Psalms 30
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Psalm. A song for the dedication of the temple. Of David. I will exalt You, O LORD, for You have lifted me up and have not allowed my foes to rejoice over me. | HINCV 1 याहवेह, मैं आपकी महिमा और प्रशंसा करूंगा, क्योंकि आपने मुझे गहराई में से बचा लिया है अब मेरे शत्रुओं को मुझ पर हंसने का संतोष प्राप्त न हो सकेगा. |
| BSB 2 O LORD my God, I cried to You for help, and You healed me. | HINCV 2 याहवेह, मेरे परमेश्वर, मैंने सहायता के लिए आपको पुकारा, आपने मुझे पुनःस्वस्थ कर दिया. |
| BSB 3 O LORD, You pulled me up from Sheol; You spared me from descending into the Pit. | HINCV 3 याहवेह, आपने मुझे अधोलोक से ऊपर खींच लिया; आपने मुझे जीवनदान दिया, उनमें से बचा लिया, जो अधोलोक-कब्र में हैं. |
| BSB 4 Sing to the LORD, O you His saints, and praise His holy name. | HINCV 4 याहवेह के भक्तो, उनके स्तवन गान गाओ; उनकी महिमा में जय जयकार करो. |
| BSB 5 For His anger is fleeting, but His favor lasts a lifetime. Weeping may stay the night, but joy comes in the morning. | HINCV 5 क्योंकि क्षण मात्र का होता है उनका कोप, किंतु आजीवन स्थायी रहती है उनकी कृपादृष्टि; यह संभव है रोना रात भर रहे, किंतु सबेरा उल्लास से भरा होता है. |
| BSB 6 In prosperity I said, “I will never be shaken.” | HINCV 6 अपनी समृद्धि की स्थिति में मैं कह उठा, “अब मुझ पर विषमता की स्थिति कभी न आएगी.” |
| BSB 7 O LORD, You favored me; You made my mountain stand strong. When You hid Your face, I was dismayed. | HINCV 7 याहवेह, आपने ही मुझ पर कृपादृष्टि कर, मुझे पर्वत समान स्थिर कर दिया; किंतु जब आपने मुझसे अपना मुख छिपा लिया, तब मैं निराश हो गया. |
| BSB 8 To You, O LORD, I called, and I begged my Lord for mercy: | HINCV 8 याहवेह, मैंने आपको पुकारा; मेरे प्रभु, मैंने आपसे कृपा की प्रार्थना की: |
| BSB 9 “What gain is there in my bloodshed, in my descent to the Pit? Will the dust praise You? Will it proclaim Your faithfulness? | HINCV 9 “क्या लाभ होगा मेरी मृत्यु से, मेरे अधोलोक में जाने से? क्या मिट्टी आपकी स्तुति करेगी? क्या वह आपकी सच्चाई की साक्ष्य देगी? |
| BSB 10 Hear me, O LORD, and have mercy; O LORD, be my helper.” | HINCV 10 याहवेह, मेरी विनती सुनिए, मुझ पर कृपा कीजिए; याहवेह, मेरी सहायता कीजिए.” |
| BSB 11 You turned my mourning into dancing; You peeled off my sackcloth and clothed me with joy, | HINCV 11 आपने मेरे विलाप को उल्लास-नृत्य में बदल दिया; आपने मेरे शोक-वस्त्र टाट उतारकर मुझे हर्ष का आवरण दे दिया, |
| BSB 12 that my heart may sing Your praises and not be silent. O LORD my God, I will give thanks forever. | HINCV 12 कि मेरा हृदय सदा आपका गुणगान करता रहे और कभी चुप न रहे. याहवेह, मेरे परमेश्वर, मैं सदा-सर्वदा आपके प्रति आभार व्यक्त करता रहूंगा. |
Questions about Psalms 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.