस पर भरोसा रखने से मेरे मन को सहायता मिली है; इसलिए मेरा हृदय प्रफुल्लित है; और मैं गीत गाकर उसका धन्यवाद करूँगा। |
| BSB 8 The LORD is the strength of His people, a stronghold of salvation for His anointed. | HINIRV 8 यहोवा अपने लोगों की सामर्थ्य है, वह अपने अभिषिक्त के लिये उद्धार का दृढ़ गढ़ है। |
| BSB 9 Save Your people and bless Your inheritance; shepherd them and carry them forever. | HINIRV 9 हे यहोवा अपनी प्रजा का उद्धार कर, और अपने निज भाग के लोगों को आशीष दे; और उनकी चरवाही कर और सदैव उन्हें सम्भाले रह। |
Questions about Psalms 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.