Psalms 36

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David, the servant of the LORD. An oracle is in my heart regarding the transgression of the wicked man: There is no fear of God before his eyes.

HINCV

1 दुष्ट के हृदय में उसका दोष भाव उसे कहते रहता है: उसकी दृष्टि में परमेश्वर के प्रति कोई भय है ही नहीं.

BSB

2 For his eyes are too full of conceit to detect or hate his own sin.

HINCV

2 अपनी ही नज़रों में वह खुद की चापलूसी करता है. ऐसे में उसे न तो अपना पाप दिखाई देता है, न ही उसे पाप से घृणा होती है.

BSB

3 The words of his mouth are wicked and deceitful; he has ceased to be wise and well-doing.

HINCV

3 उसका बोलना छलपूर्ण एवं बुराई का है; बुद्धि ने उसका साथ छोड़ दिया है तथा उपकार भाव अब उसमें रहा ही नहीं.

BSB

4 Even on his bed he plots wickedness; he sets himself on a path that is not good; he fails to reject evil.

HINCV

4 यहां तक कि बिछौने पर लेटे हुए वह बुरी युक्ति रचता रहता है; उसने स्वयं को अधर्म के लिए समर्पित कर दिया है. वह बुराई को अस्वीकार नहीं कर पाता.

BSB

5 Your loving devotion, O LORD, reaches to the heavens, Your faithfulness to the clouds.

HINCV

5 याहवेह, आपका करुणा-प्रेम स्वर्ग तक, तथा आपकी विश्वासयोग्यता आकाशमंडल तक व्याप्‍त है.

BSB

6 Your righteousness is like the highest mountains; Your judgments are like the deepest sea. O LORD, You preserve man and beast.

HINCV

6 आपकी धार्मिकता विशाल पर्वत समान, तथा आपकी सच्चाई अथाह महासागर तुल्य है. याहवेह, आप ही मनुष्य एवं पशु, दोनों के परिरक्षक हैं.

BSB

7 How precious is Your loving devotion, O God, that the children of men take refuge in the shadow of Your wings!

HINCV

7 कैसा अप्रतिम है आपका करुणा-प्रेम! आपके पंखों की छाया में साधारण और विशिष्ट, सभी मनुष्य आश्रय लेते हैं.

BSB

8 They feast on the abundance of Your house, and You give them drink from Your river of delights.

HINCV

8 वे आपके आवास के उत्कृष्ट भोजन से तृप्‍त होते हैं; आप सुख की नदी से उनकी प्यास बुझाते हैं.

BSB

9 For with You is the fountain of life; in Your light we see light.

HINCV

9 आप ही जीवन के स्रोत हैं; आपके प्रकाश के द्वारा ही हमें ज्योति का भास होता है.

BSB

10 Extend Your loving devotion to those who know You, and Your righteousness to the upright in heart.

HINCV

10 जिनमें आपके प्रति श्रद्धा है, उन पर आप अपना करुणा-प्रेम एवं जिनमें आपके प्रति सच्चाई है, उन पर अपनी धार्मिकता बनाए रखें.

BSB

11 Let not the foot of the proud come against me, nor the hand of the wicked drive me away.

HINCV

11 मुझे अहंकारी का पैर कुचल न पाए, और न दुष्ट का हाथ मुझे बाहर धकेल सके.

BSB

12 There the evildoers lie fallen, thrown down and unable to rise.

HINCV

12 कुकर्मियों का अंत हो चुका है, वे ज़मीन-दोस्त हो चुके हैं, वे ऐसे फेंक दिए गए हैं, कि अब वे उठ नहीं पा रहे!

Questions about Psalms 36? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.