Psalms 31
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. A Psalm of David. In You, O LORD, I have taken refuge; let me never be put to shame; save me by Your righteousness. | HINCV 1 याहवेह, मैंने आप में ही शरण ली है; मुझे कभी लज्जित न होने दीजिए; अपनी धार्मिकता के कारण हे परमेश्वर, मेरा बचाव कीजिए. |
| BSB 2 Incline Your ear to me; come quickly to my rescue. Be my rock of refuge, the stronghold of my deliverance. | HINCV 2 मेरी पुकार सुनकर, तुरंत मुझे छुड़ा लीजिए; मेरी आश्रय-चट्टान होकर मेरे उद्धार का, दृढ़ गढ़ बनकर मेरी रक्षा कीजिए. |
| BSB 3 For You are my rock and my fortress; lead me and guide me for the sake of Your name. | HINCV 3 इसलिये कि आप मेरी चट्टान और मेरा गढ़ हैं, अपनी ही महिमा के निमित्त मेरे मार्ग में अगुवाई एवं संचालन कीजिए. |
| BSB 4 You free me from the net laid out for me, for You are my refuge. | HINCV 4 मुझे उस जाल से बचा लीजिए जो मेरे लिए बिछाया गया है, क्योंकि आप ही मेरा आश्रय-स्थल हैं. |
| BSB 5 Into Your hands I commit my spirit; You have redeemed me, O LORD, God of truth. | HINCV 5 अपनी आत्मा मैं आपके हाथों में सौंप रहा हूं; याहवेह, सत्य के परमेश्वर, आपने ही मुझे मुक्त किया है. |
| BSB 6 I hate those who cling to worthless idols, but in the LORD I trust. | HINCV 6 मुझे घृणा है व्यर्थ प्रतिमाओं के उपासकों से; किंतु मेरी, आस्था है याहवेह में. |
| BSB 7 I will be glad and rejoice in Your loving devotion, for You have seen my affliction; You have known the anguish of my soul. | HINCV 7 मैं हर्षित होकर आपके करुणा-प्रेम में उल्लसित होऊंगा, आपने मेरी पीड़ा पर ध्यान दिया और मेरे प्राण की वेदना को पहचाना है. |
| BSB 8 You have not delivered me to the enemy; You have set my feet in the open. | HINCV 8 आपने मुझे शत्रु के हाथों में नहीं सौंपा और आपने मेरे पैरों को एक विशाल स्थान पर स्थापित किया है. |
| BSB 9 Be merciful to me, O LORD, for I am in distress; my eyes fail from sorrow, my soul and body as well. | HINCV 9 याहवेह, मुझ पर अनुग्रह कीजिए, मैं इस समय संकट में हूं; शोक से मेरी आंखें धुंधली पड़ चुकी हैं, मेरे प्राण तथा मेरी देह भी शिथिल हो चुकी है. |
| BSB 10 For my life is consumed with grief and my years with groaning; my iniquity has drained my strength, and my bones are wasting away. | HINCV 10 वेदना में मेरा जीवन समाप्त हुआ जा रहा है; आहें भरते-भरते मेरी आयु नष्ट हो रही है; अपराधों ने मेरी शक्ति को खत्म कर दिया है, मेरी हड्डियां तक जीर्ण हो चुकी हैं. |
| BSB 11 Among all my enemies I am a disgrace, and among my neighbors even more. I am dreaded by my friends—they flee when they see me on the street. | HINCV 11 विरोधियों के कारण, मैं अपने पड़ोसियों के सामने घृणास्पद बन गया हूं, मैं अपने परिचितों के सामने भयास्पद बन गया हूं, सड़क पर मुझे देख वे छिपने लगते हैं. |
| BSB 12 I am forgotten like a dead man, out of mind. I am like a broken vessel. | HINCV 12 उन्होंने मुझे ऐसे भुला दिया है मानो मैं एक मृत पुरुष हूं; मैं वैसा ही व्यर्थ हो गया हूं जैसे एक टूटा पात्र. |
| BSB 13 For I hear the slander of many; there is terror on every side. They conspire against me and plot to take my life. | HINCV 13 अनेकों का फुसफुस करना मैं सुन रहा हूं; “आतंक ने मुझे चारों ओर से घेर लिया है!” वे मेरे विरुद्ध सम्मति रच रहे हैं, वे मेरे प्राण लेने के लिए तैयार हो गए हैं. |
| BSB 14 But I trust in You, O LORD; I say, “You are my God.” | HINCV 14 किंतु याहवेह, मैंने आप पर भरोसा रखा है; यह मेरी साक्षी है, “आप ही मेरे परमेश्वर हैं.” |
| BSB 15 My times are in Your hands; deliver me from my enemies and from those who pursue me. | HINCV 15 मेरा जीवन आपके ही हाथों में है; मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए, उन सबसे मेरी रक्षा कीजिए, जो मेरा पीछा कर रहे हैं. |
| BSB 16 Make Your face shine on Your servant; save me by Your loving devotion. | HINCV 16 अपने मुखमंडल का प्रकाश अपने सेवक पर चमकाईए; अपने करुणा-प्रेम के कारण मेरा उद्धार कीजिए. |
| BSB 17 O LORD, let me not be ashamed, for I have called on You. Let the wicked be put to shame; let them lie silent in Sheol. | HINCV 17 याहवेह, मुझे लज्जित न होना पड़े, मैं बार-बार आपको पुकारता रहा हूं; लज्जित हों दुष्ट और अधोलोक हो उनकी नियति, जहां जाकर वे चुपचाप हो जाएं. |
| BSB 18 May lying lips be silenced—lips that speak with arrogance against the righteous, full of pride and contempt. | HINCV 18 उनके झूठ भाषी ओंठ मूक हो जाएं, क्योंकि वे घृणा एवं घमण्ड से प्रेरित हो, धर्मियों के विरुद्ध अहंकार करते रहते हैं. |
| BSB 19 How great is Your goodness which You have laid up for those who fear You, which You have bestowed before the sons of men on those who take refuge in You! | HINCV 19 कैसी महान है आपकी भलाई, जो आपने अपने श्रद्धालुओं के निमित्त आरक्षित रखी है, जो आपने अपने शरणागतों के लिए सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की है. |
| BSB 20 You hide them in the secret place of Your presence from the schemes of men. You conceal them in Your shelter from accusing tongues. | HINCV 20 अपनी उपस्थिति के आश्रय-स्थल में आप उन्हें मनुष्यों के षड़्यंत्रों से सुरक्षा प्रदान करते हैं; अपने आवास में आप उन्हें शत्रुओं के झगड़ालू जीभ से सुरक्षा प्रदान करते हैं. |
| BSB 21 Blessed be the LORD, for He has shown me His loving devotion in a city under siege. | HINCV 21 स्तुत्य हैं, याहवेह! जब शत्रुओं ने मुझे घेर लिया था, उन्होंने मुझ पर अपना करुणा-प्रेम प्रदर्शित किया. |
| BSB 22 In my alarm I said, “I am cut off from Your sight!” But You heard my plea for mercy when I called to You for help. | HINCV 22 घबराहट में मैं कह उठा था, “मैं आपकी दृष्टि से दूर हो चुका हूं!” किंतु जब मैंने सहायता के लिए आपको आवाज दी तब आपने मेरी पुकार सुन ली. |
| BSB 23 Love the LORD, all His saints. The LORD preserves the faithful, but fully repays the arrogant. | HINCV 23 याहवेह के सभी भक्तो, उनसे प्रेम करो! सच्चे लोगों को याहवेह सुरक्षा प्रदान करते हैं, किंतु अहंकारी को पूरा-पूरा दंड. |
| BSB 24 Be strong and courageous, all you who hope in the LORD. | HINCV 24 तुम सभी, जिन्होंने याहवेह पर भरोसा रखा है, दृढ़ रहते हुए साहसी बनो. |
Questions about Psalms 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.