Psalms 38

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A Psalm of David, for remembrance. O LORD, do not rebuke me in Your anger or discipline me in Your wrath.

HINCV

1 याहवेह, अपने क्रोध में मुझे न डांटिए और न अपने कोप में मुझे दंड दीजिए.

BSB

2 For Your arrows have pierced me deeply, and Your hand has pressed down on me.

HINCV

2 क्योंकि आपके बाण मुझे लग चुके हैं, और आपके हाथ के बोझ ने मुझे दबा रखा है.

BSB

3 There is no soundness in my body because of Your anger; there is no rest in my bones because of my sin.

HINCV

3 आपके प्रकोप ने मेरी देह को स्वस्थ नहीं छोड़ा; मेरे ही पाप के परिणामस्वरूप मेरी हड्डियों में अब बल नहीं रहा.

BSB

4 For my iniquities have overwhelmed me; they are a burden too heavy to bear.

HINCV

4 मैं अपने अपराधों में डूब चुका हूं; एक अतिशय बोझ के समान वे मेरी उठाने की क्षमता से परे हैं.

BSB

5 My wounds are foul and festering because of my sinful folly.

HINCV

5 मेरे घाव सड़ चुके हैं, वे अत्यंत घृणास्पद हैं यह सभी मेरी पापमय मूर्खता का ही परिणाम है.

BSB

6 I am bent and brought low; all day long I go about mourning.

HINCV

6 मैं झुक गया हूं, दुर्बलता के शोकभाव से अत्यंत नीचा हो गया हूं; सारे दिन मैं विलाप ही करता रहता हूं.

BSB

7 For my loins are full of burning pain, and no soundness remains in my body.

HINCV

7 मेरी कमर में जलती-चुभती-सी पीड़ा हो रही है; मेरी देह अत्यंत रुग्ण हो गई है.

BSB

8 I am numb and badly crushed; I groan in anguish of heart.

HINCV

8 मैं दुर्बल हूं और टूट चुका हूं; मैं हृदय की पीड़ा में कराह रहा हूं.

BSB

9 O Lord, my every desire is before You; my groaning is not hidden from You.

HINCV

9 प्रभु, आपको यह ज्ञात है कि मेरी आकांक्षा क्या है; मेरी आहें आपसे छुपी नहीं हैं.

BSB

10 My heart pounds, my strength fails, and even the light of my eyes has faded.

HINCV

10 मेरे हृदय की धड़कने तीव्र हो गई हैं, मुझमें बल शेष न रहा; यहां तक कि मेरी आंखों की ज्योति भी जाती रही.

BSB

11 My beloved and friends shun my disease, and my kinsmen stand at a distance.

HINCV

11 मेरे मित्र तथा मेरे साथी मेरे घावों के कारण मेरे निकट नहीं आना चाहते; मेरे संबंधी मुझसे दूर ही दूर रहते हैं.

BSB

12 Those who seek my life lay snares; those who wish me harm speak destruction, plotting deceit all day long.

HINCV

12 मेरे प्राणों के प्यासे लोगों ने मेरे लिए जाल बिछाया है, जिन्हें मेरी दुर्गति की कामना है; मेरे विनाश की योजना बना रहे हैं, वे सारे दिन छल की बुरी युक्ति रचते रहते हैं.

BSB

13 But like a deaf man, I do not hear; and like a mute man, I do not open my mouth.

HINCV

13 मैं बधिर मनुष्य जैसा हो चुका हूं, जिसे कुछ सुनाई नहीं देता, मैं मूक पुरुष-समान हो चुका हूं, जो बातें नहीं कर सकता;

BSB

14 I am like a man who cannot hear, whose mouth offers no reply.

HINCV

14 हां, मैं उस पुरुष-सा हो चुका हूं, जिसकी सुनने की शक्ति जाती रही, जिसका मुख बोलने के योग्य नहीं रह गया.

BSB

15 I wait for You, O LORD; You will answer, O Lord my God.

HINCV

15 याहवेह, मैंने आप पर ही भरोसा किया है; कि प्रभु मेरे परमेश्वर उत्तर आपसे ही प्राप्‍त होगा.

BSB

16 For I said, “Let them not gloat over me—those who taunt me when my foot slips.”

HINCV

16 मैंने आपसे अनुरोध किया था, “यदि मेरे पैर फिसलें, तो उन्हें मुझ पर हंसने और प्रबल होने का सुख न देना.”

BSB

17 For I am ready to fall, and my pain is ever with me.

HINCV

17 अब मुझे मेरा अंत निकट आता दिख रहा है, मेरी पीड़ा सतत मेरे सामने बनी रहती है.

BSB

18 Yes, I confess my iniquity; I am troubled by my sin.

HINCV

18 मैं अपना अपराध स्वीकार कर रहा हूं; मेरे पाप ने मुझे अत्यंत व्याकुल कर रखा है.

BSB

19 Many are my enemies without cause, and many hate me without reason.

HINCV

19 मेरे शत्रु प्रबल, सशक्त तथा अनेक हैं; जो अकारण ही मुझसे घृणा करते हैं.

BSB

20 Those who repay my good with evil attack me for pursuing the good.

HINCV

20 वे मेरे उपकारों का प्रतिफल अपकार में देते हैं; जब मैं उपकार करना चाहता हूं, वे मेरा विरोध करते हैं.

BSB

21 Do not forsake me, O LORD; be not far from me, O my God.

HINCV

21 याहवेह, मेरा परित्याग न कीजिए; मेरे परमेश्वर, मुझसे दूर न रहिए.

BSB

22 Come quickly to help me, O Lord my Savior.

HINCV

22 तुरंत मेरी सहायता कीजिए, मेरे प्रभु, मेरे उद्धारकर्ता.

Questions about Psalms 38? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.