Psalms 29
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Psalm of David. Ascribe to the LORD, O heavenly beings, ascribe to the LORD glory and strength. | HINCV 1 स्वर्गदूत, याहवेह की महिमा करो, उनके तेज तथा सामर्थ्य की महिमा करो. |
| BSB 2 Ascribe to the LORD the glory due His name; worship the LORD in the splendor of His holiness. | HINCV 2 याहवेह को उनके नाम के अनुरूप महिमा प्रदान करो; उनकी पवित्रता की भव्यता में याहवेह की आराधना करो. |
| BSB 3 The voice of the LORD is over the waters; the God of glory thunders; the LORD is heard over many waters. | HINCV 3 महासागर की सतह पर याहवेह का स्वर प्रतिध्वनित होता है; महिमामय परमेश्वर का स्वर गर्जन समान है, याहवेह प्रबल लहरों के ऊपर गर्जन करते हैं. |
| BSB 4 The voice of the LORD is powerful; the voice of the LORD is majestic. | HINCV 4 शक्तिशाली है याहवेह का स्वर; भव्य है याहवेह का स्वर. |
| BSB 5 The voice of the LORD breaks the cedars; the LORD shatters the cedars of Lebanon. | HINCV 5 याहवेह का स्वर देवदार वृक्ष को उखाड़ फेंकता है; याहवेह लबानोन के देवदार वृक्षों को टुकड़े-टुकड़े कर डालते हैं. |
| BSB 6 He makes Lebanon skip like a calf, and Sirion like a young wild ox. | HINCV 6 याहवेह लबानोन को बछड़े जैसे उछलने, तथा हर्मोन को वन्य सांड़ जैसे, उछलने के लिए प्रेरित करते हैं. |
| BSB 7 The voice of the LORD strikes with flames of fire. | HINCV 7 याहवेह के स्वर का प्रहार, बिजलियों के समान होता है. |
| BSB 8 The voice of the LORD shakes the wilderness; the LORD shakes the Wilderness of Kadesh. | HINCV 8 याहवेह का स्वर वन को हिला देता है; याहवेह कादेश के बंजर भूमि को हिला देते हैं. |
| BSB 9 The voice of the LORD twists the oaks and strips the forests bare. And in His temple all cry, “Glory!” | HINCV 9 याहवेह के स्वर से हिरणियों का गर्भपात हो जाता है; उनके स्वर से बंजर भूमि में पतझड़ हो जाता है. तब उनके मंदिर में सभी पुकार उठते हैं, “याहवेह की महिमा ही महिमा!” |
| BSB 10 The LORD sits enthroned over the flood; the LORD is enthroned as King forever. | HINCV 10 ढेर जल राशि पर याहवेह का सिंहासन बसा है; सर्वदा महाराजा होकर वह सिंहासन पर विराजमान हैं. |
| BSB 11 The LORD gives His people strength; the LORD blesses His people with peace. | HINCV 11 याहवेह अपनी प्रजा को बल प्रदान करते हैं; याहवेह अपनी प्रजा को शांति की आशीष प्रदान करते हैं. |
Questions about Psalms 29? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.