Psalms 32

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Of David. A Maskil. Blessed is he whose transgressions are forgiven, whose sins are covered.

HINIRV

1 क्या ही धन्य है वह जिसका अपराध क्षमा किया गया, और जिसका पाप ढाँपा गया हो । (रोम. 4:7)

BSB

2 Blessed is the man whose iniquity the LORD does not count against him, in whose spirit there is no deceit.

HINIRV

2 क्या ही धन्य है वह मनुष्य जिसके अधर्म का यहोवा लेखा न ले, और जिसकी आत्मा में कपट न हो। (रोम. 4:8)

BSB

3 When I kept silent, my bones became brittle from my groaning all day long.

HINIRV

3 जब मैं चुप रहा तब दिन भर कराहते-कराहते मेरी हड्डियाँ पिघल गई।

BSB

4 For day and night Your hand was heavy upon me; my strength was drained as in the summer heat. Selah

HINIRV

4 क्योंकि रात-दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा; और मेरी तरावट धूपकाल की सी झुर्राहट बनती गई। (सेला)

BSB

5 Then I acknowledged my sin to You and did not hide my iniquity. I said, “I will confess my transgressions to the LORD,” and You forgave the guilt of my sin. Selah

HINIRV

5 जब मैंने अपना पाप तुझ पर प्रगट किया और अपना अधर्म न छिपाया, और कहा, “मैं यहोवा के सामने अपने अपराधों को मान लूँगा;” तब तूने मेरे अधर्म और पाप को क्षमा कर दिया। (सेला) (1 यूह. 1:9)

BSB

6 Therefore let all the godly pray to You while You may be found. Surely when great waters rise, they will not come near.

HINIRV

6 इस कारण हर एक भक्त तुझ से ऐसे समय में प्रार्थना करे जबकि तू मिल सकता है । निश्चय जब जल की बड़ी बाढ़ आए तो भी उस भक्त के पास न पहुँचेगी।

BSB

7 You are my hiding place. You protect me from trouble; You surround me with songs of deliverance. Selah

HINIRV

7 तू मेरे छिपने का स्थान है; तू संकट से मेरी रक्षा करेगा; तू मुझे चारों ओर से छुटकारे के गीतों से घेर लेगा। (सेला)

BSB

8 I will instruct you and teach you the way you should go; I will give you counsel and watch over you.

HINIRV

8 मैं तुझे बुद्धि दूँगा, और जिस मार्ग में तुझे चलना होगा उसमें तेरी अगुआई करूँगा; मैं तुझ पर कृपादृष्टि रखूँगा और सम्मति दिया करूँगा।

BSB

9 Do not be like the horse or mule, which have no understanding; they must be controlled with bit and bridle to make them come to you.

HINIRV

9 तुम घोड़े और खच्चर के समान न बनो जो समझ नहीं रखते, उनकी उमंग लगाम और रास से रोकनी पड़ती है, नहीं तो वे तेरे वश में नहीं आने के।

BSB

10 Many are the sorrows of the wicked, but loving devotion surrounds him who trusts in the LORD.

HINIRV

10 दुष्ट को तो बहुत पीड़ा होगी; परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह करुणा से घिरा रहेगा।

BSB

11 Be glad in the LORD and rejoice, O righteous ones; shout for joy, all you upright in heart.

HINIRV

11 हे धर्मियों यहोवा के कारण आनन्दित और मगन हो, और हे सब सीधे मनवालों आनन्द से जयजयकार करो!

Questions about Psalms 32? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.