Psalms 33

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Rejoice in the LORD, O righteous ones; it is fitting for the upright to praise Him.

HINIRV

1 हे धर्मियों, यहोवा के कारण जयजयकार करो। क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करना शोभा देता है।

BSB

2 Praise the LORD with the harp; make music to Him with ten strings.

HINIRV

2 वीणा बजा-बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तारवाली सारंगी बजा-बजाकर उसका भजन गाओ। (इफि. 5:19)

BSB

3 Sing to Him a new song; play skillfully with a shout of joy.

HINIRV

3 उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भाँति बजाओ। (प्रका. 14:3)

BSB

4 For the word of the LORD is upright, and all His work is trustworthy.

HINIRV

4 क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है; और उसका सब काम निष्पक्षता से होता है।

BSB

5 The LORD loves righteousness and justice; the earth is full of His loving devotion.

HINIRV

5 वह धार्मिकता और न्याय से प्रीति रखता है; यहोवा की करुणा से पृथ्वी भरपूर है।

BSB

6 By the word of the LORD the heavens were made, and all the stars by the breath of His mouth.

HINIRV

6 आकाशमण्डल यहोवा के वचन से, और उसके सारे गण उसके मुँह की श्वास से बने। (इब्रा. 11:3)

BSB

7 He piles up the waters of the sea; He puts the depths into storehouses.

HINIRV

7 वह समुद्र का जल ढेर के समान इकट्ठा करता; वह गहरे सागर को अपने भण्डार में रखता है।

BSB

8 Let all the earth fear the LORD; let all the people of the world revere Him.

HINIRV

8 सारी पृथ्वी के लोग यहोवा से डरें, जगत के सब निवासी उसका भय मानें!

BSB

9 For He spoke, and it came to be; He commanded, and it stood firm.

HINIRV

9 क्योंकि जब उसने कहा, तब हो गया; जब उसने आज्ञा दी, तब वास्तव में वैसा ही हो गया।

BSB

10 The LORD frustrates the plans of the nations; He thwarts the devices of the peoples.

HINIRV

10 यहोवा जाति-जाति की युक्ति को व्यर्थ कर देता है; वह देश-देश के लोगों की कल्पनाओं को निष्फल करता है।

BSB

11 The counsel of the LORD stands forever, the purposes of His heart to all generations.

HINIRV

11 यहोवा की योजना सर्वदा स्थिर रहेगी, उसके मन की कल्पनाएँ पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहेंगी।

BSB

12 Blessed is the nation whose God is the LORD, the people He has chosen as His inheritance!

HINIRV

12 क्या ही धन्य है वह जाति जिसका परमेश्वर यहोवा है, और वह समाज जिसे उसने अपना निज भाग होने के लिये चुन लिया हो!

BSB

13 The LORD looks down from heaven; He sees all the sons of men.

HINIRV

13 यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, वह सब मनुष्यों को निहारता है;

BSB

14 From His dwelling place He gazes on all who inhabit the earth.

HINIRV

14 अपने निवास के स्थान से वह पृथ्वी के सब रहनेवालों को देखता है,

BSB

15 He shapes the hearts of each; He considers all their works.

HINIRV

15 वही जो उन सभी के हृदयों को गढ़ता, और उनके सब कामों का विचार करता है।

BSB

16 No king is saved by his vast army; no warrior is delivered by his great strength.

HINIRV

16 कोई ऐसा राजा नहीं, जो सेना की बहुतायत के कारण बच सके; वीर अपनी बड़ी शक्ति के कारण छूट नहीं जाता।

BSB

17 A horse is a vain hope for salvation; even its great strength cannot save.

HINIRV

17 विजय पाने के लिए घोड़ा व्यर्थ सुरक्षा है, वह अपने बड़े बल के द्वारा किसी को नहीं बचा सकता है।

BSB

18 Surely the eyes of the LORD are on those who fear Him, on those whose hope is in His loving devotion

HINIRV

18 देखो, यहोवा की दृष्टि उसके डरवैयों पर और उन पर जो उसकी करुणा की आशा रखते हैं, बनी रहती है,

BSB

19 to deliver them from death and keep them alive in famine.

HINIRV

19 कि वह उनके प्राण को मृत्यु से बचाए, और अकाल के समय उनको जीवित रखे ।

BSB

20 Our soul waits for the LORD; He is our help and our shield.

HINIRV

20 हम यहोवा की बाट जोहते हैं; वह हमारा सहायक और हमारी ढाल ठहरा है।

BSB

21 For our hearts rejoice in Him, since we trust in His holy name.

HINIRV

21 हमारा हृदय उसके कारण आनन्दित होगा, क्योंकि हमने उसके पवित्र नाम का भरोसा रखा है।

BSB

22 May Your loving devotion rest on us, O LORD, as we put our hope in You.

HINIRV

22 हे यहोवा, जैसी तुझ पर हमारी आशा है, वैसी ही तेरी करुणा भी हम पर हो।

Questions about Psalms 33? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.