Psalms 34

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Of David, when he pretended to be insane before Abimelech, so that the king drove him away. I will bless the LORD at all times; His praise will always be on my lips.

HINIRV

1 मैं हर समय यहोवा को धन्य कहा करूँगा; उसकी स्तुति निरन्तर मेरे मुख से होती रहेगी।

BSB

2 My soul boasts in the LORD; let the oppressed hear and rejoice.

HINIRV

2 मैं यहोवा पर घमण्ड करूँगा; नम्र लोग यह सुनकर आनन्दित होंगे।

BSB

3 Magnify the LORD with me; let us exalt His name together.

HINIRV

3 मेरे साथ यहोवा की बड़ाई करो, और आओ हम मिलकर उसके नाम की स्तुति करें;

BSB

4 I sought the LORD, and He answered me; He delivered me from all my fears.

HINIRV

4 मैं यहोवा के पास गया, तब उसने मेरी सुन ली, और मुझे पूरी रीति से निर्भय किया।

BSB

5 Those who look to Him are radiant with joy; their faces shall never be ashamed.

HINIRV

5 जिन्होंने उसकी ओर दृष्टि की, उन्होंने ज्योति पाई; और उनका मुँह कभी काला न होने पाया।

BSB

6 This poor man called out, and the LORD heard him; He saved him from all his troubles.

HINIRV

6 इस दीन जन ने पुकारा तब यहोवा ने सुन लिया, और उसको उसके सब कष्टों से छुड़ा लिया।

BSB

7 The angel of the LORD encamps around those who fear Him, and he delivers them.

HINIRV

7 यहोवा के डरवैयों के चारों ओर उसका दूत छावनी किए हुए उनको बचाता है। (इब्रा. 1:14, दानि. 6:22)

BSB

8 Taste and see that the LORD is good; blessed is the man who takes refuge in Him!

HINIRV

8 चखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो उसकी शरण लेता है। (1 पत. 2:3)

BSB

9 Fear the LORD, you His saints, for those who fear Him lack nothing.

HINIRV

9 हे यहोवा के पवित्र लोगों, उसका भय मानो, क्योंकि उसके डरवैयों को किसी बात की घटी नहीं होती!

BSB

10 Young lions go lacking and hungry, but those who seek the LORD lack no good thing.

HINIRV

10 जवान सिंहों को तो घटी होती और वे भूखे भी रह जाते हैं; परन्तु यहोवा के खोजियों को किसी भली वस्तु की घटी न होगी।

BSB

11 Come, children, listen to me; I will teach you the fear of the LORD.

HINIRV

11 हे बच्चों, आओ मेरी सुनो, मैं तुम को यहोवा का भय मानना सिखाऊँगा।

BSB

12 Who is the man who delights in life, who desires to see good days?

HINIRV

12 वह कौन मनुष्य है जो जीवन की इच्छा रखता, और दीर्घायु चाहता है ताकि भलाई देखे?

BSB

13 Keep your tongue from evil and your lips from deceitful speech.

HINIRV

13 अपनी जीभ को बुराई से रोक रख, और अपने मुँह की चौकसी कर कि उससे छल की बात न निकले। (याकू. 1:26)

BSB

14 Turn away from evil and do good; seek peace and pursue it.

HINIRV

14 बुराई को छोड़ और भलाई कर; मेल को ढूँढ़ और उसी का पीछा कर। (इब्रा. 12:14)

BSB

15 The eyes of the LORD are on the righteous, and His ears are inclined to their cry.

HINIRV

15 यहोवा की आँखें धर्मियों पर लगी रहती हैं, और उसके कान भी उनकी दुहाई की ओर लगे रहते हैं। (यूह. 9:31)

BSB

16 But the face of the LORD is against those who do evil, to wipe out all memory of them from the earth.

HINIRV

16 यहोवा बुराई करनेवालों के विमुख रहता है, ताकि उनका स्मरण पृथ्वी पर से मिटा डाले। (1 पत. 3:10-12)

BSB

17 The righteous cry out, and the LORD hears; He delivers them from all their troubles.

HINIRV

17 धर्मी दुहाई देते हैं और यहोवा सुनता है, और उनको सब विपत्तियों से छुड़ाता है।

BSB

18 The LORD is near to the brokenhearted; He saves the contrite in spirit.

HINIRV

18 यहोवा टूटे मनवालों के समीप रहता है, और पिसे हुओं का उद्धार करता है।

BSB

19 Many are the afflictions of the righteous, but the LORD delivers him from them all.

HINIRV

19 धर्मी पर बहुत सी विपत्तियाँ पड़ती तो हैं, परन्तु यहोवा उसको उन सबसे मुक्त करता है। (नीति. 24:16, 2 तीमु. 3:11)

BSB

20 He protects all his bones; not one of them will be broken.

HINIRV

20 वह उसकी हड्डी-हड्डी की रक्षा करता है; और उनमें से एक भी टूटने नहीं पाता। (यूह. 19:36)

BSB

21 Evil will slay the wicked, and the haters of the righteous will be condemned.

HINIRV

21 दुष्ट अपनी बुराई के द्वारा मारा जाएगा; और धर्मी के बैरी दोषी ठहरेंगे।

BSB

22 The LORD redeems His servants, and none who take refuge in Him will be condemned.

HINIRV

22 यहोवा अपने दासों का प्राण मोल लेकर बचा लेता है; और जितने उसके शरणागत हैं उनमें से कोई भी दोषी न ठहरेगा।

Questions about Psalms 34? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.