Psalms 35
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Of David. Contend with my opponents, O LORD; fight against those who fight against me. | HINCV 1 याहवेह, आप उनसे न्याय-विन्याय करें, जो मुझसे न्याय-विन्याय कर रहे हैं; आप उनसे युद्ध करें, जो मुझसे युद्ध कर रहे हैं. |
| BSB 2 Take up Your shield and buckler; arise and come to my aid. | HINCV 2 ढाल और कवच के साथ; मेरी सहायता के लिए आ जाइए. |
| BSB 3 Draw the spear and javelin against my pursuers; say to my soul: “I am your salvation.” | HINCV 3 उनके विरुद्ध, जो मेरा पीछा कर रहे हैं, बर्छी और भाला उठाइये. मेरे प्राण को यह आश्वासन दीजिए, “मैं हूं तुम्हारा उद्धार.” |
| BSB 4 May those who seek my life be disgraced and put to shame; may those who plan to harm me be driven back and confounded. | HINCV 4 वे, जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं, वे लज्जित और अपमानित हों; जो मेरे विनाश की योजना बना रहे हैं, पराजित हो भाग खड़े हों. |
| BSB 5 May they be like chaff in the wind, as the angel of the LORD drives them away. | HINCV 5 जब याहवेह का दूत उनका पीछा करे, वे उस भूसे समान हो जाएं, जिसे पवन उड़ा ले जाता है; |
| BSB 6 May their path be dark and slick, as the angel of the LORD pursues. | HINCV 6 उनका मार्ग ऐसा हो जाए, जिस पर अंधकार और फिसलन है. और उस पर याहवेह का दूत उनका पीछा करता जाए. |
| BSB 7 For without cause they laid their net for me; without reason they dug a pit for my soul. | HINCV 7 उन्होंने अकारण ही मेरे लिए जाल बिछाया और अकारण ही उन्होंने मेरे लिए गड्ढा खोदा है, |
| BSB 8 May ruin befall them by surprise; may the net they hid ensnare them; may they fall into the hazard they created. | HINCV 8 उनका विनाश उन पर अचानक ही आ पड़े, वे उसी जाल में जा फंसे, जो उन्होंने बिछाया था, वे स्वयं उस गड्ढे में गिरकर नष्ट हो जाएं. |
| BSB 9 Then my soul will rejoice in the LORD and exult in His salvation. | HINCV 9 तब याहवेह में मेरा प्राण उल्लसित होगा और उनके द्वारा किया गया उद्धार मेरे हर्षोल्लास का विषय होगा. |
| BSB 10 All my bones will exclaim, “Who is like You, O LORD, who delivers the afflicted from the aggressor, the poor and needy from the robber?” | HINCV 10 मेरी हड्डियां तक कह उठेंगी, “कौन है याहवेह के तुल्य? आप ही हैं जो दुःखी को बलवान से, तथा दरिद्र और दीन को लुटेरों से छुड़ाते हैं.” |
| BSB 11 Hostile witnesses come forward; they make charges I know nothing about. | HINCV 11 क्रूर साक्ष्य मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए हैं; वे मुझसे उन विषयों की पूछताछ कर रहे हैं, जिनका मुझे कोई ज्ञान ही नहीं है. |
| BSB 12 They repay me evil for good, to the bereavement of my soul. | HINCV 12 वे मेरे उपकार का प्रतिफल अपकार में दे रहे हैं, मैं शोकित होकर रह गया हूं. |
| BSB 13 Yet when they were ill, I put on sackcloth; I humbled myself with fasting, but my prayers returned unanswered. | HINCV 13 जब वे दुःखी थे, मैंने सहानुभूति में शोक-वस्त्र धारण किए, यहां तक कि मैंने दीन होकर उपवास भी किया. जब मेरी प्रार्थनाएं बिना कोई उत्तर के मेरे पास लौट आईं, |
| BSB 14 I paced about as for my friend or brother; I was bowed down with grief, like one mourning for his mother. | HINCV 14 मैं इस भाव में विलाप करता चला गया मानो मैं अपने मित्र अथवा भाई के लिए विलाप कर रहा हूं. मैं शोक में ऐसे झुक गया मानो मैं अपनी माता के लिए शोक कर रहा हूं. |
| BSB 15 But when I stumbled, they assembled in glee; they gathered together against me. Assailants I did not know slandered me without ceasing. | HINCV 15 किंतु यहां जब मैं ठोकर खाकर गिर पड़ा हूं, वे एकत्र हो आनंद मना रहे हैं; इसके पूर्व कि मैं कुछ समझ पाता, वे मुझ पर आक्रमण करने के लिए एकजुट हो गए हैं. वे लगातार मेरी निंदा कर रहे हैं. |
| BSB 16 Like godless jesters at a feast, they gnashed their teeth at me. | HINCV 16 जब वे नास्तिक जैसे मेरा उपहास कर रहे थे, उसमें क्रूरता का समावेश था; वे मुझ पर दांत भी पीस रहे थे. |
| BSB 17 How long, O Lord, will You look on? Rescue my soul from their ravages, my precious life from these lions. | HINCV 17 याहवेह, आप कब तक यह सब चुपचाप ही देखते रहेंगे? उनके विनाशकारी कार्य से मेरा बचाव कीजिए, सिंहों समान इन दुष्टों से मेरी रक्षा कीजिए. |
| BSB 18 Then I will give You thanks in the great assembly; I will praise You among many people. | HINCV 18 महासभा के सामने मैं आपका आभार व्यक्त करूंगा; जनसमूह में मैं आपका स्तवन करूंगा. |
| BSB 19 Let not my enemies gloat over me without cause, nor those who hate me without reason wink in malice. | HINCV 19 जो अकारण ही मेरे शत्रु बन गए हैं, अब उन्हें मेरा उपहास करने का संतोष प्राप्त न हो; अब अकारण ही मेरे विरोधी बन गए पुरुषों को आंखों ही आंखों में मेरी निंदा में निर्लज्जतापूर्ण संकेत करने का अवसर प्राप्त न हो. |
| BSB 20 For they do not speak peace, but they devise deceitful schemes against those who live quietly in the land. | HINCV 20 उनके वार्तालाप शांति प्रेरक नहीं होते, वे शांति प्रिय नागरिकों के लिए झूठे आरोप सोचने में लगे रहते हैं. |
| BSB 21 They gape at me and say, “Aha, aha! Our eyes have seen!” | HINCV 21 मुख फाड़कर वे मेरे विरुद्ध यह कहते हैं, “आहा! आहा! हमने अपनी ही आंखों से सब देख लिया है.” |
| BSB 22 O LORD, You have seen it; be not silent. O Lord, be not far from me. | HINCV 22 याहवेह, सत्य आपकी दृष्टि में है; अब आप शांत न रहिए. याहवेह, अब मुझसे दूर न रहिए. |
| BSB 23 Awake and rise to my defense, to my cause, my God and my Lord! | HINCV 23 मेरी रक्षा के लिए उठिए! मेरे परमेश्वर और मेरे स्वामी, मेरे पक्ष में न्याय प्रस्तुत कीजिए. |
| BSB 24 Vindicate me by Your righteousness, O LORD my God, and do not let them gloat over me. | HINCV 24 याहवेह, मेरे परमेश्वर, अपनी सच्चाई में मुझे निर्दोष प्रमाणित कीजिए; मेरी स्थिति से उन्हें कोई आनंद प्राप्त न हो. |
| BSB 25 Let them not say in their hearts, “Aha, just what we wanted!” Let them not say, “We have swallowed him up!” | HINCV 25 वे मन ही मन यह न कह सकें, “देखा, यही तो हम चाहते थे!” अथवा वे यह न कह सकें, “हम उसे निगल गए.” |
| BSB 26 May those who gloat in my distress be ashamed and confounded; may those who exalt themselves over me be clothed in shame and reproach. | HINCV 26 वे सभी, जो मेरी दुखद स्थिति पर आनंदित हो रहे हैं, लज्जित और निराश हो जाएं; वे सभी, जिन्होंने मुझे नीच प्रमाणित करना चाहा था स्वयं निंदा और लज्जा में दब जाएं. |
| BSB 27 May those who favor my vindication shout for joy and gladness; may they always say, “Exalted be the LORD who delights in His servant’s well-being.” | HINCV 27 वे सभी, जो मुझे दोष मुक्त हुआ देखने की कामना करते रहे, आनंद में उल्लसित हो जय जयकार करें; उनका स्थायी नारा यह हो जाए, “ऊंची हो याहवेह की महिमा, वह अपने सेवक के कल्याण में उल्लसित होते हैं.” |
| BSB 28 Then my tongue will proclaim Your righteousness and Your praises all day long. | HINCV 28 मेरी जीभ सर्वदा आपकी धार्मिकता की घोषणा, तथा आपकी वंदना करती रहेगी. |
Questions about Psalms 35? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.