Psalms 37

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Of David. Do not fret over those who do evil; do not envy those who do wrong.

HINCV

1 दुष्टों के कारण मत कुढ़ो, कुकर्मियों से डाह मत करो;

BSB

2 For they wither quickly like grass and wilt like tender plants.

HINCV

2 क्योंकि वे तो घास के समान शीघ्र मुरझा जाएंगे, वे हरे पौधे के समान शीघ्र नष्ट हो जाएंगे.

BSB

3 Trust in the LORD and do good; dwell in the land and cultivate faithfulness.

HINCV

3 याहवेह में भरोसा रखते हुए वही करो, जो उपयुक्त है; कि तुम सुरक्षित होकर स्वदेश में खुशहाल निवास कर सको.

BSB

4 Delight yourself in the LORD, and He will give you the desires of your heart.

HINCV

4 तुम्हारा आनंद याहवेह में मगन हो, वही तुम्हारे मनोरथ पूर्ण करेंगे.

BSB

5 Commit your way to the LORD; trust in Him, and He will do it.

HINCV

5 याहवेह को अपने जीवन की योजनाएं सौंप दो; उन पर भरोसा करो और वे तुम्हारे लिए ये सब करेंगे:

BSB

6 He will bring forth your righteousness like the dawn, your justice like the noonday sun.

HINCV

6 वे तुम्हारी धार्मिकता को सबेरे के सूर्य के समान तथा तुम्हारी सच्चाई को मध्याह्न के सूर्य समान चमकाएंगे.

BSB

7 Be still before the LORD and wait patiently for Him; do not fret when men prosper in their ways, when they carry out wicked schemes.

HINCV

7 याहवेह के सामने चुपचाप रहकर धैर्यपूर्वक उन पर भरोसा करो; जब दुष्ट पुरुषों की युक्तियां सफल होने लगें अथवा जब वे अपनी बुराई की योजनाओं में सफल होने लगें तो मत कुढ़ो!

BSB

8 Refrain from anger and abandon wrath; do not fret—it can only bring harm.

HINCV

8 क्रोध से दूर रहो, कोप का परित्याग कर दो; कुढ़ो मत! इससे बुराई ही होती है.

BSB

9 For the evildoers will be cut off, but those who hope in the LORD will inherit the land.

HINCV

9 कुकर्मी तो काट डाले जाएंगे, किंतु याहवेह के श्रद्धालुओं के लिए भाग आरक्षित है.

BSB

10 Yet a little while, and the wicked will be no more; though you look for them, they will not be found.

HINCV

10 कुछ ही समय शेष है जब दुष्ट का अस्तित्व न रहेगा; तुम उसे खोजने पर भी न पाओगे.

BSB

11 But the meek will inherit the land and delight in abundant prosperity.

HINCV

11 किंतु नम्र लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, वे बड़ी समृद्धि में आनंदित रहेंगे.

BSB

12 The wicked scheme against the righteous and gnash their teeth at them,

HINCV

12 दुष्ट धर्मियों के विरुद्ध बुरी युक्ति रचते रहते हैं, उन्हें देख दांत पीसते रहते हैं;

BSB

13 but the Lord laughs, seeing that their day is coming.

HINCV

13 किंतु प्रभु दुष्ट पर हंसते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि उसके दिन समाप्‍त हो रहे हैं.

BSB

14 The wicked have drawn the sword and bent the bow to bring down the poor and needy, to slay those whose ways are upright.

HINCV

14 दुष्ट तलवार खींचते हैं और धनुष पर डोरी चढ़ाते हैं कि दुःखी और दीन दरिद्र को मिटा दें, उनका वध कर दें, जो सीधे हैं.

BSB

15 But their swords will pierce their own hearts, and their bows will be broken.

HINCV

15 किंतु उनकी तलवार उन्हीं के हृदय को छेदेगी और उनके धनुष टूट जाएंगे.

BSB

16 Better is the little of the righteous than the abundance of many who are wicked.

HINCV

16 दुष्ट की विपुल संपत्ति की अपेक्षा धर्मी की सीमित राशि ही कहीं उत्तम है;

BSB

17 For the arms of the wicked will be broken, but the LORD upholds the righteous.

HINCV

17 क्योंकि दुष्ट की भुजाओं का तोड़ा जाना निश्चित है, किंतु याहवेह धर्मियों का बल हैं.

BSB

18 The LORD knows the days of the blameless, and their inheritance will last forever.

HINCV

18 याहवेह निर्दोष पुरुषों की आयु पर दृष्टि रखते हैं, उनका निज भाग सर्वदा स्थायी रहेगा.

BSB

19 In the time of evil they will not be ashamed, and in the days of famine they will be satisfied.

HINCV

19 संकट काल में भी उन्हें लज्जा का सामना नहीं करना पड़ेगा; अकाल में भी उनके पास भरपूर रहेगा.

BSB

20 But the wicked and enemies of the LORD will perish like the glory of the fields. They will vanish; like smoke they will fade away.

HINCV

20 दुष्टों का विनाश सुनिश्चित है: याहवेह के शत्रुओं की स्थिति घास के वैभव के समान है, वे धुएं के समान विलीन हो जाएंगे.

BSB

21 The wicked borrow and do not repay, but the righteous are gracious and giving.

HINCV

21 दुष्ट ऋण लेकर उसे लौटाता नहीं, किंतु धर्मी उदारतापूर्वक देता रहता है;

BSB

22 Surely those He blesses will inherit the land, but the cursed will be destroyed.

HINCV

22 याहवेह द्वारा आशीषित पुरुष पृथ्वी के भागी होंगे, याहवेह द्वारा शापित पुरुष नष्ट कर दिए जाएंगे.

BSB

23 The steps of a man are ordered by the LORD who takes delight in his journey.

HINCV

23 जिस पुरुष के कदम याहवेह द्वारा नियोजित किए जाते हैं, उसके आचरण से याहवेह प्रसन्‍न होते हैं;

BSB

24 Though he falls, he will not be overwhelmed, for the LORD is holding his hand.

HINCV

24 तब यदि वह लड़खड़ा भी जाए, वह गिरेगा नहीं, क्योंकि याहवेह उसका हाथ थामे हुए हैं.

BSB

25 I once was young and now am old, yet never have I seen the righteous abandoned or their children begging for bread.

HINCV

25 मैंने युवावस्था देखी और अब मैं प्रौढ़ हूं, किंतु आज तक मैंने न तो धर्मी को शोकित होते देखा है और न उसकी संतान को भीख मांगते.

BSB

26 They are ever generous and quick to lend, and their children are a blessing.

HINCV

26 धर्मी सदैव उदार ही होते हैं तथा उदारतापूर्वक देते रहते हैं; आशीषित रहती है उनकी संतान.

BSB

27 Turn away from evil and do good, so that you will abide forever.

HINCV

27 बुराई से परे रहकर परोपकार करो; तब तुम्हारा जीवन सदैव सुरक्षित बना रहेगा.

BSB

28 For the LORD loves justice and will not forsake His saints. They are preserved forever, but the offspring of the wicked will be cut off.

HINCV

28 क्योंकि याहवेह को सच्चाई प्रिय है और वे अपने भक्तों का परित्याग कभी नहीं करते. वह चिरकाल के लिए सुरक्षित हो जाते हैं; किंतु दुष्ट की सन्तति मिटा दी जाएगी.

BSB

29 The righteous will inherit the land and dwell in it forever.

HINCV

29 धर्मी पृथ्वी के भागी होंगे तथा उसमें सर्वदा निवास करेंगे.

BSB

30 The mouth of the righteous man utters wisdom, and his tongue speaks justice.

HINCV

30 धर्मी अपने मुख से ज्ञान की बातें कहता है, तथा उसकी जीभ न्याय संगत वचन ही उच्चारती है.

BSB

31 The law of his God is in his heart; his steps do not falter.

HINCV

31 उसके हृदय में उसके परमेश्वर की व्यवस्था बसी है; उसके कदम फिसलते नहीं.

BSB

32 Though the wicked lie in wait for the righteous, and seek to slay them,

HINCV

32 दुष्ट, जो धर्मी के प्राणों का प्यासा है, उसकी घात लगाए बैठा रहता है;

BSB

33 the LORD will not leave them in their power or let them be condemned under judgment.

HINCV

33 किंतु याहवेह धर्मी को दुष्ट के अधिकार में जाने नहीं देंगे और न ही न्यायालय में उसे दोषी प्रमाणित होने देंगे.

BSB

34 Wait for the LORD and keep His way, and He will raise you up to inherit the land. When the wicked are cut off, you will see it.

HINCV

34 याहवेह की सहायता की प्रतीक्षा करो और उन्हीं के सन्मार्ग पर चलते रहो. वही तुमको ऐसा ऊंचा करेंगे, कि तुम्हें उस भूमि का अधिकारी कर दें; दुष्टों की हत्या तुम स्वयं अपनी आंखों से देखोगे.

BSB

35 I have seen a wicked, ruthless man flourishing like a well-rooted native tree,

HINCV

35 मैंने एक दुष्ट एवं क्रूर पुरुष को देखा है जो उपजाऊ भूमि के हरे वृक्ष के समान ऊंचा था,

BSB

36 yet he passed away and was no more; though I searched, he could not be found.

HINCV

36 किंतु शीघ्र ही उसका अस्तित्व समाप्‍त हो गया; खोजने पर भी मैं उसे न पा सका.

BSB

37 Consider the blameless and observe the upright, for posterity awaits the man of peace.

HINCV

37 निर्दोष की ओर देखो, खरे को देखते रहो; उज्जवल होता है शांत पुरुष का भविष्य.

BSB

38 But the transgressors will all be destroyed; the future of the wicked will be cut off.

HINCV

38 किंतु समस्त अपराधी नाश ही होंगे; दुष्टों की सन्तति ही मिटा दी जाएगी.

BSB

39 The salvation of the righteous is from the LORD; He is their stronghold in time of trouble.

HINCV

39 याहवेह धर्मियों के उद्धार का उगम स्थान हैं; वही विपत्ति के अवसर पर उनके आश्रय होते हैं.

BSB

40 The LORD helps and delivers them; He rescues and saves them from the wicked, because they take refuge in Him.

HINCV

40 याहवेह उनकी सहायता करते हुए उनको बचाते हैं; इसलिये कि धर्मी याहवेह का आश्रय लेते हैं, याहवेह दुष्ट से उनकी रक्षा करते हुए उनको बचाते हैं.

Questions about Psalms 37? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.