Psalms 32

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Of David. A Maskil. Blessed is he whose transgressions are forgiven, whose sins are covered.

HINCV

1 धन्य हैं वे, जिनके अपराध क्षमा कर दिए गए, जिनके पापों को ढांप दिया गया है.

BSB

2 Blessed is the man whose iniquity the LORD does not count against him, in whose spirit there is no deceit.

HINCV

2 धन्य है वह व्यक्ति, जिसके पापों का हिसाब याहवेह कभी न लेंगे. तथा जिसके हृदय में कोई कपट नहीं है.

BSB

3 When I kept silent, my bones became brittle from my groaning all day long.

HINCV

3 जब तक मैंने अपना पाप छिपाए रखा, दिन भर कराहते रहने के कारण, मेरी हड्डियां क्षीण होती चली गईं,

BSB

4 For day and night Your hand was heavy upon me; my strength was drained as in the summer heat. Selah

HINCV

4 क्योंकि दिन-रात आपका हाथ मुझ पर भारी था; मेरा बल मानो ग्रीष्मकाल की ताप से सूख गया.

BSB

5 Then I acknowledged my sin to You and did not hide my iniquity. I said, “I will confess my transgressions to the LORD,” and You forgave the guilt of my sin. Selah

HINCV

5 तब मैंने अपना पाप अंगीकार किया, मैंने अपना अपराध नहीं छिपाया. मैंने निश्चय किया, “मैं याहवेह के सामने अपने अपराध स्वीकार करूंगा.” जब मैंने आपके सामने अपना पाप स्वीकार किया तब आपने मेरे अपराध का दोष क्षमा किया.

BSB

6 Therefore let all the godly pray to You while You may be found. Surely when great waters rise, they will not come near.

HINCV

6 इसलिये आपके सभी श्रद्धालु, जब तक संभव है आपसे प्रार्थना करते रहें. तब, जब संकट का प्रबल जल प्रवाह आएगा, वह उनको स्पर्श न कर सकेगा.

BSB

7 You are my hiding place. You protect me from trouble; You surround me with songs of deliverance. Selah

HINCV

7 आप मेरे आश्रय-स्थल हैं; आप ही मुझे संकट से बचाएंगे और मुझे उद्धार के विजय घोष से घेर लेंगे.

BSB

8 I will instruct you and teach you the way you should go; I will give you counsel and watch over you.

HINCV

8 याहवेह ने कहा, मैं तुम्हें सद्बुद्धि प्रदान करूंगा तथा उपयुक्त मार्ग के लिए तुम्हारी अगुवाई करूंगा; मैं तुम्हें सम्मति दूंगा और तुम्हारी रक्षा करता रहूंगा.

BSB

9 Do not be like the horse or mule, which have no understanding; they must be controlled with bit and bridle to make them come to you.

HINCV

9 तुम्हारी मनोवृत्ति न तो घोड़े समान हो, न खच्चर समान, जिनमें समझ ही नहीं होती. उन्हें तो रास और लगाम द्वारा नियंत्रित करना पड़ता है, अन्यथा वे तुम्हारे निकट नहीं आते.

BSB

10 Many are the sorrows of the wicked, but loving devotion surrounds him who trusts in the LORD.

HINCV

10 दुष्ट अपने ऊपर अनेक संकट ले आते हैं, किंतु याहवेह का करुणा-प्रेम उनके सच्चे लोगों को घेरे हुए उसकी सुरक्षा करता रहता है.

BSB

11 Be glad in the LORD and rejoice, O righteous ones; shout for joy, all you upright in heart.

HINCV

11 याहवेह में उल्‍लसित होओ और आनंद मनाओ, धर्मियो गाओ; तुम सभी, जो सीधे मनवाले हो, हर्षोल्लास में जय जयकार करो!

Questions about Psalms 32? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.