Psalms 35

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Of David. Contend with my opponents, O LORD; fight against those who fight against me.

HINIRV

1 हे यहोवा, जो मेरे साथ मुकद्दमा लड़ते हैं, उनके साथ तू भी मुकद्दमा लड़; जो मुझसे युद्ध करते हैं, उनसे तू युद्ध कर।

BSB

2 Take up Your shield and buckler; arise and come to my aid.

HINIRV

2 ढाल और भाला लेकर मेरी सहायता करने को खड़ा हो।

BSB

3 Draw the spear and javelin against my pursuers; say to my soul: “I am your salvation.”

HINIRV

3 बर्छी को खींच और मेरा पीछा करनेवालों के सामने आकर उनको रोक; और मुझसे कह, कि मैं तेरा उद्धार हूँ।

BSB

4 May those who seek my life be disgraced and put to shame; may those who plan to harm me be driven back and confounded.

HINIRV

4 जो मेरे प्राण के ग्राहक हैं वे लज्जित और निरादर हों! जो मेरी हानि की कल्पना करते हैं, वे पीछे हटाए जाएँ और उनका मुँह काला हो!

BSB

5 May they be like chaff in the wind, as the angel of the LORD drives them away.

HINIRV

5 वे वायु से उड़ जानेवाली भूसी के समान हों, और यहोवा का दूत उन्हें हाँकता जाए!

BSB

6 May their path be dark and slick, as the angel of the LORD pursues.

HINIRV

6 उनका मार्ग अंधियारा और फिसलाहा हो, और यहोवा का दूत उनको खदेड़ता जाए।

BSB

7 For without cause they laid their net for me; without reason they dug a pit for my soul.

HINIRV

7 क्योंकि अकारण उन्होंने मेरे लिये अपना जाल गड्ढे में बिछाया; अकारण ही उन्होंने मेरा प्राण लेने के लिये गड्ढा खोदा है।

BSB

8 May ruin befall them by surprise; may the net they hid ensnare them; may they fall into the hazard they created.

HINIRV

8 अचानक उन पर विपत्ति आ पड़े! और जो जाल उन्होंने बिछाया है उसी में वे आप ही फँसे; और उसी विपत्ति में वे आप ही पड़ें! (रोम. 11:9,10, 1 थिस्स. 5:3)

BSB

9 Then my soul will rejoice in the LORD and exult in His salvation.

HINIRV

9 परन्तु मैं यहोवा के कारण अपने मन में मगन होऊँगा, मैं उसके किए हुए उद्धार से हर्षित होऊँगा।

BSB

10 All my bones will exclaim, “Who is like You, O LORD, who delivers the afflicted from the aggressor, the poor and needy from the robber?”

HINIRV

10 मेरी हड्डी-हड्डी कहेंगी, “हे यहोवा, तेरे तुल्य कौन है, जो दीन को बड़े-बड़े बलवन्तों से बचाता है, और लुटेरों से दीन दरिद्र लोगों की रक्षा करता है?”

BSB

11 Hostile witnesses come forward; they make charges I know nothing about.

HINIRV

11 अधर्मी साक्षी खड़े होते हैं; वे मुझ पर झूठा आरोप लगाते हैं।

BSB

12 They repay me evil for good, to the bereavement of my soul.

HINIRV

12 वे मुझसे भलाई के बदले बुराई करते हैं, यहाँ तक कि मेरा प्राण ऊब जाता है।

BSB

13 Yet when they were ill, I put on sackcloth; I humbled myself with fasting, but my prayers returned unanswered.

HINIRV

13 जब वे रोगी थे तब तो मैं टाट पहने रहा, और उपवास कर करके दुःख उठाता रहा; मुझे मेरी प्रार्थना का उत्तर नहीं मिला। (अय्यू. 30:25, रोम. 12:15)

BSB

14 I paced about as for my friend or brother; I was bowed down with grief, like one mourning for his mother.

HINIRV

14 मैं ऐसी भावना रखता था कि मानो वे मेरे संगी या भाई हैं; जैसा कोई माता के लिये विलाप करता हो, वैसा ही मैंने शोक का पहरावा पहने हुए सिर झुकाकर शोक किया।

BSB

15 But when I stumbled, they assembled in glee; they gathered together against me. Assailants I did not know slandered me without ceasing.

HINIRV

15 परन्तु जब मैं लँगड़ाने लगा तब वे लोग आनन्दित होकर इकट्ठे हुए, नीच लोग और जिन्हें मैं जानता भी न था वे मेरे विरुद्ध इकट्ठे हुए; वे मुझे लगातार फाड़ते रहे;

BSB

16 Like godless jesters at a feast, they gnashed their teeth at me.

HINIRV

16 आदर के बिना वे मुझे ताना मारते हैं; वे मुझ पर दाँत पीसते हैं। (भज. 37:12)

BSB

17 How long, O Lord, will You look on? Rescue my soul from their ravages, my precious life from these lions.

HINIRV

17 हे प्रभु, तू कब तक देखता रहेगा? इस विपत्ति से, जिसमें उन्होंने मुझे डाला है मुझ को छुड़ा! जवान सिंहों से मेरे प्राण को बचा ले!

BSB

18 Then I will give You thanks in the great assembly; I will praise You among many people.

HINIRV

18 मैं बड़ी सभा में तेरा धन्यवाद करूँगा; बहुत लोगों के बीच मैं तेरी स्तुति करूँगा।

BSB

19 Let not my enemies gloat over me without cause, nor those who hate me without reason wink in malice.

HINIRV

19 मेरे झूठ बोलनेवाले शत्रु मेरे विरुद्ध आनन्द न करने पाएँ, जो अकारण मेरे बैरी हैं, वे आपस में आँखों से इशारा न करने पाएँ। (यूह. 15:25, भज. 69:4)

BSB

20 For they do not speak peace, but they devise deceitful schemes against those who live quietly in the land.

HINIRV

20 क्योंकि वे मेल की बातें नहीं बोलते, परन्तु देश में जो चुपचाप रहते हैं, उनके विरुद्ध छल की कल्पनाएँ करते हैं।

BSB

21 They gape at me and say, “Aha, aha! Our eyes have seen!”

HINIRV

21 और उन्होंने मेरे विरुद्ध मुँह पसार के कहा; “आहा, आहा, हमने अपनी आँखों से देखा है!”

BSB

22 O LORD, You have seen it; be not silent. O Lord, be not far from me.

HINIRV

22 हे यहोवा, तूने तो देखा है; चुप न रह! हे प्रभु, मुझसे दूर न रह!

BSB

23 Awake and rise to my defense, to my cause, my God and my Lord!

HINIRV

23 उठ, मेरे न्याय के लिये जाग, हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे प्रभु, मेरा मुकद्दमा निपटाने के लिये आ!

BSB

24 Vindicate me by Your righteousness, O LORD my God, and do not let them gloat over me.

HINIRV

24 हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू अपने धार्मिकता के अनुसार मेरा न्याय चुका; और उन्हें मेरे विरुद्ध आनन्द करने न दे!

BSB

25 Let them not say in their hearts, “Aha, just what we wanted!” Let them not say, “We have swallowed him up!”

HINIRV

25 वे मन में न कहने पाएँ, “आहा! हमारी तो इच्छा पूरी हुई!” वे यह न कहें, “हम उसे निगल गए हैं।”

BSB

26 May those who gloat in my distress be ashamed and confounded; may those who exalt themselves over me be clothed in shame and reproach.

HINIRV

26 जो मेरी हानि से आनन्दित होते हैं उनके मुँह लज्जा के मारे एक साथ काले हों! जो मेरे विरुद्ध बड़ाई मारते हैं वह लज्जा और अनादर से ढँप जाएँ!

BSB

27 May those who favor my vindication shout for joy and gladness; may they always say, “Exalted be the LORD who delights in His servant’s well-being.”

HINIRV

27 जो मेरे धर्म से प्रसन्न रहते हैं, वे जयजयकार और आनन्द करें, और निरन्तर करते रहें, यहोवा की बड़ाई हो, जो अपने दास के कुशल से प्रसन्न होता है!

BSB

28 Then my tongue will proclaim Your righteousness and Your praises all day long.

HINIRV

28 तब मेरे मुँह से तेरे धर्म की चर्चा होगी, और दिन भर तेरी स्तुति निकलेगी।

Questions about Psalms 35? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.